Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»ईरान-इजरायल के बीच जंग के आसार गहराए, US ने भेजी मिसाइलों से लैस पनडुब्बी; फ्लाइट्स हुए कैंसल…
    विदेश

    ईरान-इजरायल के बीच जंग के आसार गहराए, US ने भेजी मिसाइलों से लैस पनडुब्बी; फ्लाइट्स हुए कैंसल…

    By August 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ईरान-इजरायल के बीच जंग के आसार गहराए, US ने भेजी मिसाइलों से लैस पनडुब्बी; फ्लाइट्स हुए कैंसल…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     हमास के खिलाफ युद्ध में उलझे इजरायल पर नया संकट गहरा गया है।

    तेहरान में हमास चीफ इस्माइल हानियेह के कत्ल के बाद ईरान बदले की आग में जल रहा है।

    हिजबुल्लाह और ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच पूर्व इजरायली मिलिट्री चीफ ने कहा है कि युद्ध की संभावना बहुत करीब है।

    इस बीच अमेरिका ने एक कदम आगे बढ़ते हुए मिसाइलों से लैस पनडुब्बी मिडिल ईस्ट भेद दी है। दूसरी ओर इजरायल पर ईरान के संभावित हमले के मद्देनजर लुफ्तांसा ने अपनी कई उड़ानें 21 अगस्त तक रद्द कर दी हैं।

    तेल अवीव, तेहरान, बेरूत, अम्मान और एरबिल के लिए 21 अगस्त तक कोई फ्लाइट नहीं चलेगी।

    हिजबुल्लाह और ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच पिछले महीने से ही इजरायल एक बड़े हमले के लिए तैयार है। दरअसल, महीने भर पहले इजरायल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स में मिसाइल हमले में 12 बच्चे मारे गए थे और इजरायल ने बेरूत में हिजबुल्लाह के एक वरिष्ठ कमांडर को मारकर इसका जवाब दिया था।

    उस ऑपरेशन के एक दिन बाद, हमास चीफ इस्माइल हनीयेह की तेहरान में हत्या कर दी गई, जिसके बाद ईरान ने इजरायल के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की कसम खाई।

    जेरूसलम पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, आईडीएफ के पूर्व चीफ इजरायल जिव ने स्थानीय इजरायली मीडिया से कहा, “हम उस पल पर पहुंच गए हैं जहां वास्तव में युद्ध कभी भी हो सकता है।”

    कभी भी आ सकता है कयामत का दिन

    जिव ने कहा, “किसी तरह, गोलीबारी का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है और जिससे इजरायल इससे निपटने में कामयाब हो रहा है… यह स्पष्ट है कि यह अधिक गंभीर वृद्धि की ओर बढ़ रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “मुझे नहीं लगता कि हममें से कोई भी वास्तव में जानता है कि ईरानी और हिजबुल्लाह वास्तव में क्या करने का इरादा रखते हैं।”

    अमेरिका ने भेजी मिसाइलों से लैस पनडुब्बी

    जंग के बन रहे हालातों के बीच अमेरिका ने मिसाइलों से लैस पनडुब्बी मिडिल ईस्ट भेज दी है। इसमें F-35C लड़ाकू जेट से लैस एक विमान वाहन भी शामिल है।

    इजरायल के रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने बताया कि रविवार को उन्होंने अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन से बात की थी और बताया कि ईरान इजरायल पर बड़े पैमाने पर सैन्य हमले की तैयारी कर रहा है।

    इसके तुरंत बाद, पेंटागन ने एक बयान जारी किया और जानकारी दी कि अमेरिका मध्य पूर्व में और अधिक सैनिक और मिसाइलों से लैस पनडुब्बी भेज रहा है। अमेरिका ने फिर दोहराया कि वो अपने दोस्त इजरायल की रक्षा के प्रतिबद्ध है।

    गाजा में मारे जा चुके 40,000 से अधिक लोग

    इस बीच गाजा में इजरायली हमले जारी है। इजरायली सेना के आंकड़ों के अनुसार, गाजा पट्टी के आसपास इजरायली समुदायों पर 7 अक्टूबर को हमास के नेतृत्व में किए गए हमले में लगभग 1200 लोग मारे गए और 100 से अधिक अभी भी हमास के कब्जे में हैं।

    जवाब में, फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इजरायली सेना ने गाजा को श्मशान बना दिया है। अधिकांश आबादी को विस्थापित कर दिया है और लगभग 40,000 लोग मारे जा चुके हैं।

    हालांकि मरने वालों में निर्दोष और हमास आतंकियों की अलग-अलग संख्या निर्धारित नहीं है।

    The post ईरान-इजरायल के बीच जंग के आसार गहराए, US ने भेजी मिसाइलों से लैस पनडुब्बी; फ्लाइट्स हुए कैंसल… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मंत्री केदार कश्यप की प्रेस कॉन्फ्रेंस, वन-परिवहन से सहकारिता तक गिनाईं विभागीय उपलब्धियां….

    September 1, 2026

    खेल अनुशासन, ईमानदारी और लक्ष्य के प्रति समर्पण भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है : सांसद विजय बघेल

    August 31, 2026

    छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को किया सुदृढ़, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर….

    August 31, 2026

    प्लेसमेंट एजेंसी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रूपये की परफॉर्मेंस सिक्योरिटी राजसात….

    August 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.