Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»यूक्रेन से सैनिकों की वापसी: पुतिन का नया कदम, रूस में यूक्रेनी हमलों का प्रभाव स्पष्ट
    विदेश

    यूक्रेन से सैनिकों की वापसी: पुतिन का नया कदम, रूस में यूक्रेनी हमलों का प्रभाव स्पष्ट

    By August 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    यूक्रेन से सैनिकों की वापसी: पुतिन का नया कदम, रूस में यूक्रेनी हमलों का प्रभाव स्पष्ट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     

    रूस और यूक्रेन युद्ध एक महत्वपूर्ण मोड़ पर पहुंच गया है। यूक्रेनी सेना रूस के अंदर घुस गई है, जिसने पुतिन की सेना की टेंशन बढ़ा दी है। इस बीच ऐसी रिपोर्ट आई है कि रूस अपने सैनिकों को कब्जाए गए यूक्रेन के इलाके से निकालने लगा है। यूक्रेन में तैनात सैनिकों को रूस के अंदर पहुंची यूक्रेनी सेना से लड़ने के लिए भेजा जा रहा है। यह दिखाता है कि रूसी सेना की अब यूक्रेन पर पकड़ कमजोर होने लगी है। सीएनएन को दो अमेरिकी अधिकारियों ने इस बारे में बताया है। इस घटनाक्रम ने अमेरिका का ध्यान आकर्षित किया है और अब अमेरिकी अधिकारी यह पता लगाने में लगे हैं कि आखिर कितने सैनिकों को रूस ने यूक्रेन से निकाला है।
     
    1000 सैनिकों से बने कई ब्रिगेड अब रूस के कुर्स्क में भेज दिए गए हैं। यूक्रेन ने पिछले सप्ताह यहां हमला किया है। अमेरिका राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने गुरुवार को कहा, 'यह साफ है कि पुतिन और रूसी सेना कुछ इकाइयों को कुर्स्क ओब्लास्ट की ओर भेज रहे हैं। उन मोर्चों पर अभी यूक्रेन से लड़ने के लिए सक्रिय लड़ाई चल रही है।' किर्बी ने यह साफ कर दिया है कि यूक्रेन से रूसी सैनिकों के जाने का मतलब यह नहीं कि पुतिन ने यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी हिस्से या दक्षिण में जापोरिज्जिया जैसी जगहों पर सैन्य अभियान बंद कर दिया है। उन मोर्चों पर भी भी लड़ाई जारी है।

    रूस के साथ अमेरिका भी हैरान
    शुरुआत में जब यूक्रेन ने रूस में हमला किया था तो इसे पुतिन को अपमानित करने की एक मनगढ़ंत कोशिश माना जा रहा था। लेकिन रूस ने सैनिकों को यूक्रेन से निकाल कर दिखा दिया है कि इसका रणनीतिक प्रभाव पड़ रहा है। हालांकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि यूक्रेन रूसी क्षेत्र पर कब तक कब्जा कर पाता है। यूक्रेन के रूस पर हमले से अमेरिकी अधिकारी प्रभावित हैं, खास तौर से तब जब यूक्रेनी सेना अटैक को पूरी तरह सीक्रेट रखा। इसने रूस के साथ-साथ अमेरिकी अधिकारियों को भी हैरान कर दिया है।

    यूक्रेन के लिए क्या हुई मुश्किल
    हालांकि रूस पर हमला करके यूक्रेन ने अपनी 965 किमी के बॉर्डर को कुछ जगहों पर कमजोर करने का जोखिम उठाया है। लेकिन यह उन रूसी सैनिकों को अपने कदम पीछे करने को मजबूर कर सकता है जो यूक्रेन के अंदर गर्मियों में घुस रहे थे। यूक्रेन का कहना है कि उसने अपने हमले के बाद 1000 वर्ग किमी से ज्यादा की रूसी जमीन पर कब्जा कर लिया है। इस कारण हजारों रूसी लोग अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर हो गए हैं। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन का प्रमुख लक्ष्य पुतिन के लिए रणनीतिक दुविधाएं पैदा करना दिख रहा है, ताकि वह यह न समझ पाएं कि अपनी सेना को कहां लगाना है।

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जनजातीय संग्रहालय भावी युवा पीढ़ी में गौरवशाली आदिवासी संस्कृति के प्रति आत्म गौरव का भाव करेगा जागृत – केन्द्रीय मंत्री श्री दुर्गादास उईके

    July 13, 2025

    रायपुर : प्रदेश में अब तक 369.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज रायपुर, 13 जुलाई 2025 छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 369.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 540.4 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 178.3 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 275.9 मि.मी., सूरजपुर में 452.4 मि.मी., जशपुर में 475.3 मि.मी., कोरिया में 399.5 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 354.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले में 351.8 मि.मी., बलौदाबाजार में 352.7 मि.मी., गरियाबंद में 318.6 मि.मी., महासमुंद में 335.2 मि.मी. और धमतरी में 323.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर में 387.1 मि.मी., मुंगेली में 381.7 मि.मी., रायगढ़ में 520.0 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 363.9 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 491.4 मि.मी., सक्ती में 430.6 मि.मी., कोरबा में 469.1 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 368.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। दुर्ग जिले में 303.7 मि.मी., कबीरधाम में 260.6 मि.मी., राजनांदगांव में 298.8 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़-चौकी में 484.9 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 246.9 मि.मी., बालोद में 380.4 मि.मी. और बस्तर जिले में 436.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। कोंडागांव में 263.1 मि.मी., कांकेर में 366.9 मि.मी., नारायणपुर में 315.7 मि.मी., दंतेवाड़ा में 398.3 मि.मी., सुकमा में 215.1 मि.मी. और बीजापुर में 445.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है

    July 13, 2025

    कोरोना काल से बंद की गई लोकल मेमू और डेमू पैसेंजर ट्रेनों का संचालन 15 जुलाई से फिर शुरू

    July 13, 2025

    छत्तीसगढ़ में 2 दिनों तक स्वास्थ्य सेवा होगी प्रभावित, 16 हजार एनएचएम कर्मी करेंगे दिवसीय हड़ताल

    July 13, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Amrit Niwas , Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur Chhattisgarh
    July 2025
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    28293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.