Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»न OTT और न यूट्यूब पर ले पाएंगे वीडियो का मजा, पाक सरकार इंटरनेट यूजर्स को क्या दे रही सजा?…
    विदेश

    न OTT और न यूट्यूब पर ले पाएंगे वीडियो का मजा, पाक सरकार इंटरनेट यूजर्स को क्या दे रही सजा?…

    By August 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    न OTT और न यूट्यूब पर ले पाएंगे वीडियो का मजा, पाक सरकार इंटरनेट यूजर्स को क्या दे रही सजा?…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पड़ोसी देश पाकिस्तान में लोगों को हाई स्पीड वाले इंटरनेट के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।

    इस दौरान पाकिस्तानी न तो OTT प्लेटफॉर्म पर मनोरंजन का मजा ले सकेंगे और न ही आसानी से व्हाट्सएप चैट कर सकेंगे और वहां वीडियो अपलोड या डाउनलोग कर सकेंगे।

    पाकिस्तान के दूरसंचार प्राधिकरण ने बुधवार को कहा है कि देश भर में इंटरनेट स्पीड अक्टूबर की शुरुआत तक धीमी रहने की संभावना है।

    ऐसा इसलिए क्योंकि समंदर के नीचे से गुजर रही केबल क्षतिग्रस्त हो गई है और इसके मरम्मत कार्य में व्यवधान आ रहा है।

    पाकिस्तान के मशहूर अखबार डॉन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले कुछ हफ्तों में इंटरनेट की स्पीड में काफी गिरावट देखी गई है और यूजर्स को मोबाइल डेटा से कनेक्ट होने पर व्हाट्सएप से वीडियो भेजने या डाउनलोड करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तानवासियों को ब्रॉडबैंड पर भी धीमी ब्राउजिंग स्पीड का सामना करना पड़ रहा है।

    पाकिस्तान की बिजनेस कम्युनिटी और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) ने इंटरनेट ट्रैफ़िक की निगरानी करने के सरकार की कोशिशों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। ISP का कहना है कि तथाकथित ‘फ़ायरवॉल’ के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है।

    हालांकि, पाकिस्तान की सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री शाज़ा फ़ातिमा ख्वाजा ने सरकार द्वारा इंटरनेट को रोकने और बाधित करने की रिपोर्टों का स्पष्ट रूप से खंडन किया है। सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) के नेता ने पुष्टि की कि सरकार साइबर सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए अपने “वेब प्रबंधन प्रणाली” को अपग्रेड कर रही है।

    इस बीच, पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (PTA) ने पिछले सप्ताह इंटरनेट की धीमी गति के लिए दोषपूर्ण सबमरीन केबल को जिम्मेदार ठहराया और इस आशंका को खारिज कर दिया कि राज्य फ़ायरवॉल स्थापित कर रहा है।

    बुधवार को जारी एक बयान में, PTA ने कहा कि इंटरनेट स्पीड में आई गिरावट दो सबमरीन केबलों के कारण हुई है। जिनमें से एक की मरम्मत अभी भी की जानी है। PTA ने कहा, “देश भर में चल रही इंटरनेट मंदी मुख्य रूप से पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोड़ने वाली सात अंतरराष्ट्रीय सबमरीन केबलों में से दो (SMW4, AAE-1) में आई खराबी के कारण है।”

    दूरसंचार प्राधिकरण ने कहा, “यह कोशिश की जा रही है कि SMW-4 सबमरीन केबल में आई खराबी और परेशानी को अक्टूबर 2024 की शुरुआत तक ठीक कर लिया जाएगा।।” PTA ने यह भी जानकारी दी है कि सबमरीन केबल AAE-1 की मरम्मत कर दी गई है, जिससे इंटरनेट स्पीड में सुधार हो सकता है।

    The post न OTT और न यूट्यूब पर ले पाएंगे वीडियो का मजा, पाक सरकार इंटरनेट यूजर्स को क्या दे रही सजा?… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी: मुख्यमंत्री साय

    February 6, 2026

    समाज कल्याण विभाग की योजनाएं बनीं सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास का आधार….

    February 5, 2026

    महिला शक्ति और वनोपज का सफल संगम, हरिबोल स्व-सहायता समूह ने रचा आर्थिक सशक्तिकरण का उदाहरण….

    February 5, 2026

    पहचान भले ही अलग हो लेकिन सभी राज्यों की आत्मा एक भारत में हैं: राज्यपाल रमेन डेका…..

    February 5, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.