Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश»महिला को मिल सकती है BJP की कमान, नए अध्यक्ष को लेकर अटकलें तेज…
    देश

    महिला को मिल सकती है BJP की कमान, नए अध्यक्ष को लेकर अटकलें तेज…

    By August 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    महिला को मिल सकती है BJP की कमान, नए अध्यक्ष को लेकर अटकलें तेज…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कार्यकाल समाप्त हो चुका है।

    वहीं, अब तक नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर नहीं लग सकी है। खबरें हैं कि इसे लेकर हाल ही में भाजपा की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई थी, जिसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी भी शामिल हुए थे।

    अटकलें हैं कि पार्टी की कमान OBC यानी अन्य पिछड़ा वर्ग या किसी महिला नेता के हाथों में भी जा सकती है। फिलहाल इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

     रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के घर पर लंबी बैठक चली। कहा जा रहा है कि 5 घंटे लंबी मीटिंग के दौरान नए अध्यक्ष या कार्यकारी अध्यक्ष को लेकर मंथन किया गया।

    बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, महासचिव बीएल संतोष, संघ के महासचिव दत्तात्रेय होसबाले और संयुक्त महासचिव अरुण कुमार शामिल थे।

    रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि अगले पार्टी अध्यक्ष पद के लिए संघ की तरफ से सहमति मिलना जरूरी है।

    अब जब पार्टी में पहले अहम पदों पर रह चुके दिग्गजों को केंद्र सरकार में शामिल किया जा चुका है, तो भाजपा और संघ के पदाधिकारी जमीनी राजनीति के बैकग्राउंड वाले नेता की तलाश कर रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, अटकलें हैं कि अगला अध्यक्ष महिला या ओबीसी भी हो सकता है। इससे पहले कभी भी भाजपा की कमान किसी महिला के हाथ में नहीं रही।

    क्या देवेंद्र फडणवीस बनेंगे अध्यक्ष

    भाजपा के अगले अध्यक्ष की दौड़ में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का नाम भी चर्चा में है। हालांकि, फडणवीस या भाजपा की तरफ से इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

    हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद उनके नाम को लेकर अटकलें और तेज हो गईं थीं।

    The post महिला को मिल सकती है BJP की कमान, नए अध्यक्ष को लेकर अटकलें तेज… appeared first on .

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की जान बचाने के लिए डॉक्टरों को दी ऑपरेशन की अनुमति

    May 14, 2025

    MP News: आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के साथ है सरकार – मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    May 14, 2025

    CG News: 2026 तक नक्सलमुक्त भारत हमारा संकल्प है: नक्सलवाद के खात्मे के लिए केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त प्रतिबद्धता, CM साय ने सुरक्षाबलों के समर्पण को किया नमन…

    May 14, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल की कोशिशें हो रही है सफल, भू-अर्जन के लिए सर्वे सूची जारी

    May 14, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Amrit Niwas , Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur Chhattisgarh
    May 2025
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.