Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»धर्म»कब है पुत्रदा एकादशी? क्या है इस व्रत का महिष्मति राज्य से कनेक्शन! काशी के ज्योतिषी से जानें सब
    धर्म

    कब है पुत्रदा एकादशी? क्या है इस व्रत का महिष्मति राज्य से कनेक्शन! काशी के ज्योतिषी से जानें सब

    By August 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कब है पुत्रदा एकादशी? क्या है इस व्रत का महिष्मति राज्य से कनेक्शन! काशी के ज्योतिषी से जानें सब
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार साल में कुल 24 एकादशी के व्रत होते हैं. यानि हर महीने 2 बार एकादशी का व्रत होता है. वैसे तो हर एकादशी व्रत का अपना विशेष महत्व है. लेकिन सावन महीने की शुक्ल पक्ष के एकादशी व्रत की खासी महिमा है. इसे पुत्रदा एकादशी के नाम से जानते हैं. इस दिन पूजा और व्रत का अपना विशेष महत्व होता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, संतान प्राप्ति के लिए इस व्रत को रखा जाता है.इस व्रत का सीधा कनेक्शन द्वापर युग से जुड़ा है.

    काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि सावन शुक्ल पक्ष के एकादशी तिथि की शुरुआत 15 अगस्त को सुबह 6 बजे से होगी. जो अगले दिन यानी 16 अगस्त को सुबह में 5 बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगा. ऐसे में पुत्रदा एकादशी का व्रत 15 अगस्त गुरुवार के दिन रखा जाएगा.

    ऐसे करें पुत्रदा एकादशी के दिन पूजा
    पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि पुत्रदा एकादशी के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान के बाद भगवान विष्णु का ध्यान करके व्रत का संकल्प लेना चाहिए. इस दिन सिंहासन पर पीला वस्त्र बिछाकर भगवान विष्णु की तस्वीर रखकर उन्हें पुष्प, पीला पेड़ा अर्पण करना चाहिए. इसके बाद घी का दीपक जलाकर उनकी पूजा करनी चाहिए.

    पुत्रदा एकादशी पर दान का महत्व
    पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि पुत्रदा एकादशी पर वस्त्र, अन्न-धन, तुलसी के पौधे और मोर पंख का दान बेहद शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस तिथि पर दान और पुण्य करने से घर में हेमशा सुख-समृद्धि का वास बना रहता है. साथ ही जीवन भर आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है. इसके साथ ही मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती हैं. ऐसे में क्षमता अनुसार इस तिथि पर कुछ न कुछ अवश्य दान करें.
    कैसे शुरू हुआ पुत्रदा एकादशी का व्रत?
    पंडित संजय उपाध्याय ने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार महिष्मति राज्य के राजा महीजित को कोई संतान नहीं थी. वे बड़े ही पुण्य का काम करते थे. संतान न होने से नाराज राजा ने अपने प्रजा और ब्राह्मणों की एक बैठक बुलाई. ब्राह्मण और प्रजा दोनो ने इस समस्या के निजात के लिए तप शुरू किया इस दौरान उन्हें लोमस ऋषि मिले. जिन्होंने इस समस्या के लिए सावन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को व्रत रखने की बात कही. जिसके बाद राजा,प्रजा और ब्राह्मणों ने इस व्रत को रखा.जिसके प्रभाव से राजा महीजित को संतान की प्राप्ति हुई.

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    दशकों का अंधेरा छँटा: ‘नियद नेल्लानार योजना’ से जगमगाए नारायणपुर के वनांचल गांव….

    July 12, 2026

    24 घंटे में मिली ट्राइसाइकिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दिव्यांग गणेश राम यादव के जीवन को मिली नई रफ्तार….

    July 12, 2026

    ​डिजिटल क्रांति से बदली नारायणपुर के किसानों की तकदीर: एग्रीस्टेक पंजीयन ने दूर की खाद-बीज की चिंता….

    July 12, 2026

    ‘चिरायु’ की सतर्कता से थमी नहीं त्रिशांत के दिल की धड़कन; आरबीएसके ने मासूम को दिया नया जीवन….

    July 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.