Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»अब रूस में भी हर ओर तबाही का मंजर, यूक्रेन से अपना घर बचा रहे पुतिन; लाखों रूसी भागे…
    विदेश

    अब रूस में भी हर ओर तबाही का मंजर, यूक्रेन से अपना घर बचा रहे पुतिन; लाखों रूसी भागे…

    By August 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अब रूस में भी हर ओर तबाही का मंजर, यूक्रेन से अपना घर बचा रहे पुतिन; लाखों रूसी भागे…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हफ्तेभर से यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध में पलड़ा अब वलोडोमिर जेलेंस्की के पाले में जाता दिख रहा है।

    ढाई साल पहले कहां व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन पर राज करने का ख्वाब देखते हुए शेखी बघार रहे थे। अब पुतिन अपना ही इलाका बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

    वेस्ट और अमेरिका के साथ मिलकर यूक्रेन अब रूस को लगातार चौंका रहा है। रूस के कुर्स्क शहर पर यूक्रेनियों का हमला जारी है।

    यहां यूक्रेन ने 1250 वर्ग किलोमीटर से ज्यादा रूसी क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है।

    कुर्स्क शहर में हर ओर तबाही का मंजर दिख रहा है। आलम यह है कि कुर्स्क क्षेत्र से 1 लाख 22 हजार से ज्यादा रूसियों ने घर-बार छोड़ दिया है।

    जेलेंस्की ने एक बयान में यह भी कहा कि उसकी सेना ने इस क्षेत्र में 92 बस्तियों पर फतह हासिल कर ली है।

    रूसी मीडिया के अनुसार, यूक्रेन के कुर्स्क आक्रमण के बीच 122,000 से अधिक रूसी सीमावर्ती क्षेत्रों से भाग गए हैं।

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया है कि यूक्रेनी सेना ने पश्चिमी रूस के कुर्स्क क्षेत्र में 92 बस्तियों पर कब्जा कर लिया है।

    जेलेंस्की ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि यूक्रेनी सैनिकों ने 1,250 वर्ग किलोमीटर से ज्यादा रूसी क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है।

    उन्होंने कहा “हमारे सुमी क्षेत्र के सामने रूसी सीमा क्षेत्र को रूसी सैन्य उपस्थिति से लगभग पूरी तरह मुक्त कर दिया गया है।” उन्होंने कहा कि यूक्रेनी सेना कुर्स्क क्षेत्र के निर्दिष्ट क्षेत्रों में अपना सैन्य अभियान जारी रखे हुए है।

    गौरतलब है कि यूक्रेन ने छह अगस्त को कुर्स्क क्षेत्र में सैन्य अभियान शुरू किया। यूक्रेनी सशस्त्र बलों के प्रमख ओलेक्सांद्र सिर्स्की ने 15 अगस्त को दावा किया कि उनकी सेना ने इस क्षेत्र में 82 बस्तियों पर कब्जा कर लिया है।

    यूक्रेन में भी जारी है रूसी हमले

    उधर यूक्रेन के पश्चिमी टेरनोपिल क्षेत्र में मंगलवार तड़के रूसी लक्षित हवाई हमलों से ईंधन और लुब्रिकेट (स्नेहक) तेल भंडारण डिपो में आग लग गयी। क्षेत्रीय अधिकारी ने यह जानकारी दी और कहा कि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है।

    टेरनोपिल क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के मुताबिक रूसी सेना ने स्थानीय समयानुसार तड़के तीन बजे टेरनोपिल शहर के तेल भंडारण डिपो पर प्रक्षेप्य दागे गये।

    उन्होंने बताया गया कि आग पर काबू पाने के लिए 90 से अधिक बचाव दल और दो अग्निशमन गाड़ियों सहित 20 से अधिक उपकरणों का इस्तेमाल किया गया। स्थानीय अधिकारियों ने हालांकि लोगों से अपने घरों के अंदर रहने और खिड़कियां बंद करने का आग्रह किया।

    कीव पर बमबारी से भड़ास निकाल रहे पुतिन

    कीव शहर के सैन्य प्रशासन ने कहा कि रूस ने राजधानी में भी रात भर ड्रोन और क्रूज मिसाइल हमले किये। हालांकि हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ।

    उन्होंने कहा कि शहर के बाहरी इलाके में सभी हवाई लक्ष्यों को आसमान में ही ध्वस्त कर दिया गया।

    यूक्रेन के वायु सेना ने कहा कि रूस ने 26 शहीद लड़ाकू ड्रोन, दो बैलिस्टिक मिसाइलें इस्कंदर एम/केएन-23, एक क्रूज मिसाइल इस्कंदर-के और कई गाइडेड मिसाइलें केएच-59 दागे। इंटरफैक्स-यूक्रेन समाचार एजेंसी के अनुसार, यूक्रेनी वायु सेना ने नौ क्षेत्रों में 25 ड्रोन, एक क्रूज मिसाइल और दो गाइडेड मिसाइलों को मार गिराया।

    The post अब रूस में भी हर ओर तबाही का मंजर, यूक्रेन से अपना घर बचा रहे पुतिन; लाखों रूसी भागे… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    विधायक पुरंदर मिश्रा का राहुल गांधी पर प्रहार: रथयात्रा तक दुर्गति का श्राप!

    July 13, 2025

    MP NEWS- सरकार प्रवासी उद्यमियों को निवेश के लिये अनुकूल माहौल देगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    July 13, 2025

    छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र 14 जुलाई से, विपक्ष के वार का जवाब देने को भाजपा तैयार: सीएम विष्णुदेव साय….

    July 13, 2025

    नकली होलोग्राम वाली शराब पकड़ी गई: आबकारी विभाग की बड़ी छापेमारी, एक आरोपी गिरफ्तार

    July 13, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Amrit Niwas , Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur Chhattisgarh
    July 2025
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    28293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.