Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-बिलासपुर में चरित्र शक में पत्नी और तीन बच्चों की हत्या, आरोपी को सुनाई मृत्युदंड की सजा
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-बिलासपुर में चरित्र शक में पत्नी और तीन बच्चों की हत्या, आरोपी को सुनाई मृत्युदंड की सजा

    By August 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-बिलासपुर में चरित्र शक में पत्नी और तीन बच्चों की हत्या, आरोपी को सुनाई मृत्युदंड की सजा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बिलासपुर.

    चरित्र शंका पर पत्नी समेत तीन बच्चों की हत्या करने वाले उमेंद्र केवट को जिला न्यायालय ने मृत्युदंड की सजा सुनाई है। दोषी ने बीते दो जनवरी को रात में पत्नी एवं तीनों बच्चों की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। जानकारी के मुताबिक, मस्तूरी थाना क्षेत्र के हिर्री में रहने वाले उमेंद्र केवट की शादी 2017 में सुक्रिता केवट से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे पुत्री खुशी (5 वर्ष), लिसा (3 वर्ष) और पुत्र पवन (18 माह) थे। आरोपी उमेंद्र अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था और आए दिन मारपीट झगड़ा भी बात करता था।

    02 जनवरी 2024 को प्रार्थी सुमन केवट को सुबह 3:30 बजे मोबाइल फोन से पता चला कि उसके बहनोई उमेंद्र केवट द्वारा चरित्र शंका की बात को लेकर सुक्रिता केवट तथा उसके बच्चे खुशी केवट, दिशा केवट और पवन केवट की हत्या कर दी गई है। तब उसने अपने परिवार वालों के साथ आरोपी के घर जाकर देखा, तो गांव वालों की भीड़ थी। घर के अंदर जाकर देखा तो आरोपी के घर के पीछे बाड़ी में शौचालय के पीछे बहन सुक्रिता केवट औंधे मुंह गिरी पड़ी थी, उसके मुंह और गले पर चोट का निशान था। घर के अंदर जहां उसके जीजा एवं दीदी अपने बच्चों के साथ रहते थे, वहां अंदर बेड के किनारे भांजी खुशी बुरी हालत में तथा लिसा केवट और बेड के बीच में भांजा पवन चित हालत में मृत पड़े हुए थे। उनके गले में किसी रस्सी जैसी वस्तु से गला दबाए जाने का स्पष्ट निशान दिख रहा था। पुलिस ने न्यायालय के समक्ष चालान प्रस्तुत किया, जिस पर दशम अपर सत्र न्यायाधीश अविनाश के. त्रिपाठी ने त्वरित सुनवाई कर मामले को रेयरेस्ट ऑफ द रेयर मानते हुए उमेंद्र को उसके अपराध के लिए मरते दम तक लटकाए जाते हुए मृत्युदण्ड देने का आदेश पारित किया।

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ का किया शुभारंभ, मानव-हाथी द्वंद रोकने की अनूठी पहल

    June 21, 2025

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव ने हजारों लोगों के साथ जिला मुख्यालय जशपुर में किया योगाभ्यास

    June 21, 2025

    CG NEWS- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हजारों लोगों संग किया योगाभ्यास, कहा – योग सनातन भारत की धरोहर….

    June 21, 2025

    CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का योग पर संदेश: योग है भारत की अमूल्य देन, अपनाएं स्वस्थ जीवनशैली…

    June 21, 2025

    रायपुर के रामनगर इलाके में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रुकवाया अवैध मतांतरण, पास्टर गिरफ्तार

    June 21, 2025

    मार्च 2026 तक नक्सलवाद का जड़ से होगा खत्म : मुख्यमंत्री साय

    June 21, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ का किया शुभारंभ, मानव-हाथी द्वंद रोकने की अनूठी पहल

    June 21, 2025

    आज का राशिफल 21 जून 2025

    June 21, 2025

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव ने हजारों लोगों के साथ जिला मुख्यालय जशपुर में किया योगाभ्यास

    June 21, 2025

    CG NEWS- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हजारों लोगों संग किया योगाभ्यास, कहा – योग सनातन भारत की धरोहर….

    June 21, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Amrit Niwas , Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur Chhattisgarh
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.