Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»प्रदेश में चार सिस्टम एक्टिव होने से हो रही तेज बारिश, अगले 4 दिन तक प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
    मध्यप्रदेश

    प्रदेश में चार सिस्टम एक्टिव होने से हो रही तेज बारिश, अगले 4 दिन तक प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

    By August 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रदेश में चार सिस्टम एक्टिव होने से हो रही तेज बारिश, अगले 4 दिन तक प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल ।   मध्य प्रदेश अलग अलग क्षेत्रों में चार मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। इस वजह से गरज-चमक के साथ प्रदेश के कई शहरों में वर्षा हो रही है। गुरुवार को भोपाल में हल्की बारिश दर्ज की गई वहीं नर्मदापुरम, टीकमगढ़ और रायसेन समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने आगे चार दिन तक मौसम इसी तरह रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, 'ग्वालियर, मुरैना, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, बड़वानी, इंदौर, रायसेन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर और शहडोल में तेज बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश का दौर बना रहेगा।

    24 और 25 अगस्त को इन जिलों ऑरेंज अलर्ट

    मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने 24 और 25 अगस्त को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, उज्जैन, नर्मदापुरम और सागर संभाग के 31 जिलों के लिए भारी बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    बिजली के साथ भारी बारिश का अलर्ट 

    मध्य प्रदेश मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार प्रदेश के शिवपुरी, राजगढ़, छिंदवाड़ा, पूर्वी नर्मदापुरम पचमढ़ी, दमोह, निवाड़ी ओरछा, टीकमगढ़, छतरपुर खजुराहो, पन्ना, बालाघाट, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली में बिजली के साथ भारी बारिश की संभावना है। वहीं आगर, बड़वानी बावनगजा के साथ-साथ भोपाल, विदिशा, रायसेन, पश्चिमी नर्मदापुरम, सीहोर, देवास, उज्जैन महाकालेश्वर, नीमच, मंदसौर गांधी सागर बांध, अलीराजपुर, बुरहानपुर में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्ति की गई है। जबकि खंडवा ओंकारेश्वर, खरगोन महेश्वर, बैतूल, सिवनी, पांढुर्ना, सागर, नरसिंहपुर, सतना चित्रकूट, मैहर, शहडोल बाणसागर बांध, श्योपुर-कलां, ग्वालियर,  दतिया रतनगढ़, गुना, अशोकनगर के साथ-साथ हरदा, शाजापुर, कटनी, उमरिया बांधवगढ़, डिंडोरी, मंडला, अनुपपुर अमरकंटक, जबलपुर, इंदौर, धार में बिजली के साथ हल्की आंधी की संभावना है। झाबुआ, रतलाम, मुरैना, भिंड मैं भी बारिश हो सकती है।

    बंगाल की खाड़ी में 24 अगस्त को लो प्रेशर एरिया होगा एक्टिव

    मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में 24 अगस्त को लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो रहा है। इसकी प्रदेश में स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिलेगी। वर्तमान में एक्टिव एक अन्य लो प्रेशर एरिया, साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से भी अगले 2 दिन तेज बारिश का दौर बना रहेगा। वेद प्रकाश ने बताया कि एमपी में अब तक 79 फीसदी 29.4 इंच पानी गिर चुका है। श्योपुर में सामान्य से दोगुनी और मंडला-सिवनी में 41 इंच से अधिक है। श्योपुर में सामान्य से 143 प्रतिशत बारिश हो चुकी है। सबसे ज्यादा बारिश के मामले में मंडला आगे है। यहां 43 इंच पानी गिर चुका है। यहां की सामान्य बारिश 47 इंच है। यानी, सामान्य बारिश के आंकड़े को पार करने के लिए अभी भी 4 इंच पानी की जरूरत है।

    Related Posts

    ‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’, किराना व्यवसाय से सालाना 2 लाख रुपये तक की बचत, आत्मनिर्भरता की बनी मिसाल…..

    April 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिल रहा सुरक्षित आवास, कच्चे घर से पक्के मकान तक का सफर बना प्रेरणादायक….

    April 20, 2026

    जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर, पेयजल संकट से मिली राहत, बंधी बना हर घर जल ग्राम….

    April 20, 2026

    प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर, पहाड़ों के बीच बसे बैगा परिवारों तक पहली बार पहुंची पक्की सड़क….

    April 20, 2026

    महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, श्रीमती प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल….

    April 20, 2026

    4.19 लाख से अधिक जांच, 4272 मरीजों को मिला विशेषज्ञ उपचार – मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान से सुदूर अंचलों तक पहुंच रही सशक्त स्वास्थ्य सेवाएं…..

    April 20, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’, किराना व्यवसाय से सालाना 2 लाख रुपये तक की बचत, आत्मनिर्भरता की बनी मिसाल…..

    April 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिल रहा सुरक्षित आवास, कच्चे घर से पक्के मकान तक का सफर बना प्रेरणादायक….

    April 20, 2026

    जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर, पेयजल संकट से मिली राहत, बंधी बना हर घर जल ग्राम….

    April 20, 2026

    प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर, पहाड़ों के बीच बसे बैगा परिवारों तक पहली बार पहुंची पक्की सड़क….

    April 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.