Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»अक्षय ऊर्जा दिवसः ऊर्जा दक्षता में नवोन्मेष के लिए सीआईआई ने वेदांता एल्यूमिनियम को किया सम्मानित
    छत्तीसगढ़

    अक्षय ऊर्जा दिवसः ऊर्जा दक्षता में नवोन्मेष के लिए सीआईआई ने वेदांता एल्यूमिनियम को किया सम्मानित

    By August 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अक्षय ऊर्जा दिवसः ऊर्जा दक्षता में नवोन्मेष के लिए सीआईआई ने वेदांता एल्यूमिनियम को किया सम्मानित
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर,

    भारत की सबसे बड़ी एल्यूमिनियम उत्पादक वेदांता एल्यूमिनियम को उसकी लांजिगढ़, ओडिशा स्थित एल्यूमिना रिफाइनरी में लागू किए गए ऊर्जा दक्षता अभ्यासों के लिए सीआईआई नेशनल ऐनर्जी ऐफिशियेंसी सर्कल कॉम्पिटिशन 2024 में कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इस इकाई को ’बैस्ट ऐनर्जी ऐफिशियेंट डेज़िगनेटिड कंज़्यूमर’ (BEE-PAT स्कीम के अंतर्गत) श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा ’बैस्ट ऐनर्जी ऐफिशियेंट ऑर्गनाइज़ेशन (लार्ज सेक्टर)’ और ’बैस्ट मैनेज्ड इलेक्ट्रिकल सिस्टम फॉर ऐनर्जी ऐफिशियेंसी’ श्रेणियों में भी इस इकाई को विशेष प्रशंसा प्राप्त हुई है। ये पुरस्कार इस बात के परिचायक हैं कि वेदांता एल्यूमिनियम जिम्मेदार व्यापारिक प्रचालन सुनिश्चित करने पर ध्यान केन्द्रित करती है।

    वेदांता एल्यूमिनियम की विश्व स्तरीय रिफाइनरी उच्च क्वालिटी एल्यूमिना का उत्पादन करती है जिसे बाद में झारसुगुडा, ओडिशा और कोरबा, छत्तीसगढ़ के स्मेल्टरों में प्रोसैस कर के एल्यूमिनियम तैयार किया जाता है। लांजिगढ़ प्लांट में इस वक्त 29 ऊर्जा दक्षता परियोजनाएं प्रगति पर हैं जो 2050 तक वेदांता के नैट् ज़ीरो उत्सर्जन हासिल करने के लक्ष्य में योगदान कर रही हैं।

    जिन परियोजनाओं ने वेदांता लांजिगढ़ के लिए शीर्ष सम्मान अर्जित किए हैं उनमें शामिल हैं- ऊर्जा बचत हेतु बिजली वितरण प्रणाली की वृृद्धि, ’डाइजेशन’ प्रोसैस (जहां बॉक्साइट को कास्टिक सोडा के साथ मिक्स किया जाता है) में सुधार और नवीकरणीय ऊर्जा स्त्रोत के रूप में बिजली निर्माण हेतु बायोमास का इस्तेमाल। इन परियोजनाओं ने संयंत्र की प्रचालन क्षमता को काफी बढ़ाया है और साथ ही ऊर्जा की खपत भी कम की है। वित्तीय वर्ष 2024 में वेदांता के लांजिगढ़ प्रयासों से कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन में 69,000 टन से भी ज्यादा कमी लाई जा सकी है।

    इस सम्मान पर वेदांता एल्यूमिनियम के सीईओ जॉन स्लेवन ने कहा, ’’वेदांता एल्यूमिनियम में हम सस्टेनेबल बिज़नेस प्रैक्टिसिस के आधार पर प्रचालन उत्कृष्टता में नए मानदंड स्थापित करने को प्रयासरत हैं। और हमारे इन प्रयासों के लिए सीआईआई ने हमें जो सम्मान दिया है हम उसके लिए आभारी हैं। ये पुरस्कार नैट् ज़ीरो के लक्ष्य को हासिल करने में हमारी अचल प्रतिबद्धता के प्रोत्साहक सिद्ध होंगे और हम अपने दायित्वपूर्ण प्रचालन में और भी ऊंचे मानक स्थापित करते रहेंगे।’’

    वेदांता लांजिगढ़ ने अपने प्रचालनों में ऊर्जा दक्षता बढ़ाने के लिए कई अतिरिक्त परियोजनाएं लागू की हैं, जिनमें शामिल हैं:

    •    वाटर कूलिंग पम्प में ऐंट फ्रिक्शनल कोटिंग जिससे बिजली की खपत घट कर 469 MWh प्रति वर्ष हो गई है, ग्रीन हाउस गैसों में बचत 355 टन  CO2 प्रति वर्ष हुई है।
    •    बॉक्साइट को समान आकार में पीसने के लिए प्रयुक्त बॉल मिल्स में सुधार हुआ है। अपग्रेड के साथ उनकी क्षमता काफी बढ़ गई है, बिजली की खपत घट कर 2400 MWh प्रति वर्ष हुई है और ग्रीन हाउस गैसों में बचत 1702 टन CO2 प्रति वर्ष हुई है।

    Related Posts

    शहादत को नमन : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद एएसआई रामू राम नाग के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि….

    June 27, 2026

    पुनर्वासित युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप, गांवों के विकास में सहभागी बनने का किया आह्वान, सिंचाई व्यवस्था के दिए निर्देश….

    June 27, 2026

    कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में सशक्त पहल : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने एनआरसी और आंगनबाड़ी में बच्चों संग बिताया समय…..

    June 27, 2026

    संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोलेकृ प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर….

    June 27, 2026

    किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल….

    June 27, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रू सरल, सादगी और संवेदनशीलता के साथ विकास यात्रा का सशक्त नेतृत्व….

    June 27, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    शहादत को नमन : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शहीद एएसआई रामू राम नाग के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि….

    June 27, 2026

    पुनर्वासित युवाओं से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप, गांवों के विकास में सहभागी बनने का किया आह्वान, सिंचाई व्यवस्था के दिए निर्देश….

    June 27, 2026

    कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में सशक्त पहल : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने एनआरसी और आंगनबाड़ी में बच्चों संग बिताया समय…..

    June 27, 2026

    संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोलेकृ प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर….

    June 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.