Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»फिर लगी आईएएस अफसरों की छात्रावास इंस्पेक्शन में ड्यूटी
    मध्यप्रदेश

    फिर लगी आईएएस अफसरों की छात्रावास इंस्पेक्शन में ड्यूटी

    By August 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    फिर लगी आईएएस अफसरों की छात्रावास इंस्पेक्शन में ड्यूटी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल । प्रदेश के एससी-एसटी, ओबीसी और सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए बनाए गए छात्रावासों की हर दो माह में आईएएस अफसरों से जांच कराने के फैसले के बाद अब सरकार विमुक्त, घुमंतु और अर्धघुमक्कड़ वर्ग के छात्रावासों का भी इंस्पेक्शन कराएगी। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने 29 जिलों में संचालित छात्रावासों के इंस्पेक्शन के लिए सचिव स्तर के 11 आईएएस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
    जीएडी द्वारा जारी निर्देश के अनुसार विमुक्त, घुमंतु और अर्धघुमंतु जनजाति वर्ग के लिए बनाए गए छात्रावासों, आश्रमों, सामुदायिक कल्याण केंद्रों की कमी जानने और उसमें सुविधाओं का विस्तार करने के लिए आईएएस अफसरों की टीम दौरा करेगी। सचिव स्तर के ये अधिकारी दो माह में कम से कम तीन दिन विजिट कर संभागायुक्त, संबंधित विभाग के अपर मुख्य सचिव, संभागायुक्त और संभाग के लिए नियुक्त प्रभारी अपर मुख्य सचिव को इसकी रिपोर्ट देंगे।
    इन अधिकारियों की यहां लगी है ड्यूटी
    शासन द्वारा जिन 11 आईएएस अधिकारियों की ड्यूटी 29 जिलों के लिए लगाई गई है, उनमें पी. नरहरि को इंदौर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर जिले, नवनीत मोहन कोठारी को धार, बड़वानी, डॉ संजय गोयल को मंदसौर, नीमच, रतलाम, उज्जैन, एम सेलवेंद्रन को शाजापुर, देवास, रघुराज एमआर को भोपाल, विदिशा, राजगढ़, सीहोर, रायसेन, शिल्पा गुप्ता को नर्मदापुरम, जॉन किंग्सली ए आर को छिंदवाड़ा, श्रीमन शुक्ला को अनूपपुर, सिबी चक्रवर्ती एम को सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, ओमप्रकाश श्रीवास्तव को ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर तथा ललित कुमार दाहिमा को भिंड और मुरैना जिलों में दौरे कर निरीक्षण रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। इन अधिकारियों में श्रीमन शुक्ला अकेले ऐसे अफसर हैं जिनको दो दिन पहले शहडोल संभाग का आयुक्त बनाया गया है। बाकी सभी अधिकारी भोपाल में ही पदस्थ हैं। इसके पहले जीएडी ने 30 जुलाई 2024 को जारी आदेश में एससी, एसटी, ओबीसी और सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए बनाए गए छात्रावासों, आश्रमों की दो माह में कम से कम तीन दिन तक विजिट करने और संबंधित विभाग के एसीएस, संभागीय आयुक्त तथा संभाग के लिए नियुक्त प्रभारी एसीएस को जांच करने के निर्देश जारी किए थे। इसमें सभी 55 जिलों के लिए 13 अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    Related Posts

    बाबा गुरू घासीदास जी के बताए मार्ग पर काम कर रही हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 22, 2026

    सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    February 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत….

    February 22, 2026

    मंत्री केदार कश्यप ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य मुलाकात, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा….

    February 22, 2026

    देश के कोने-कोने की सकारात्मक पहल को सामने लाता है ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    February 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मिलीं जन-जन की शुभकामनाएं, जन्मदिन पर मुख्यमंत्री निवास बना उल्लास का केंद्र

    February 22, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बाबा गुरू घासीदास जी के बताए मार्ग पर काम कर रही हमारी सरकार – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 22, 2026

    सशक्त समाज निर्माण में शिक्षा और संगठन की भूमिका अहम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    February 22, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत का किया आत्मीय स्वागत….

    February 22, 2026

    मंत्री केदार कश्यप ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य मुलाकात, विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा….

    February 22, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.