Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»राज्यसभा के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन ने भरा नामांकन, सीएम बने प्रस्तावक
    मध्यप्रदेश

    राज्यसभा के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन ने भरा नामांकन, सीएम बने प्रस्तावक

    By August 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    राज्यसभा के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन ने भरा नामांकन, सीएम बने प्रस्तावक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल ।   मध्यप्रदेश में राज्यसभा की एक खाली सीट के लिए भाजपा ने केंद्रीय राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बुधवार को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा की उपस्थिति में कुरियन ने अपना नामांकन दाखिल किया। बुधवार सुबह भोपाल पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने केंद्रीय राज्यमंत्री जॉर्ज कुरियन का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने की बधाई दी और उनके प्रस्तावक भी बने।  इसके बाद सभी नेता विधानसभा पहुंचे, जहां कुरियन ने राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र जमा किया। इस अवसर पर डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केरल और मध्य प्रदेश के बीच एक विशेष संबंध है, क्योंकि आदि शंकराचार्य भी केरल से मध्य प्रदेश आए थे। अब, केरल से एक वरिष्ठ नेता जॉर्ज कुरियन मध्य प्रदेश के कोटे से राज्यसभा सदस्य बनने जा रहे हैं। यह मध्य प्रदेश के लिए गौरव की बात है कि पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री थे, और अब जॉर्ज कुरियन मध्य प्रदेश कोटे से राज्यसभा जा रहे हैं और केंद्रीय मंत्री भी हैं। प्रधानमंत्री मोदी का आभार कि उन्होंने मध्य प्रदेश के कोटे में एक और मंत्री दिया है, जिसका लाभ मध्य प्रदेश को मिलेगा। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि भाजपा के दिग्गज नेता जॉर्ज कुरियन ने मध्य प्रदेश कोटे से अपना नामांकन दाखिल किया है। मध्य प्रदेश ने न केवल तमिलनाडु, बल्कि केरल के अपने एक वरिष्ठ साथी को राज्यसभा भेजने का काम किया है। जॉर्ज कुरियन के अनुभवों का मध्य प्रदेश भाजपा को लाभ मिलेगा।

    निर्विरोध चुने जाने की संभावना 

    जॉर्ज कुरियन केंद्र सरकार में मत्स्य पालन, पशुपालन-डेयरी विभाग के राज्यमंत्री है। उनका निर्विरोध चुनाव जाना लगभग तय है। उनका कार्यकाल दो वर्षों का होगा, जो जून 2026 तक चलेगा। यह सीट पूर्व में ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी, जिनका कार्यकाल जून 2020 में शुरू हुआ था।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से खगेन्द्र कुमार कश्यप को मिला नया राशन कार्ड…..

    July 8, 2026

    आधुनिक कृषि तकनीकों और समय पर आदान सामग्री से सशक्त बन रहा अन्नदाता….

    July 8, 2026

    छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग नेटवर्क को मिलेगा बूस्ट, सरकार लाएगी एकीकृत एप…..

    July 8, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी…..

    July 8, 2026

    एस.डी.जी. 2.0 और ‘बस्तर अंजोर’ से विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    July 8, 2026

    बाढ़ आपदा एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग बेमेतरा अलर्ट मोड पर  

    July 8, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से खगेन्द्र कुमार कश्यप को मिला नया राशन कार्ड…..

    July 8, 2026

    आधुनिक कृषि तकनीकों और समय पर आदान सामग्री से सशक्त बन रहा अन्नदाता….

    July 8, 2026

    छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग नेटवर्क को मिलेगा बूस्ट, सरकार लाएगी एकीकृत एप…..

    July 8, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी…..

    July 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.