Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»दल से अलग हुए दंतैल ने उजाड़े दो पहाड़ी कोरवाओं के मकान
    छत्तीसगढ़

    दल से अलग हुए दंतैल ने उजाड़े दो पहाड़ी कोरवाओं के मकान

    By August 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दल से अलग हुए दंतैल ने उजाड़े दो पहाड़ी कोरवाओं के मकान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    शपुरनगर

    घटना जिले के कुनकुरी ब्लाक के रंगपुर थाना क्षेत्र का है। गांव में सोमवार और मंगलवार की मध्य रात को दल से अलग हो कर घूम रहे दंतैल ने धावा बोला। धान खाने के चक्कर में दंतैल ने सबसे पहले गांव के कोटवार बुधराम के कच्चे मकान की दीवार को क्षतिग्रस्त किया। इसके बाद पास में ही स्थित नरेश राम के घर में धावा बोला। दीवार गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने एकजुट हो कर दंतैल को जंगल की ओर खदेड़ा। लेकिन कुछ ही देर में दंतैल दोबारा गांव में आ गया और नरेश राम के घर को निशाना बनाया। घटना में पहाड़ी कोरवा नरेश राम का कच्चा मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। घर को बचाने के लिए नरेश राम ने अंदर जा कर उसे खदेड़ने का प्रयास किया,लेकिन मलबा गिरने से वह मामूली रूप से घायल हो गया।

    बादलखोल अभ्यारण्य क्षेत्र नाराणपुर के गेम रेंजर बुधेश्वर साय ने बताया कि घरों को नुकसान पहुंचाने वाला दंतैल बीते दिनों तपकरा वन परिक्षेत्र के रांपाडांड़ में दो सगे भाइयों और कुनकुरी वनपरिक्षेत्र के डुमरडांड़ में एक ग्रामीण को कुचल कर मार डाला था। वन विभाग के अनुसार दल से अलग होने के कारण यह हाथी बेहद आक्रामक है। अकेलेपन के कारण यह जन और संपत्ति को अधिक नुकसान पहुंचा है। बीते दो दिनों यह दंतैल बादलखोल अभ्यारण्य क्षेत्र में विचरण कर रहा है। गेम रेंजर साय का कहना है कि इस हाथी की हलचल पर नजर रखी जा रही है। इसके हलचल की सूचना प्रभावित गांव के रहवासियों को देकर सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।

    वन विभाग ने दिए सुझाव
    इस बीच वन विभाग ने हाथी प्रभावित क्षेत्र के रहवासियों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी (सलाह) जारी किया है। डीएफओ जितेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र के रहवासियों को रात में कच्चे मकान की जगह गांव के किसी सरकारी पक्के भवन में सोने,घर में धान, कटहर, महुआ और शराब ना रखने, धान की बोरियां रखे हुए कमरे में ना सोने, रात के समय घर से बाहर ना निकलने, अचानक हाथी से सामना हो जाने पर उस पर टार्च की रोशनी ना डालने की सलाह दी गई है।

    Related Posts

    GG News- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बस्तर के ऐतिहासिक ‘गोंचा महापर्व’ का आमंत्रण : ‘तुपकी’ भेंट कर किया गया सम्मान…

    June 19, 2025

    CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर बीएड सहायक शिक्षकों की समायोजन प्रक्रिया शुरू….

    June 19, 2025

    CG NEWS: “एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड” योजना के तहत 30 जून तक ई-केवायसी अनिवार्य….

    June 19, 2025

    CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर शारदाधाम को पर्यटन स्थल के रूप में मिली मान्यता, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने जारी किया परिपत्र….

    June 19, 2025

    बिलासपुर हाई कोर्ट में मोबाइल ले जाने पर लगा बैन, वकीलों और क्लर्कों के लिए नियम लागू

    June 19, 2025

    बिलासपुर के बाजारों में सिक्कों की भारी किल्लत

    June 19, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    GG News- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को बस्तर के ऐतिहासिक ‘गोंचा महापर्व’ का आमंत्रण : ‘तुपकी’ भेंट कर किया गया सम्मान…

    June 19, 2025

    CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर बीएड सहायक शिक्षकों की समायोजन प्रक्रिया शुरू….

    June 19, 2025

    CG NEWS: “एक राष्ट्र, एक राशनकार्ड” योजना के तहत 30 जून तक ई-केवायसी अनिवार्य….

    June 19, 2025

    CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर शारदाधाम को पर्यटन स्थल के रूप में मिली मान्यता, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने जारी किया परिपत्र….

    June 19, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Amrit Niwas , Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur Chhattisgarh
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.