Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»19 दिन के मेगा ब्लाक के चलते 52 यात्री ट्रेनें बंद, 25 का रूट बदला, यात्रियों को होंगे परेशान
    मध्यप्रदेश

    19 दिन के मेगा ब्लाक के चलते 52 यात्री ट्रेनें बंद, 25 का रूट बदला, यात्रियों को होंगे परेशान

    By August 24, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    19 दिन के मेगा ब्लाक के चलते 52 यात्री ट्रेनें बंद, 25 का रूट बदला, यात्रियों को होंगे परेशान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दमोह ।   दमोह रेलवे स्टेशन पर तीसरी रेलवे लाइन के नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते सोमवार से 19 दिन का मेगा ब्लॉक शुरू होगा। इसके कारण इस रूट पर चलने वाली 52 यात्री ट्रेनों को 26 अगस्त से 14 सितंबर तक निरस्त कर दिया गया है, जबकि 25 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर चलाया जाएगा। मेगा ब्लॉक के चलते बीना से दमोह के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को कल से इस रूट पर कोई ट्रेन नहीं मिलेगी। इन यात्रियों को या तो निजी वाहन या फिर बस से सफर करना होगा। अधिकारियों के अनुसार, इस रूट से केवल दयोदय और गौंडवाना ट्रेनें ही चलेंगी, जबकि राज्यरानी को भोपाल से सागर तक चलाया जाएगा। इस कारण इस रूट पर रोजाना अप-डाउन करने वाले यात्रियों को 19 दिन तक खासी मुसीबत झेलनी पड़ेगी। साथ ही बसों या अन्य साधनों से दो से तीन गुना अधिक किराया देकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ेगा। दमोह से असलाना रेलवे स्टेशन तक तीसरी रेलवे लाइन का काम पूरा हो चुका है। कोपरा नदी के पुल के ऊपर भी पटरियां बिछाई जा चुकी हैं। रेलवे 16 किमी लंबे इस रेल रूट को चालू करने की तैयारी में जुटा है। इसी कारण मलैया रेलवे फाटक के पास से तीसरी लाइन को मेन लाइन से जोड़ने के लिए एनआई वर्क शुरू होना है। इसमें ट्रेनों की पटरियों को एक-दूसरे से जोड़ा जाता है ताकि ट्रेन एक पटरी से दूसरी पटरी पर जा सके। इसके अलावा, सिग्नल और अन्य सिस्टम भी बदले जाते हैं, जिसमें समय लगता है। एनआई वर्क पूरा होने के बाद रेलवे स्टेशन के कंट्रोल रूम को नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा, जहां से डिजिटली ट्रेनों का संचालन होगा। अभी तक दमोह में मैन्युअल सिस्टम से ट्रेनों का संचालन हो रहा है।

    केवल यात्री ट्रेनें की गई निरस्त

    नॉन-इंटरलॉकिंग के चलते रेलवे द्वारा केवल यात्री ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि मालगाड़ियां सुचारू रूप से चलेंगी। गौरतलब है कि बीना-कटनी रूट पर दिनभर में 80 से 90 मालगाड़ियां निकलती हैं, जिनमें ज्यादातर सिंगरौली, छत्तीसगढ़ से कोयले की ढुलाई होती है। इससे रेलवे को भरपूर मालभाड़ा मिलता है, जिससे मालगाड़ियों को नहीं रोका जा रहा है। केवल दमोह स्टेशन से निकलते समय उनकी स्पीड 5 से 10 किमी प्रति घंटे रहेगी।

    एक-एक लोकल ट्रेन चलाई जाए

    रेल संघर्ष समिति के प्रांजल राय और संतोष रैकवार का कहना है कि रेलवे को यात्रियों की सुविधाओं से कोई सरोकार नहीं है। दमोह-बीना के बीच विभिन्न रेलवे स्टेशनों से रोजाना 20,000 से अधिक यात्री विभिन्न ट्रेनों में सफर करते हैं। लेकिन सभी ट्रेनें बंद होने से यात्री कैसे सफर करेंगे? कम से कम दोनों रूटों पर एक-एक लोकल ट्रेन चलाई जानी चाहिए ताकि रोजमर्रा के काम करने वाले और सागर-भोपाल जाने वाले यात्रियों को राहत मिल सके।

