Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश»मालदीव की तर्ज पर भारत में भी उड़ेंगे सी-प्लेन, केंद्र ने बनाया प्लान
    देश

    मालदीव की तर्ज पर भारत में भी उड़ेंगे सी-प्लेन, केंद्र ने बनाया प्लान

    By August 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। मालदीव की तर्ज पर केंद्र सरकार ने देश में सी-प्लेन सेवा को बढ़ावा देने गाइडलाइन तैयार की हैं। इसमें नॉन-शेड्यूल ऑपरेटर भी इस सर्विस को शुरू कर सकेंगे। नई गाइडलाइंस में सी-प्लेन सर्विस को शुरू करने के लिए जरुरी लाइसेंस और एनओसी प्रक्रिया को आसान बनाया है। इसका मकसद विमान सेवा के तहत सी-प्लेन सेवा को बढ़ावा देना है।
    केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा कि मालदीव अपने देश में 108 सी-प्लेन सर्विस दे रहा है। भारत में भी इसका स्कोप है। हमारे देश में हजारों किलोमीटर का समुद्री क्षेत्र है। जहां सी-प्लेन सेवा को बड़े स्तर पर शुरू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार चाह रही है कि देश में सी-प्लेन बनाया जाएं और यहां उनकी मेंटेनेंस करने के लिए एमआरओ भी खुलें।
    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों ने सी-प्लेन सर्विस को शुरू करने में रुचि दिखाई है। एक अक्टूबर को विजयवाड़ा से समुद्री विमान की डेमो उड़ान शुरू होगी। इसके लिए डीजीसीए ने गाइडलाइंस तैयार की है। इसमें वाटर ड्रोम लाइसेंस की जरुरत नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ जरूरी आवश्यकताओं के साथ ही सीपीएल धारक अब सीधे सी-प्लेन रेटिंग ले सकेंगे। जिससे उन्हें सी-प्लेन उड़ाने की इजाजत मिल जाएगी।
    देश में 31 अक्टूबर 2020 को पीएम मोदी ने सी-प्लेन सेवा शुरू की थी। यह अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट से केवड़िया में स्थित स्टेच्यू ऑफ यूनिटी तक की थी। अंडमान और निकोबार में भी यह शुरू हुई थी लेकिन यह लंबे समय तक नहीं चली। इसके बाद फिर केंद्र सरकार इसे बड़े स्तर पर शुरू करने की योजना बना रही है। इसके तहत तीन सालों में 100 से ज्यादा रूट पर यह सेवाएं शुरू की जाएंगी। इसके साथ ही सरकार अंडमान एवं निकोबार, लक्षद्वीप, गोवा, असम, आंध्र प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में 18 स्थानों पर पानी के इलाकों में हवाई क्षेत्र स्थापित करने की योजना बना रही है।

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कांग्रेस ने खड़े किए सवाल, उपमुख्यमंत्री साव ने किया पलटवार

    May 13, 2025

    पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल: मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री ने नवा रायपुर में किया नारियल पौधे का रोपण

    May 13, 2025

    CG News: अब कोई गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा, सबके बनेंगे पक्के मकान : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान….

    May 13, 2025

    CG News- मुख्यमंत्री की त्वरित कार्यवाही से बदली बल्दाकछार के टिकेश्वर की तकदीर: सुशासन तिहार बना आदिवासी युवा के लिए वरदान….

    May 13, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Amrit Niwas , Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur Chhattisgarh
    May 2025
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.