Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»महिला से संबंध बनाना चाहता था मालिक, मना किया तो पति को ऐसे फंसाया, थाने से आकर दी जान; जानें मामला
    मध्यप्रदेश

    महिला से संबंध बनाना चाहता था मालिक, मना किया तो पति को ऐसे फंसाया, थाने से आकर दी जान; जानें मामला

    By August 31, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महिला से संबंध बनाना चाहता था मालिक, मना किया तो पति को ऐसे फंसाया, थाने से आकर दी जान; जानें मामला
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मैहर ।   मध्य प्रदेश के मैहर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने पुलिस अभिरक्षा से छूटने के बाद जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक मनोज कोल संतोष पटेल के यहां चौकीदारी का काम करता था। संतोष उसकी पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता है, इसका विरोध करने पर संतोष ने मनोज को चोरी के झूठे केस में फंसा दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया, थाने से छूटने के बाद मनोज ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पत्नी के मुताबिक, मनोज कोल मैहर में संतोष पटेल के यहां चौकीदारी का काम करता था। रक्षाबंधन के मौके पर संतोष पटेल ने मनोज की पत्नी को पैसे का लालच देकर शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। हालांकि, महिला तैयार नहीं हुई और उसने पूरी बात अपने पति को बता दी। इसके बाद मनोज ने नौकरी छोड़ने की बात कह दी। जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। मनोज पहले तो मौखिक रूप से आरोप मढ़ता रहा। इसके बाद जब मनोज ने काम पर जाना छोड़ दिया तो संतोष ने उसके घर गुंडे भेजकर दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद भी जब वह नहीं तैयार हुआ तो थाने में लोहा चोरी करने की शिकायत कर दी।

    गंभीर अवस्था में युवक को जब अस्पताल ले जाया गया, तब यह खबर सामने आई कि थाने में पुलिस ने उसके साथ मारपीट की है। हालांकि, थाना प्रभारी ने इस मामले का खंडन किया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद युवक को छोड़ दिया गया था। घर जाने के बाद क्या हुआ इस पर कोई जानकारी नहीं थी। बाद में पता चला कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया है। मृतक की पत्नी ने कहा कि मनोज की मौत का जिम्मेदार उसका मालिक संतोष पटेल है। जिसने उसका पैसा हड़प लिया और चोरी के झूठे केस में फंसाने की कोशिश भी की। उसने कहा कि मनोज विवाद से परेशान हो गया था। थाने से लौटने के बाद उससे जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से खगेन्द्र कुमार कश्यप को मिला नया राशन कार्ड…..

    July 8, 2026

    आधुनिक कृषि तकनीकों और समय पर आदान सामग्री से सशक्त बन रहा अन्नदाता….

    July 8, 2026

    छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग नेटवर्क को मिलेगा बूस्ट, सरकार लाएगी एकीकृत एप…..

    July 8, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी…..

    July 8, 2026

    एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    July 8, 2026

    बाढ़ आपदा एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा अलर्ट मोड पर  

    July 8, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से खगेन्द्र कुमार कश्यप को मिला नया राशन कार्ड…..

    July 8, 2026

    आधुनिक कृषि तकनीकों और समय पर आदान सामग्री से सशक्त बन रहा अन्नदाता….

    July 8, 2026

    छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग नेटवर्क को मिलेगा बूस्ट, सरकार लाएगी एकीकृत एप…..

    July 8, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी…..

    July 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.