Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ सहित 4 राज्यों में 24 जगह पर ACB-EOW की छापेमारी, कोयला लेवी घोटाले में IAS रानू-समीर और सौम्या पर दर्ज हैं मामले
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ सहित 4 राज्यों में 24 जगह पर ACB-EOW की छापेमारी, कोयला लेवी घोटाले में IAS रानू-समीर और सौम्या पर दर्ज हैं मामले

    By August 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ सहित 4 राज्यों में 24 जगह पर ACB-EOW की छापेमारी, कोयला लेवी घोटाले में IAS रानू-समीर और सौम्या पर दर्ज हैं मामले
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर/कोरबा.

    छत्तीसगढ़ ACB (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) और EOW (आर्थिक अपराध शाखा) ने IAS अधिकारियों रानू साहू और समीर विश्नोई तथा राज्य सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया के खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले में चार राज्यों में 24 स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि ACB/EOW ने कथित कोयला लेवी मामले में मुख्य आरोपी मनीष उपाध्याय को भी दुर्ग जिले से गिरफ्तार किया। साहू, विश्नोई और चौरसिया राज्य में पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान उजागर हुए कथित कोयला लेवी घोटाले के सिलसिले में जेल में हैं।

    इस बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया, 'ये छापे छत्तीसगढ़ में 20 स्थानों पर, झारखंड में जमशेदपुर में, राजस्थान में दो स्थानों पर और कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में मारे गए। छत्तीसगढ़ में जिन 20 स्थानों पर छापेमारी की गई, उनमें कोरबा और गरियाबंद में एक-एक, रायगढ़ में दो, महासमुंद में तीन, रायपुर में पांच और दुर्ग में आठ स्थान शामिल हैं।' उन्होंने कहा, 'ABC/EOW ने अचल संपत्तियों से संबंधित कई दस्तावेज जब्त किए हैं। इनसे भारी मात्रा में बेनामी संपत्तियों का होने का पता चला है। वाहनों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों जैसे लैपटॉप, मोबाइल फोन और पेन ड्राइव से संबंधित कई दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं, जिनमें संपत्तियों के बारे में जानकारी है। इनकी जांच की जा रही है।' 2 जुलाई को, राज्य की भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रानू साहू, समीर विश्नोई और सौम्या चौरसिया के खिलाफ तीन नई FIR दर्ज की थीं। कथित कोयला लेवी घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग एंगल की जांच कर रही ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने पिछले साल जुलाई में साहू को गिरफ्तार किया था। जबकि मुख्यमंत्री कार्यालय में तत्कालीन उप सचिव चौरसिया को दिसंबर 2022 में और विश्नोई को अक्टूबर 2022 में गिरफ्तार किया गया था। तब से वे जेल में हैं। कोयला लेवी मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता के तहत इस साल जनवरी में राज्य के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी)/ईओडब्ल्यू द्वारा दर्ज की गई FIR में इन तीनों के नाम भी शामिल हैं। यह मामला ईडी द्वारा प्रस्तुत एक रिपोर्ट के आधार पर दर्ज किया गया था। FIR में बताया गया है कि वरिष्ठ नौकरशाहों, व्यापारियों, राजनेताओं और बिचौलियों से जुड़े एक गिरोह द्वारा राज्य में परिवहन किए जाने वाले प्रत्येक टन कोयले पर 25 रुपये प्रति टन की अवैध लेवी वसूली जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि इस बीच एसीबी/ईओडब्ल्यू ने दुर्ग जिले से कथित कोयला लेवी मामले के एक प्रमुख आरोपी मनीष उपाध्याय को गिरफ्तार किया।

    Related Posts

    रायपुर : लोगों का कल्याण ही हमारा सेवा धर्म: मंत्री श्री नेताम

    June 22, 2025

    रायपुर : मेगा स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल

    June 22, 2025

    वनवासियों के पैरों सुरक्षा के लिए चरण पादुका योजना उपयोगी: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

    June 22, 2025

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुलदुला में 3 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

    June 22, 2025

    मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी में 250 सीटर नालंदा परिसर का किया भूमिपूजन: लाइब्रेरी में होगी इंडोर और आउटडोर अध्ययन की व्यवस्था

    June 22, 2025

    रायपुर : सेन समाज की प्रतिभाओं ने अपनी उपलब्धियों से समाज को किया गौरवान्वित: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    June 22, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    रायपुर : लोगों का कल्याण ही हमारा सेवा धर्म: मंत्री श्री नेताम

    June 22, 2025

    रायपुर : मेगा स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल

    June 22, 2025

    वनवासियों के पैरों सुरक्षा के लिए चरण पादुका योजना उपयोगी: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

    June 22, 2025

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुलदुला में 3 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

    June 22, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Amrit Niwas , Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur Chhattisgarh
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.