Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश»400 चीनी कंपनियों पर बैन लगाएगी सरकार !, जांच के दायरे में 700 से ज्यादा कंपनियां
    देश

    400 चीनी कंपनियों पर बैन लगाएगी सरकार !, जांच के दायरे में 700 से ज्यादा कंपनियां

    By August 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    400 चीनी कंपनियों पर बैन लगाएगी सरकार !, जांच के दायरे में 700 से ज्यादा कंपनियां
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई ।   देश के 17 राज्यों में 400 से ज्यादा चीनी कंपनियों को इंकॉर्पोरेशन और फाइनेंशियल फ्रॉड्स के चलते कॉरपोरेट मामलों का मंत्रालय अगले तीन महीनों के अंदर बंद कर सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 700 से ज्यादा चीनी कंपनियां एमसीए की जांच के दायरे में हैं।

    600 चीनी कंपनियों की जांच पूरी

    रिपोर्ट के मुताबिक, लगभग 600 चीनी कंपनियों की जांच पूरी हो चुकी है। इनमें से 300-400 कंपनियों को बंद किया जा सकता है, जिनमें लोन ऐप और ऑनलाइन जॉब सहित कई कंपनियां शामिल हैं।

    लोन ऐप्स की जांच

    मंत्रालय देश में ऑपरेटेड उन लोन ऐप्स की जांच कर रहा है, जो खराब लेंडिंग प्रैक्टिसेज, फ्रॉड या फाइनेंसियल रेग्युलेशंस का उल्लंघन कर रही हैं। हाल के सालों में, भारत में डिजिटल लोन देने वाले ऐप्स के बढ़ने से चिंताएं भी बढ़ी हैं, जिनमें से कुछ मामले चीनी कंपनियों से जुड़े हुए हैं। इन ऐप्स पर आक्रामक रणनीति अपनाने, बहुत ज्यादा ब्याज दरें वसूलने और लोन लेने वालों को परेशान करने जैसी अनैतिक प्रैक्टिसेज में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। जब किसी कंपनी को बंद कर दिया जाता है, तो उसे ऑफिशियल रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज से हटा दिया जाता है और उसे वैलिड बिजनेस के रूप में कानूनी मान्यता नहीं मिलती है।

    फाइनेंशियल फ्रॉड का डेटा

    रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादातर मामलों में ऐसी कंपनियां वे होती हैं, जो रजिस्टर्ड ऑफिसेस में मौजूद नहीं होतीं। कुछ ऐसी भी होती हैं जिनमें निवेश तो हुआ था, लेकिन अब वे किसी और बिजनेस में लग गई हैं। ये इंकॉर्पोरेशन से जुड़े फ्रॉड और फाइनेंसियल फ्रॉड होते हैं। कुछ कंपनियों में भारतीय डायरेक्टर तो होते हैं, लेकिन इनका बैंक अकाउंट चीन से ऑपरेट किया जाता है। 

    व्यापार बंद करने में तीन महीने का समय लगता है

    कंपनी अधिनियम की धारा 248 के तहत व्यापार बंद करने में तीन महीने का समय लगता है। इन कंपनियों को नोटिस भेजकर जवाब देने का समय दिया जाएगा और एक महीने के अंतराल के बाद दूसरा नोटिस भेजा जाएगा। अगर कोई जवाब नहीं मिलता है तो इन्हें बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान जिन 300-400 कंपनियों पर ताला लगने की संभावना है, वे 17 राज्यों में स्थित हैं, जिनमें दिल्ली, बेंगलुरु, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, मुंबई और चेन्नई सहित कई शहर शामिल हैं।

    इन कंपनियों पर भी गिर सकती है गाज

    रिपोर्ट के मुताबिक, मोबाइल स्क्रीन और बैटरी मैन्युफैक्चरर्स सहित दूसरी 30-40 चीनी कंपनियों पर भी जांच के आदेश दिए गए हैं। भारत में चीनी निवेश और बिजनेस एक्टिविटीज की कड़ी जांच की गई है। भारत सरकार ने चीनी कंपनियों से जुड़े लेन-देन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, खासकर टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर और फाइनेंस जैसे सेक्टर्स में।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद….

    April 26, 2026

    मन की बात’ के 133वें एपिसोड का श्रवण, काले हिरण संरक्षण पर प्रधानमंत्री की सराहना से छत्तीसगढ़ गौरवान्वित….

    April 26, 2026

    छत्तीसगढ़ की बेटी शिवानी सोनी ने रचा इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय गोल्फ खिलाड़ी ‘इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ से सम्मानित, मंत्री राजेश अग्रवाल ने की मुलाकात कर दी बधाई…

    April 26, 2026

    प्रतिभा, पारदर्शिता और अवसर से ही बनेगा भारत वैश्विक खेल शक्ति, मजबूत खेल व्यवस्था से ही ओलंपिक में सफलता संभव : उप मुख्यमं अरुण साव….

    April 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.