Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»हाईटेक हुआ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ
    मध्यप्रदेश

    हाईटेक हुआ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ

    By August 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हाईटेक हुआ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल।  राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के कार्यकर्ता अब हाईटेक हो गए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया के इस दौर में अपनी बातों को एक-दूसरे के पास आसानी से पहुंचाने के लिए संघ ने अपने पदाधिकरियों को आईफोन और टेबलेट दे दिए, जिससें वे नए जमाने के साथ कदम ताल मिला सकें। संघ ने अपने सभी अनुशांगिक संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को आज के जमाने के साथ चलने की नसीहत देते हुए उन्हें आईफोन और टेबलेट उपयोग करने को कहा है। इस हाईटेक व्यवस्था का सबसे बड़ा कारण संघ के पदाधिकारियों को देश और समाज से जुडऩे की नई व्यवस्था है।
    बताया जा रहा है की भाजपा की तर्ज पर आरएसएस खुद का आईटी सेल बनाने जा रहा है। इसके तहत एक-एक स्वंयसेवक सोशल मीडिया से जुड़ेगा और दमदार तरीके से अपनी बात रखेगा। अभी तक आमतौर पर संघ और स्वयंसेवक सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखते थे लेकिन अब संगठन में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ग्रामीण और दुर्गम इलाकों में शाखाओं या फिर सेवा कार्यों के जरिए ही अपने विचारों को रख पाते हैं। इसके अलावा उनके पास कोई दूसरा साधन नहीं हैं लेकिन अब सोशल मीडिया से जुडऩे के बाद असानी से अपनी बात रख पाएंगे। संघ के बड़े स्तर के पदाधिकारी सोशल मीडिया से जुड़े तो हैं, लेकिन ज्यादा ऐक्टिव नहीं हैं।
     आईफोन और टेबलेट भी मिले
    संघ ने अपने पदाधिकारियों को आईफोन और टेबलेट दे दिए, जिससें वे नए जमाने के साथ कदम ताल मिला सकें। संघ ने अपने सभी अनुशांगिक संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को आज के जमाने के साथ चलने की नसीहत देते हुए उन्हें आईफोन और टेबलेट उपयोग करने को कहा है। इस हाईटेक व्यवस्था का सबसे बड़ा कारण संघ के पदाधिकारियों को देश और समाज से जुडऩे की नई व्यवस्था है। अभी तक माना जाता रहा है कि संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इन सब आधुनिक आडंबर में नहीं पड़ते, लेकिन समाज में इन चीजों के बढ़ते चलन और सोशल मीडिया से जुडऩे के लिए यह व्यवस्था की गई है। यह पदाधिकारी अब सोशल मीडिया पर अपने ग्रुप बनाकर वरिष्ठ पदाधिकारियों के दिशा-निर्देश कार्यकर्ताओं को देते हैं। हालांकि संघ के जो राष्ट्रीय पदाधिकारी हैं वह पूर्व से ऐसे आईफोन और टेबलेट का उपयोग करते आ रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया के मामले में वह काफी पीछे हैं। सभी वरिष्ठ पदाधिकारी सोशल मीडिया का उपयोग अपने कुछ खास पदाधिकारियों के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए करते आ रहे हैं। इनके सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सीमित फॉलोअर्स हैं। संघ ने अपने प्रदेश पदाधिकारियों को आज के जमाने के हिसाब से आईफोन और टेबलेट का उपयोग करने के निर्देश इसलिए भी दिए हैं कि इसके माध्यम से वह सभी गतिविधियों से अवगत रहें, और आवश्यकता पढऩे पर वरिष्ठ पदाधिकारियों से इसके माध्यम से संपर्क कर सकें।

    Related Posts

    तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप….

    July 8, 2026

    स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और पेयजल सुविधाओं को मिलेगा नया संबल, डीएमएफ से 4.13 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    July 8, 2026

    प्रधानमंत्री आवास 2.0 लैंड टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न: मुख्य सचिव विकासशील….

    July 8, 2026

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार……

    July 8, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में मंत्री परिषद की बैठक प्रारम्भ….

    July 8, 2026

    जीपीएम का ‘विष्णुभोग’ चावल बना महिलाओं की समृद्धि का नया ब्रांड, आधे घंटे में 45 हजार रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री….

    July 7, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप….

    July 8, 2026

    स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास और पेयजल सुविधाओं को मिलेगा नया संबल, डीएमएफ से 4.13 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को मंजूरी: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    July 8, 2026

    प्रधानमंत्री आवास 2.0 लैंड टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न: मुख्य सचिव विकासशील….

    July 8, 2026

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार……

    July 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.