Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»यूक्रेन पर फिर कहर बनकर टूटी रूसी सेना; 100 मिसाइलों और ड्रोन से हमला, भड़क उठे जेलेंस्की…
    विदेश

    यूक्रेन पर फिर कहर बनकर टूटी रूसी सेना; 100 मिसाइलों और ड्रोन से हमला, भड़क उठे जेलेंस्की…

    By August 27, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यूक्रेन पर फिर कहर बनकर टूटी रूसी सेना; 100 मिसाइलों और ड्रोन से हमला, भड़क उठे जेलेंस्की…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रूस की सेना ने सोमवार को यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों में बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए।

    इस दौरान मुख्य रूप से एनर्जी के आधारभूत ढांचों को निशाना बनाया गया। इन हमलों में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। यह हमला रविवार मध्य रात्रि के आसपास शुरू हुआ और सोमवार भोर तक जारी था।

    यह पिछले कुछ सप्ताह में सबसे बड़ा हमला प्रतीत होता है। यूक्रेन के पूर्वी, उत्तरी, दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों की ओर रूसी ड्रोन के कई समूह बढ़ रहे थे। इसके बाद कई क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइल भी दागी गईं।

    यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अपने देश पर रूस की ओर से रातभर और सुबह की गई बमबारी की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि इसमें विभिन्न प्रकार की 100 से अधिक मिसाइलों और करीब 100 शाहिद ड्रोन का इस्तेमाल किया गया।

    यूक्रेन के नेता ने कहा कि कुछ लोगों की मौत हुई है और कई अन्य लोग घायल हुए हैं। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि रूस के हमले से यूक्रेन के ऊर्जा क्षेत्र को काफी नुकसान पहुंचा है।

    जेलेंस्की ने कहा, ‘रूस के पिछले हमलों की तरह यह भी घिनौना था जिसमें महत्वपूर्ण असैन्य बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया। खारकीव और कीव से लेकर ओडेसा तक पश्चिमी क्षेत्रों को निशाना बनाया गया।’

    शहर में बिजली और जल आपूर्ति बाधित

    कीव के मेयर विताली क्लित्स्को ने बताया कि राजधानी कीव में विस्फोटों की आवाज सुनी गईं। हमले की वजह से शहर में बिजली और जल आपूर्ति बाधित हुई है।

    हमलों के मद्देनजर, शहर प्रशासन ने नागरिकों के लिए आश्रय केंद्र जैसे स्थल खोलने की योजना की घोषणा की। यहां लोग बिजली कटौती के दौरान अपने उपकरणों को चार्ज कर सकते हैं और जलपान कर सकते हैं।

    इस तरह के केंद्र पहली बार यूक्रेन में 2022 की शरद ऋतु में खोले गए थे, जब रूस ने हमला करे देश के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया था।

    यूक्रेन के पश्चिमी शहर लुत्स्क के मेयर इगोर पोलिशचुक ने कहा कि बहुमंजिला आवासीय इमारत और अज्ञात बुनियादी संरचना को हमले में नुकसान पहुंचा है।

    एक व्यक्ति की मौत हो गई। क्षेत्रीय प्रमुख सेरही लिसाक ने बताया कि मध्य निप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र में एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जहां हमले के कारण कई जगहों पर आग लग गई।

    एक दर्जन घर क्षतिग्रस्त हो गए और 2 घर पूरी तरह से नष्ट हो गए। लिसाक ने बताया कि मलबे मे दबे एक व्यक्ति को बचाया गया।

    ‘आग लग गई और कई लोग घायल हुए’

    क्षेत्रीय प्रमुख इवान फेडोरोव ने बताया कि जापोरिज्जिया के दक्षिण-पूर्वी, आंशिक रूप से कब्जे वाले क्षेत्र में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई। फेडोरोव के अनुसार, एक बुनियादी ढांचा इकाई को नुकसान पहुंचा और उसमें आग लग गई।

    क्षेत्रीय प्रमुख विटाली किम ने बताया कि दक्षिणी मायकोलाइव क्षेत्र में तीन लोग घायल हुए हैं। उन्होंने स्थानीय निवासियों से क्षेत्र में नागरिक सुविधा केंद्रों का उपयोग करने का आग्रह भी किया।

    क्षेत्रीय प्रमुख रुस्लान क्रावचेंको ने बताया कि कीव क्षेत्र के बाहरी इलाके में एक व्यक्ति एक हमले में घायल हो गया। इसमें अनिर्दिष्ट बुनियादी ढांचे की वस्तुओं और आवासों को निशाना बनाया गया।

    यूक्रेन की निजी ऊर्जा कंपनी डीटीईके ने आपातकालीन बिजली कटौती की शुरुआत की। साथ ही, ऑनलाइन बयान में कहा कि पूरे देश में ऊर्जा कर्मचारी यूक्रेन के लोगों के घरों में रोशनी बहाल करने के लिए 24/7 काम करते हैं।

    सेना ने कहा कि हमले के चलते देश के पूर्वी हिस्से में पोलैंड और नाटो वायु रक्षा इकाइयां सक्रिय हो गई हैं। इस बीच, रूस में, अधिकारियों ने रात के समय और सोमवार सुबह यूक्रेन के ड्रोन हमले की सूचना दी।

    रूस के मध्य क्षेत्र सारातोव में 4 लोग घायल हो गए, जहां ड्रोन ने दो शहरों में आवासीय इमारतों को निशाना बनाया। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि एक ड्रोन सारातोव शहर में ऊंची आवासीय इमारत से टकराया।

    दूसरा ड्रोन एंगेल्स शहर में आवासीय इमारत से टकराया, जहां एक सैन्य हवाई क्षेत्र स्थित है जिस पर पहले भी हमला हो चुका है।

    रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रात के समय और सुबह रूस के सारातोव और यारोस्लाव सहित 8 रूसी क्षेत्रों में यूक्रेन के कुल 22 ड्रोनों को रोका गया।

    The post यूक्रेन पर फिर कहर बनकर टूटी रूसी सेना; 100 मिसाइलों और ड्रोन से हमला, भड़क उठे जेलेंस्की… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बारहमासी सड़क से जुड़ गया पहाड़ों के बीच बसा चाऊरडोंगरी….

    April 23, 2026

    महतारी वंदन से संवर रहा भविष्य: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    April 23, 2026

    साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर….

    April 23, 2026

    पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी, स्व-सहायता समूह से जुड़कर बनीं लखपति दीदी….

    April 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.