Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»बांग्लादेश ने भारत से वापस बुलाए दो राजनयिक, रिश्तों में तनाव के बीच बड़ा फैसला…
    विदेश

    बांग्लादेश ने भारत से वापस बुलाए दो राजनयिक, रिश्तों में तनाव के बीच बड़ा फैसला…

    By August 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बांग्लादेश ने भारत से वापस बुलाए दो राजनयिक, रिश्तों में तनाव के बीच बड़ा फैसला…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत में तैनात दो बांग्लादेशी राजनयिकों को ढाका वापस बुला लिया गया है।

    बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने यह फैसला लिया है। यह आदेश 17 अगस्त को जारी किया गया था, जिसके बाद डिप्लोमैट्स अब वापस चले गए।

    इन दोनों राजनयिकों को शेख हसीना सरकार के दौर में नियुक्ति दी गई थी। शाबान महमूद और रंजना सेन प्रेस सचिव के तौर पर तैनात थे।

    इनमें से शाबान महमूद को दिल्ली स्थित उच्चायोग में नियुक्ति मिली थी तो वहीं रंजना सेन को कोलकाता स्थित कौंसुलेट में तैनात किया गया था।

    रंजना सेन का कार्यकाल 2026 के अंत तक समाप्त होने वाला था, लेकिन उनका कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने से पहले ही वापस बुला लिया गया।

    इसी तरह शाबान का कॉन्टैक्ट भी अभी बाकी था। यह फैसला भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्तों में असहजता पैदा होने के मद्देनजर अहम है।

    इसी महीने की शुरुआत में भारत ने भी बांग्लादेश से अपने कुछ राजनयिकों को वापस बुला लिया था। भारत की ओर से कहा गया था कि उन स्टाफ को सुरक्षा कारणों से बुलाया गया है, जिनका काम वहां बेहद अहम नहीं है।

    खासतौर पर ढाका में जिस तरह की हिंसा भड़की थी, उसे देखते हुए सुरक्षा कारणों से बुलाने की बात थी। ऐसे में बांग्लादेश के इस ऐक्शन को भारत के जवाब के तौर पर भी देखा जा रहा है।

    भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में असहजता की एक वजह यह भी है कि शेख हसीना तख्तापलट के बाद भारत आ गई थीं। वह बीते करीब तीन सप्ताह से यहीं पर हैं। उनका डिप्लोमैटिक पासपोर्ट भी बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने स्थगित कर दिया है।

    चर्चा है कि अब बांग्लादेश सरकार की ओर से शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की जा सकती है। शेख हसीना की मुश्किलें इसलिए भी बढ़ रही हैं क्योंकि उनके खिलाफ बांग्लादेश में कुल 51 मामले चल रहे हैं।

    इनमें से 42 केस तो अकेले मर्डर के ही हैं। बता दें कि बांग्लादेश सरकार ने शेख हसीना के दौर में मंत्री रहे कई नेताओं को भी देश छोड़ने से रोका है और उनके खिलाफ केस चलाए जा रहे हैं।

    The post बांग्लादेश ने भारत से वापस बुलाए दो राजनयिक, रिश्तों में तनाव के बीच बड़ा फैसला… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बारहमासी सड़क से जुड़ गया पहाड़ों के बीच बसा चाऊरडोंगरी….

    April 23, 2026

    महतारी वंदन से संवर रहा भविष्य: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    April 23, 2026

    साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर….

    April 23, 2026

    पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी, स्व-सहायता समूह से जुड़कर बनीं लखपति दीदी….

    April 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.