Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»रेलवे का नया झटका: मुंबई-हावड़ा समेत 18 ट्रेनें 11 से 28 सितंबर तक रद्द
    छत्तीसगढ़

    रेलवे का नया झटका: मुंबई-हावड़ा समेत 18 ट्रेनें 11 से 28 सितंबर तक रद्द

    By August 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रेलवे का नया झटका: मुंबई-हावड़ा समेत 18 ट्रेनें 11 से 28 सितंबर तक रद्द
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रेलवे ने फिर से यात्रियों को तगड़ा झटका दिया है। अगले महीने 11 सितंबर से 28 सितंबर तक मुंबई-हावड़ा समेत 18 एक्सप्रेस व मेमू ट्रेन को अचानक से शुक्रवार को रद कर दिया। रेलवे के इस घोषणा से यात्रियों को फिर से परेशान होना पड़ेगा। दरअसल खरसिया-रायगढ़ सेक्शन में भूपदेवपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी व चौथी लाइन से जोड़ने रेलवे ने विद्युतीकरण का काम कराने का फैसला लिया है।

    रेलवे मंडल के अधिकारियों ने बताया कि अधोसंरचना विकास को लेकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अनेक परियोजनाओं पर काम चल रहा है। बिलासपुर-झारसुगुडा के बीच तीसरी व चौथी रेल लाइन रेलवे की एक महत्वपूर्ण और व्यस्त रेल मार्ग है। यह पूरे क्षेत्र को पूर्व भारत से जोड़ती है। परिचालन को और भी सुचारू और नई ट्रेनें चलाने नई लाइनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इससे आधारभूत संरचना में विकास के साथ नई यात्री सुविधाओं, यात्री ट्रेनों की समयबद्धता में वृद्धि होगी।

    ये ट्रेनें रद

    11 से 28 सितंबर तक रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल, बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल, रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल, बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस, टाटा- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) एक्सप्रेस, नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटा एक्सप्रेस, 10 से 27 सितंबर तक बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल, टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, 10, 13, 17 और 20 सितंबर को दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस रद रहेगी।

    वहीं 10, 14, 17 और 21 सितंबर को सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस,11 सितंबर को संतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस, 12 सितंबर को जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस, 14 व 21 सितंबर को संतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस, 16 व 23 सितंबर को पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस, 13 व 20 सितंबर को बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस, 15 व 22 सितंबर को पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस,13 व 20 सितंबर 1हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस, 15 व 22 सितंबर मुंबई-हावड़ा एक्सप्रेस रद रहेगी।

    परिवर्तित मार्ग से दौड़ेगी छह ट्रेनें

    10 से 22 सितंबर तक हावड़ा-मुंबई मेल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुडा-टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी,इसी तरह से 10 से 22 सितंबर तक मुंबई-हावड़ा मेल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुडा होकर, हावड़ा–पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुडा-टिटलागढ़-रायपुर होकर और पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुडा होकर चलेगी। जबकि नौ, 12, 16 और 19 सितंबर को भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस झारसुगुडा-टिटलागढ़-रायपुर होकर और 11, 14, 18 व 21 सितंबर को एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुडा होकर चलेगी।

    बीच में समाप्त होगी तीन ट्रेनें

    11 से 28 सितंबर तक गोंदिया-झारसुगुडा मेमू पैसेंजर बिलासपुर में ही समाप्त होगी और बिलासपुर से ही झारसुगुडा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बनकर गोंदिया के लिए रवाना होगी। जबकि बिलासपुर-झारसुगुडा के बीच रद रहेगी। 10, 11, 12, 14, 16, 17, 18, 19 और 21 सितंबर को निज़ामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर में ही समाप्त होगी और बिलासपुर एवं रायगढ़ के बीच रद रहेगी। 12, 13, 14, 16, 18, 19, 20, 21 व 23 सितंबर को रायगढ़-निज़ामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस रायगढ़ के स्थान पर बिलासपुर से निज़ामुद्दीन के लिए रवाना होगी और बिलासपुर एवं रायगढ़ के बीच रद रहेगी।

    Related Posts

    शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता सरकार की मजबूत कड़ी, योजनाओं के क्रियान्वयन में निभाते हैं अहम भूमिका : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    May 1, 2026

    पारिस्थितिकी बहाली का छत्तीसगढ़ मॉडल – ‘बारनवापारा में काले हिरणों की वापसी’…

    May 1, 2026

    बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई…

    May 1, 2026

    सुशासन तिहार में मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन, खत्म हुआ लकड़ी के चूल्हे का संघर्ष….

    May 1, 2026

    आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका भर्ती : दावा-आपत्ति 10 मई तक…..

    May 1, 2026

    मंत्री राजेश अग्रवाल ने स्वर्गीय विवेक अंधारे को दी श्रद्धांजलि….

    May 1, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेता सरकार की मजबूत कड़ी, योजनाओं के क्रियान्वयन में निभाते हैं अहम भूमिका : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    May 1, 2026

    पारिस्थितिकी बहाली का छत्तीसगढ़ मॉडल – ‘बारनवापारा में काले हिरणों की वापसी’…

    May 1, 2026

    बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई…

    May 1, 2026

    सुशासन तिहार में मिला उज्ज्वला गैस कनेक्शन, खत्म हुआ लकड़ी के चूल्हे का संघर्ष….

    May 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.