Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»खुद को IMF से कर्जे की आस, लेकिन बाढ़ग्रस्त बांग्लादेश की मदद को तैयार पाकिस्तान; क्या है कोई नई चाल?…
    विदेश

    खुद को IMF से कर्जे की आस, लेकिन बाढ़ग्रस्त बांग्लादेश की मदद को तैयार पाकिस्तान; क्या है कोई नई चाल?…

    By August 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    खुद को IMF से कर्जे की आस, लेकिन बाढ़ग्रस्त बांग्लादेश की मदद को तैयार पाकिस्तान; क्या है कोई नई चाल?…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बांग्लादेश में पूर्व पीएम शेख हसीना के तख्ता पलट के बाद नई नवेली सरकार की तरफ पाकिस्तान ने सहायता की पेशकश की है।

    हालांकि पाकिस्तान इस समय खुद आईएमएफ के कर्जे के इंतजार में हैं।

    दरअसल, बांग्लादेश में इस समय विनाशकारी बाढ़ आई हुई है, जिसके कारण अभी तक करीब 15 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अभी भी लाखों लोग इस बाढ़ में फंसे हुए हैं इसके अलावा फसलों और घेरलू जानवरों का भी नुकसान हुआ है।

    हिंसक राजनैतिक संकट के बाद बांग्लादेश में आई इस बाढ़ ने तबाही मचा दी है।

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के कार्यालय की तरफ से कहा गया है कि पीएम शरीफ ने बांग्लादेश की आंतरिक सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस को पत्र लिखकर ऐसे मुश्किल समय में अपनी एकजुटता व्यक्त की है।

    पीएम ने पत्र में कहा कि पाकिस्तान बांग्लादेश के उन सभी लोगों के दुख में उनके साथ है, जिन्होंने इस विनाशकारी बाढ़ में अपने परिवार जनों और अपनी आजीविका को खो दिया है।

    इसके अलावा पाकिस्तान के पीएम शरीफ ने अपनी गरीबी के हालत के बाद भी कहा कि हम इस संकट की घड़ी में बांग्लादेश की किसी भी तरह से मदद करने के लिए तैयार हैं।

    इसके अलावा शरीफ ने अंतरिम सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि बांग्लादेश के लोग अपनी बहादुरी और साहस के लिए जाने जाते हैं हमें उम्मीद है कि बांग्लादेश नेतृत्व इस चुनौती पूर्ण समय में देश का सही ढ़ंग से मार्गदर्शन करेगा।

    मानसून में होने वाली बारिश के कारण साल के इस समय में इस क्षेत्र में बाढ़ आने की संभावना बनी ही रहती है।

    बांग्लादेश का अधिकांश भाग डेल्टाओं से बना हुआ है यहां पर हिमालय से निकलने वाली नदियां गंगा और ब्रह्मपुत्र,भारत से निकलकर समुद्र में मिलती हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों नदियों की सभी प्रमुख नदियां इस समय भारी बारिश के कारण उफान पर थीं, जिसके कारण यह बाढ़ आई है।

    भारत में इस बाढ़ से सबसे प्रभावित राज्य त्रिपुरा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, त्रिपुरा में अभी तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है।

    बांग्लादेश की सरकार के तरफ से जारी बयान के अनुसार इस बाढ़ से चटगांव और कॉक्स बाजार में भारी नुकसान हुआ है।

    इन क्षेत्रों में म्यांमार से आए लगभग दस लाख रोहिंग्या शरणार्थी भी रहते हैं। इसके अलावा इस बाढ़ से बचने के लिए बांग्लादेश ने करीब 2 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है।

    The post खुद को IMF से कर्जे की आस, लेकिन बाढ़ग्रस्त बांग्लादेश की मदद को तैयार पाकिस्तान; क्या है कोई नई चाल?… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, 4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की….

    August 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.