Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राजनीती»दलित सब कोटा के फैसले से मोदी सरकार के कई सहयोगी खुश तो कई नाराज
    राजनीती

    दलित सब कोटा के फैसले से मोदी सरकार के कई सहयोगी खुश तो कई नाराज

    By August 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दलित सब कोटा के फैसले से मोदी सरकार के कई सहयोगी खुश तो कई नाराज
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आरएसएस कर रहा समर्थन, कांग्रेस कर रही बीजेपी के रुख का इंतजार 

    नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल के सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के चिराग पासवान और आरपीआई के प्रमुख रामदास अठावले दलित सब कोटे पर सुप्रीम फैसले से खुश नहीं हैं। दोनों केंद्रीय मंत्री इस फैसले को दलितों को बांटने वाला और आरक्षण को खत्म करने वाला बता रहे हैं। वहीं एनडीए सहयोगियों में ज्यादातर ऐसे लोग हैं जो इस फैसले से खुश हैं और इसका समर्थन कर रहे हैं। 
    समर्थन करने वालों में तेलुगुदेशम पार्टी सबसे ऊपर है। बिहार में हम पार्टी के अध्यक्ष और केंद्र में मंत्री जीतनराम मांझी ने इस मामले में कुछ नहीं कहा है लेकिन माना जा रहा है कि इस फैसले से वह भी खुश हैं। बिहार सीएम नीतीश कुमार बहुत पहले से दलित आरक्षण के सब कोटे के समर्थक रहे हैं। दलितों में महादलित को अलग आरक्षण का कॉन्सेप्ट उनका ही है। बीजेपी के सामने अब मुश्किल ये खड़ी हो गई है कि वह इस फैसले का समर्थन करे या फिर विरोध। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ जिस तरह पार्टियां रुख अख्तियार कर रहीं हैं उससे लगता है कि बीजेपी को जल्द ही अपना स्टैंड साफ करना होगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो बीजेपी का वोटर एक बार फिर भ्रमित हो जाएगा। बीजेपी का इस मुद्दे पर अभी तक स्टैंड नहीं लेने के चलते दोतरफा मार झेलनी पड़ सकती है। एक तरफ तो दलितों को लगेगा कि बीजेपी इस फैसले के पीछे खड़ी है तो दूसरे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की चुप्पी का फायदा उठाने से भी पार्टी वंचित हो सकती है।
    बीजेपी इन्हीं बातों को लेकर असमंजस में है और अब तक दलित सब कोटा पर कोई ऑफिशियल स्टेटेमेंट नहीं दे रही है। कांग्रेस भी बीजेपी के रुख का इंतजार कर रही है। कांग्रेस के दो सीएम दलित सब कोटे का स्वागत कर चुके हैं। तेलंगाना और कर्नाटक इसे लागू करने के लिए तैयार हैं। फिर भी कांग्रेस इसका विरोध कर सकती है। बीजेपी के समर्थक दिलीप मंडल सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध कर रहे हैं। वहीं आरएसएस का ट्वीटर हैंडल इस फैसले का समर्थन कर रहा है।

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    प्रदेश में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की क्षमता बढ़ाने विशेष पहल: सभी कर्मियों के लिए आई-जीओटी प्रशिक्षण अनिवार्य, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश….

    February 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 30 पुनर्वासित युवाओं को बांटे टूलकिट और मोबाइल…..

    February 6, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हितग्राहियों को सौंपी सौगातें: वन मंत्री केदार कश्यप एवं विधायक किरण सिंह देव भी रहे उपस्थित….

    February 6, 2026

    शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय फेस-2 का कार्य जल्द होगा प्रारंभ: सोनमणि बोरा….

    February 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.