    यह ट्रेनें अप-डाउन दिशा में रहेंगी निरस्त

    निरस्त की गई यात्री ट्रेनों में शामिल हैं: दमोह-बीना, बीना-कटनी, इटारसी-भोपाल, बिलासपुर-भोपाल, कोटा-दानापुर, रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर, भोपाल-सिंगरौली, रानी कमलापति-संतरागाछी, हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस, भागलपुर-अजमेर, संतरागाछी-अजमेर, शालीमार-भुज, दुर्ग-अजमेर, दुर्ग-जम्मूतवी एक्सप्रेस, दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन, विशाखापटनम-भगत की कोठी, डॉ. अंबेडकर नगर-पटना एक्सप्रेस, अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस, बांदा-गोरखपुर एक्सप्रेस, इंदौर-हावड़ा, उदयपुर-शालीमार, कोलकाता-अजमेर, बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस, निजामुद्दीन-अंबिकापुर एक्सप्रेस। ये सभी ट्रेनें अप और डाउन दिशा में निरस्त रहेंगी।

    ये 25 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

    परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनों में शामिल हैं: दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (31 अगस्त, 9 सितंबर), हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस (8, 10 सितंबर), जबलपुर-श्री वैष्णो माता एक्सप्रेस (3 सितंबर), श्री वैष्णो माता-जबलपुर एक्सप्रेस (11 सितंबर), सिंगरौली-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (4, 8 सितंबर), हजरत निजामुद्दीन-सिंगरौली एक्सप्रेस (9 सितंबर), अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस (12 सितंबर), उधमपुर-दुर्ग जंक्शन एक्सप्रेस (12 सितंबर), अमृतसर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस (4, 11 सितंबर), भुज-शालीमार एक्सप्रेस (27 अगस्त), सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस (26, 30 अगस्त, 2, 6, 9, 13 सितंबर), जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस (9 सितंबर), हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस (26 अगस्त, 2 सितंबर), भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस (28 अगस्त), अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस (31 अगस्त, 8 सितंबर), पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस (10 सितंबर), रेवांचल एक्सप्रेस (30 अगस्त, 1, 5, 7, 12 सितंबर), कामायनी एक्सप्रेस (27 अगस्त), बलिया-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (25, 26, 30 अगस्त, 3, 7 सितंबर), अंत्योदय एक्सप्रेस (28 अगस्त, 4, 11 सितंबर) को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। राज्यरानी अल्प अवधि के लिए निरस्त रहेगी।

    नई सुविधा होगी शुरू

    दमोह स्टेशन प्रबंधक मुकेश जैन ने बताया कि 26 अगस्त से नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते यात्री ट्रेन बंद रहेंगी। यात्रियों को परेशानी तो होगी, लेकिन तीसरी लाइन का जुड़ना भी बहुत जरूरी है। दमोह स्टेशन पर नई सुविधा भी शुरू हो जाएगी। अब नया कंट्रोल पैनल डिजिटल हो जाएगा।

    Related Posts

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि….

    February 23, 2026

    कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित….

    February 23, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ की 6 वीं विधानसभा के अष्टम् सत्र को संबोधित किया….

    February 23, 2026

    बाबा गुरू घासीदास जी के बताए मार्ग पर काम कर रही हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 22, 2026

    सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    February 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत….

    February 22, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि….

    February 23, 2026

    कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित….

    February 23, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने छत्तीसगढ की 6 वीं विधानसभा के अष्टम् सत्र को संबोधित किया….

    February 23, 2026

    बाबा गुरू घासीदास जी के बताए मार्ग पर काम कर रही हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.