Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»भोपाल में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए CM यादव,बोले-कांग्रेस ने कायरपूर्ण तरीके से देश का बंटवारा किया
    मध्यप्रदेश

    भोपाल में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए CM यादव,बोले-कांग्रेस ने कायरपूर्ण तरीके से देश का बंटवारा किया

    By August 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल ।   मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोलार रोड स्थित मदर टेरेसा स्कूल से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को राजधानी भोपाल में 30 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा को तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने जीप में सवार होकर तिरंगा लहराते हुए यात्रा की आगवानी भी की। इस दौरान पूर्व प्रोटेम स्पीकर तथा विधायक रामेश्वर शर्मा उनके साथ थे। यात्रा में हजारों लोग हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति की भावना के साथ शामिल हुए। यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीतों और नारों से माहौल गूंज उठा।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 अगस्त 1947 को देश के विभाजन और उससे जुड़े दर्द को याद किया। उन्होंने कहा, "मुस्लिम लीग के षड्यंत्र के कारण हमारा देश विभाजन का शिकार हुआ। शहीद भगत सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों ने लौहार से आजाद भारत का सपना देखा था, दुर्भाग्य से आजादी के बाद वह हिस्सा ही हमें नहीं मिला। मुख्यमंत्री ने विभाजन के दौरान हुए अत्याचारों का जिक्र करते हुए कहा कि लाखों निर्दोष भारतीयों को भूखे भेड़ियों के सामने छोड़ दिया गया था। उन्होंने कांग्रेस पर भी तीखा प्रहार करते हुए कहा कि विभाजन के समय कांग्रेस ने जो वादे किए थे, वे सभी झूठे साबित हुए और इसने लाखों हिंदू भाई-बहनों  को मौत के मुंह में धकेला गया। उन्होंने विभाजन के दौरान हुई हिंसा, महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार और लाशों से भरी ट्रेनों का भी उल्लेख किया।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कायरता पूर्ण तरीके से देश का बंटवारा किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा, "आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, जो कि हमारे लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने जिस तरह से विकास की ओर कदम बढ़ाए हैं, वह अभूतपूर्व है। आने वाले पांच सालों में भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। उन्होंने तिरंगे को देश की आन-बा और शान का प्रतीक बताते हुए कहा, "तिरंगे के अंदर मौजूद चक्र देश की निरंतर गति और प्रगति का प्रतीक है। हमें इस स्वतंत्रता दिवस को एक त्योहार की तरह मनाना चाहिए।

    हर घर पर तिरंगा फहराना हमारी जिम्मेदारी है, जैसे दीवाली पर दीप जलाना।"  मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार युवाओं के लिए रोजगार बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। युवाओं के हाथ विकास का इंतजार कर रहे हैं। उनके हाथों में काम मिलेगा और दुनिया में देश आगे बढ़ेंगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। यात्रा के दौरान हजारों लोग शामिल हुए, जिन्होंने तिरंगे के साथ शहर की सड़कों पर देशभक्ति की एकता और भावना का प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में मोटरसाइकिलों पर सवार युवा तिरंगा लहराते यात्रा में आगे बढ़ रहे थे। सड़क के दोनों ओर खड़े स्कूली बच्चे तिरंगा लहराकर और वंदे मातरम तथा भारत माता की जय बोलकर यात्रा का अभिवादन कर रहे थे। सामाजिक संस्थाओं, व्यापारी संगठनों, समाजसेवियों, महिला संगठनों द्वारा बनाए गए मंचों से यात्रा का आत्मीय स्वागत किया गया। यात्रा में ड्यूटी कर रहे पुलिस कांस्टेबल भी अपनी मोटरसाइकिलों पर तिरंगा लहराते हुए में दायित्व निर्वहन कर रहे थे। 
     

    Related Posts

    मनरेगा से पनारी नाले का जीर्णोद्धार : 1200 ग्रामीणों को पेयजल व सिंचाई का लाभ…..

    April 16, 2026

    डबरी, मछली पालन और बहुफसली खेती से बदली तकदीर—सगनू बने गांव के प्रेरणास्रोत

    April 16, 2026

    गांव में ही मिला न्याय—अकलाडोंगरी लिंक कोर्ट से राजस्व मामलों का त्वरित समाधान….

    April 16, 2026

    छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना की शुरूआत : अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी…

    April 16, 2026

    नारी का सम्मान ही राष्ट्र के उत्थान का आधार है – कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल….

    April 16, 2026

    सुशासन तिहार-2026 के लिए राज्य सरकार की व्यापक तैयारी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलेक्टरों को दिए विस्तृत निर्देश, जन शिकायतों के समयबद्ध निराकरण पर जोर…..

    April 16, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मनरेगा से पनारी नाले का जीर्णोद्धार : 1200 ग्रामीणों को पेयजल व सिंचाई का लाभ…..

    April 16, 2026

    डबरी, मछली पालन और बहुफसली खेती से बदली तकदीर—सगनू बने गांव के प्रेरणास्रोत

    April 16, 2026

    गांव में ही मिला न्याय—अकलाडोंगरी लिंक कोर्ट से राजस्व मामलों का त्वरित समाधान….

    April 16, 2026

    छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना की शुरूआत : अब नागरिक खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी…

    April 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.