Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»अयोध्या के राम मंदिर झांकी को लेकर अमेरिका में विवाद, इंडिया परेड में होना था आयोजन; बताया एंटी मुस्लिम…
    विदेश

    अयोध्या के राम मंदिर झांकी को लेकर अमेरिका में विवाद, इंडिया परेड में होना था आयोजन; बताया एंटी मुस्लिम…

    By August 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अयोध्या के राम मंदिर झांकी को लेकर अमेरिका में विवाद, इंडिया परेड में होना था आयोजन; बताया एंटी मुस्लिम…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका में इंडिया डे परेड को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

    हालांकि उससे पहले ही एक विवाद खड़ा हो गया है। असल में न्यूयॉर्क में होने वाली इंडिया डे परेड में अयोध्या में नए बने राम मंदिर की झांकी तैराने की योजना है।

    इसको लेकर वहां के कुछ संगठनों ने ऐतराज जताया है और इसे एंटी मुस्लिम बताया है।

    इसको लेकर न्यूयॉर्क के मेयर को चिट्ठी भी लिखी गई है और कहा गया है कि मंदिर तैराने की योजना को इवेंट से हटा दिया जाए।

    बता दें कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर में हाल ही में प्राण प्रतिष्ठा हुई है। देश और दुनिया में बसे श्रद्धालु भगवान राम के दर्शन के लिए आ रहे हैं।

    न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स और गवर्नर केथी होचुल को लिखे पत्र में कुछ संगठनों ने आपत्तियां उठाई हैं। इस पत्र में कहा गया है कि राम मंदिर की अनुकृति को तैराना मुस्लिम विरोधी होगा।

    इतना ही नहीं, संगठनों ने यह भी कहा कि ऐसा करना मस्जिद के गिराने की घटना को ग्लोरीफाई करना होगा। पत्र लिखने वाले संगठनों में अमेरिकन इस्लामिक रिलेशंस काउंसिल, इंडियन अमेरिका मुस्लिम काउंसिल और हिंदूज फॉर ह्यूमन राइट्स हैं।

    पत्र में कहा गया है कि झांकियों की मौजूदगी इन समूहों की हिंदू राष्ट्रवादी विचारधारा को भारतीय पहचान से मिलाने की इच्छा को दिखाती है। लेकिन भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है।

    वहीं, झांकी का आयोजन कर रही अमेरिका की विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि यह एक हिंदू पूजा स्थल का प्रतिनिधित्व करता है।

    इसका उद्देश्य भारतीय और हिंदू पहचान के एक महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में देखे जाने वाले देवता का महिमामंडन करना है। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने कहा कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की कवायद है।

    फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन्स ने कहा कि परेड भारत की सांस्कृतिक विविधता का प्रतिनिधित्व करती है। इसमें विभिन्न समुदायों की झांकियां शामिल होंगी।

    एडम्स ने इस हफ्ते की शुरुआत में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि नफरत के लिए कोई जगह नहीं है। अगर परेड में कोई झांकी या कोई व्यक्ति है जो नफरत को बढ़ावा दे रहा है, तो उन्हें नहीं करना चाहिए।

    The post अयोध्या के राम मंदिर झांकी को लेकर अमेरिका में विवाद, इंडिया परेड में होना था आयोजन; बताया एंटी मुस्लिम… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रदेश में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने विशेष पहल: सभी कर्मियों के लिए आई-जीओटी प्रशिक्षण अनिवार्य, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश….

    February 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 30 पुनर्वासित युवाओं को बांटे टूलकिट और मोबाइल…..

    February 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हितग्राहियों को सौंपी सौगातें: वन मंत्री केदार कश्यप एवं विधायक किरण सिंह देव भी रहे उपस्थित….

    February 6, 2026

    शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय फेस-2 का कार्य जल्द होगा प्रारंभ: सोनमणि बोरा….

    February 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.