Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»PAK का बड़ा ऐलान, गोल्ड जीतने वाले अरशद नदीम को मिलेगा दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान…
    विदेश

    PAK का बड़ा ऐलान, गोल्ड जीतने वाले अरशद नदीम को मिलेगा दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान…

    By August 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    PAK का बड़ा ऐलान, गोल्ड जीतने वाले अरशद नदीम को मिलेगा दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम को देश के दूसरे सबसे बड़े पुरस्कार हिलाल-ए-इम्तियाज से सम्मानित करेगा। इसकी घोषणा शनिवार को की गई।

    सरकार ने अगले सप्ताह 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘अज्म-ए-इस्तेहकाम (स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता)’ नामक एक स्मारक डाक टिकट जारी करने का भी निर्देश दिया।

    नदीम ने गुरुवार को पेरिस में 92.97 मीटर के बड़े थ्रो के साथ पुरुषों की भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता।

    इस 27 साल के खिलाड़ी ने इस दौरान अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास से ओलंपिक का नया रिकॉर्ड कायम किया। यह 40 साल में पाकिस्तान का पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक है।

    सरकारी मीडिया के अनुसार, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के निर्देश के पर उनके कार्यालय ने औपचारिक सम्मान के लिए मंत्रिमंडल को एक पत्र भेजा। राष्ट्रपति जरदारी ने अपने पत्र में कहा, ”अरशद नदीम के उल्लेखनीय प्रदर्शन ने देश को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित किया है। एथलेटिक्स में उनकी उत्कृष्ट सफलता देश के गर्व का विषय है।”

    खेल के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देते हुए राष्ट्रपति एक विशेष समारोह में नदीम को नागरिक पुरस्कार प्रदान करेंगे।

    इसके अलावा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 14 अगस्त को पाकिस्तान के 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘अज्म-ए-इस्तेहकाम’ नामक एक स्मारक डाक टिकट जारी करने का निर्देश दिया।

    इसकी डिजाइन में नदीम और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक मीनार-ए-पाकिस्तान की छवि भी है। नदीम ओलंपिक में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी है।

    The post PAK का बड़ा ऐलान, गोल्ड जीतने वाले अरशद नदीम को मिलेगा दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    राज्यपाल रमेन डेका ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का किया आत्मीय स्वागत…..

    September 2, 2026

    कर्मयोगी पोर्टल में प्रदेश में द्वितीय स्थान पर रहे व्याख्याता प्रेम नारायण नायक, मुख्य सचिव ने किया सम्मानित…..

    September 1, 2026

    ‘रंग-तरंग’ में गूंजे छत्तीसगढ़ के लोकवाद्य, लोकधुनों से आधुनिक सुरों तक दिखा संस्कृति का रंग……

    September 1, 2026

    मेहनत को मिला योजनाओं का संबल, सीता मरावी बनीं गांव की ‘लखपति दीदी’, स्वसहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी, किराना और मुर्गी व्यवसाय से बढ़ी आमदनी…

    September 1, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.