Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»नॉर्वे की राजकुमारी को सपने का जादूगर आया और ले गया अपने साथ 
    विदेश

    नॉर्वे की राजकुमारी को सपने का जादूगर आया और ले गया अपने साथ 

    By September 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नॉर्वे की राजकुमारी को सपने का जादूगर आया और ले गया अपने साथ 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वाशिंगटन। नॉर्वे की राजकुमारी मार्था लुईस ने 31 अगस्त यानी शनिवार को अमेरिकी जादूगर ड्यूरिक वेरिट से शादी रचा ली। गीरांगर के खूबसूरत इलाके में मौजूद एक होटल में शादी समारोह हुआ और इसने राजशाही की पारंपरिक गरिमा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के बीच उभरे एक द्वंद्व को भी उजागर किया है।
    राजकुमारी मार्था और ड्यूरिक ने प्रेम विवाह किया है। अक्सर राजकुमारियां किसी जादूगर की कल्पना करती हैं जो दूसरी दुनिया से आएगा, और उनके आस-पास सबकुछ बदल देगा, जैसा कि वे चाहती हैं…तो नार्वे की राजकुमारी मार्था की जिंदगी में ये सबकुछ ऐसा ही हुआ। कुछ सालों पहले उनकी जिंदगी में एक जादूगर आया और उससे उन्हें प्यार हो गया। इस शादी ने मार्था की जिंदगी में सबकुछ बदल दिया है। उनके पुराने दुख, चिंताएं और यहां तक उनकी शाही जिंदगी भी। 
    इस प्रेम कथा के सामने आते ही विवाद भी उठने लगे। जब उनके रिश्ते की खबरें सार्वजनिक हुईं, तो न केवल शाही परिवार, बल्कि आम जनता ने भी मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। नॉर्वे में जहां पारंपरिक रूप से आध्यात्मिकता और शमनवाद को टैबू माना जाता है, इस रिश्ते ने समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया। राजकुमारी मार्था लुईस और ड्यूरिक वेरिट की शादी की योजना को पूरी तरह से निजी रखा गया। राजकुमारी मार्था लुईस के माता-पिता, राजा हेराल्ड और रानी सोनिया, इस अवसर पर मौजूद थे। मार्था की पहली शादी से उनकी तीन बेटियां भी इस शादी समारोह में शामिल हुईं। 
    पिछले साल, मार्था ने एक साक्षात्कार में मार्था ने दावा किया था कि वह भविष्यवक्ता हैं और उन्होंने 2018 तक एक स्कूल चलाया जो छात्रों को चमत्कार करने और स्वर्गदूतों से बात करने की शिक्षा देता था। वेरिट ने भी कहा है कि वह छह पीढ़ियों के शमन की नवीनतम कड़ी हैं और एक बार उन्होंने कहा था कि वह चार मिनट और 25 सेकंड के लिए मर गए थे। यह शादी न केवल नॉर्वे के शाही परिवार के लिए, बल्कि पूरे नॉर्वेजियन समाज के लिए भी एक अहम घटना है। इस घटना का नॉर्वे के शाही परिवार के भविष्य और जनता की नजर में उनकी प्रतिष्ठा पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: जनहित और विकास कार्यों को धामी सरकार का बड़ा तोहफा, 42 करोड़ की दी स्वीकृति….

    June 25, 2026

    Uttarakhand News: UK में फंसे उत्तराखंड के कैप्टन अजय पंत के समर्थन में सक्रिय धामी सरकार, रिहाई के लिए भारतीय उच्चायोग से लगातार समन्वय…..

    June 25, 2026

    हाइड्रोपोनिक्स तकनीक : खेती का नया और स्मार्ट विकल्प….

    June 25, 2026

    वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का किया भूमिपूजन….

    June 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.