Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश»भारत को आंख दिखाने वाले के करीब कैसे पहुंच गए पुतिन 
    देश

    भारत को आंख दिखाने वाले के करीब कैसे पहुंच गए पुतिन 

    By August 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। रुस पिछले करीब दो सालों से यूक्रेन से युद्ध लड रहा है, लेकिन उसे सफलता मिलने की बजाय अपनी खुद की जमीन बचाना अब भारी महसूस हो रहा है। इसके चलते ही रुस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने भारत विरोधी और धमकाने वाले देश अजरबैजान की ओर रुख किया है। नाटो के मामले में अजरबैजान भी रुस का बहुत साथ नहीं दे पाएगा। यूक्रेन की सेना रुस के अंदर कुर्स्क तक झंडा पहराने पहुंच गई है, इससे अमेरिका भी गदगद है।  
    गौरतलब है कि यूक्रेन के खिलाफ रुस ने पिछले दो साल से जंग छेड़ रखी है। बावजूद इसके कि रूस को कोई सफलता हाथ लगती उल्टा इस वक्त सबसे मुश्किल स्थिति में रुस दिख रहा है। यूक्रेन की सेना रूस के अंदर कुर्स्क तक घुस चुकी है। यही वजह है कि अब यूक्रेन पर चढ़ाई करके दोनेस्क और लुहांस्क पर आसान कब्जा करने का सपना दखने वाले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अजरबैजान का रुख किया है। अब यूक्रेन की सेना के आक्रमण के लिए राष्ट्रपति पुतिन नाटो को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं और उसे तगड़ा जवाब देने का दावा भी कर रहे हैं। इसी कोशिश के चलते वो नए देशों को भी अपनी मुहिम में साथ लाने की कोशिश में जुटे हुए नजर आते हैं। इस आड़े वक्त में रुस अब भारत को धमकाने और डराने वाले अजरबैजान के पास चला गया है। रुस की मीडिया रिपोर्ट बताती है कि राष्ट्रपति पुतिन दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर अजरबैजान की राजधानी बाकू गए हैं। राष्ट्रपति पुतिन का अजरबैजान दौरा इसलिए भी अहम है क्योंकि यह देश रूस और तुर्की का खास तो है ही, लेकिन साथ ही पश्चिमी देशों में बड़ी मात्रा में एनर्जी सप्लाई करने के लिए भी जाना जाता है। ऐसे में रुस के राष्ट्रपति अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से मुलाकात कर पश्चिमी देशों की एनर्जी सप्लाई रोकने के लिए तैयार कर सकते हैं। 
    क्रेमलिन के बयान की बात करें तो इसमें कहा गया है कि रूस और अज़रबैजान के बीच सामरिक साझेदारी और आपसी संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के साथ ही साथ मौजूदा अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा के लिए बातचीत का एजेंडा तय किया गया है। इसलिए इस यात्रा के दौरान अनेक समझौतों पर हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। इसके बाद ही दोनों देशों के राष्ट्रपति एक संयुक्त बयान भी जारी कर एकजुटता का सबूत दे सकते हैं। यहां यह नहीं भूलना चाहिए कि अजरबैजान ने अर्मेनिया मामले में भारत को चेतावनी देते हुए लगभग धमकाने का काम किया था, ऐसे में रुस का उसके करीब जाना अनेक मायने में अहम हो गया है। 

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट, अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए

    May 14, 2025

    MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया नवनिर्मित अपोलो हॉस्पिटल का निरीक्षण, कहा— स्वास्थ्य क्षेत्र में आएगा नया बदलाव…

    May 14, 2025

    प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के पाँव को पखारकर गृह प्रवेश कराया, 51 हजार हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी

    May 14, 2025

    मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू

    May 14, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Amrit Niwas , Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur Chhattisgarh
    May 2025
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.