Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राजनीती»हरियाणा में सीएम की बदलेगी सीट!  इंद्रजीत और किरण की बेटियों को भाजपा दे सकती है टिकट
    राजनीती

    हरियाणा में सीएम की बदलेगी सीट!  इंद्रजीत और किरण की बेटियों को भाजपा दे सकती है टिकट

    By August 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    चंडीगढ़। दिल्ली में गुरुवार देर शाम को बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई और इसमें हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों को लेकर चर्चा हुई। भाजपा हाईकमान ने जहां कुछ सीटों पर नाम तय किए हैं। वहीं, कुछ पर दोबारा मंथन होगा। इसके बाद ही आधिकारिक तौर पर लिस्ट जारी होगी।सूत्रों की मानें तो राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव को अटेली विधानसभा से टिकट दिया जाएगा। वहीं, मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी अब करनाल के बजाय लाडवा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, एक बार फिर से अनिल विज अंबाला कैंट से चुनाव लड़ते हुए नजर आएंगे। टिकट आवंटन पर मंथन को लेकर चुनाव समिति की मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री नायाब सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के साथ पीएम नरेंद्र मोदी ने अलग से मीटिंग की। अहम बात है कि हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल ने चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई है। वहीं, पूर्व सांसद संजय भाटिया, अरविंद शर्मा और सुनीता दुग्गल, श्रुति चौधरी को भी विधानसभा चुनाव में उतारा जाएगा।
    सूत्रों के अनुसार, फरीदाबाद से मौजूदा राज्यसभा सांसद कृष्णपाल पंवार पानीपत के इसराना विधानसभा से चुनाव लड़वाने की तैयारी है। इसके अलावा, सोहना से तेजपाल तंवर पानीपत ग्रामीण से महीपाल ढांडा, लोहारू से जेपी दलाल की टिकट तय है। अभी 55 सीटों पर सहमति बन पाई है। उधर, पूर्व सीएम खट्टर के कई ओएसडी भी टिकट मांग रहे थे, लेकिन उनमें से अब तक किसी को भी टिकट नहीं दिया गया है। फिलहाल, बाकी 35 सीटों पर सहमति के लिए कोर ग्रुप के साथ शाह और नड्डा एक दो दिन में फिर से मीटिंग होगी। सूत्र बताते हैं कि भाजपा सभी प्रत्याशियों की लिस्ट एक साथ जारी करेगी। इसके अलावा, रोहतक, सिरसा, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, हांसी, जींद, हिसार, बादशाहपुर, असंध, सोनीपत और बहादुरगढ़ सीट को चर्चा हुई है, लेकिन टिकट होल्ड पर रखे गए हैं। कुरुक्षेत्र के लाड़वा से नायब सिंह सैनी, कुरुक्षेत्र से सिटिंग विधायक, अंबाला- होल्ड (विनोद शर्मा लड़ सकते हैं), अंबाला कैंट- अनिल विज, आदमपुर से भव्य बिश्नोई, कलानौर से रोहतक के एक्स मेयर और फतेहाबाद से सिटिंग विधायक को भाजपा टिकट दे सकती है।

    Related Posts

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025

    राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कहा- मेक इन इंडिया अच्छा आइडिया पर फेल

    February 4, 2025

    दिल्ली में थमा प्रचार…कल मतदान

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पशुपालन और डेयरी उद्योग से आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाएंगे: मंत्री रामविचार नेताम….

    October 7, 2025

    धान खरीदी के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल में किसान पंजीयन अनिवार्य : किसान 31 अक्टूबर तक करा सकेंगे पंजीयन…..

    October 7, 2025

    बरबट्टी और खीरा की खेती से आत्मनिर्भर बने बाह्मनपाली के किसान राज कुमार साहू….

    October 7, 2025

    बाघिन ‘बिजली’ का होगा जामनगर में इलाज: वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर की गई विशेष पहल….

    October 7, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    October 2025
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.