Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»कभी न हारने वाले देश की चौतरफा घेराबंदी…लेबनान का इजराइल पर हमला…
    विदेश

    कभी न हारने वाले देश की चौतरफा घेराबंदी…लेबनान का इजराइल पर हमला…

    By August 5, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कभी न हारने वाले देश की चौतरफा घेराबंदी…लेबनान का इजराइल पर हमला…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    काहिरा। कभी न हारने वाला इजराइल अब चौतरफा हमले से घिर गया है। हमास प्रमुख इस्माइल हानिया की मौत के बाद बौखलाए ईरान की सेना इजराइल पर हमले के लिए जहां तैयार है, वहीं  ईरान से पहले लेबनान ने इजराइल पर एक के बाद एक राकेटों की बौछार कर दी। हालांकि इजराइल ने लेबनान की हिजबुल्ला सेना द्वारा किए गए हमले को नाकाम कर दिया। उधर, दावा किया जा रहा है कि सोमवार को ईरान इजराइल पर हमला कर सकता है।
    ईरान में हमास प्रमुख की हत्या से पहले इजराइल ने लेबनान में हिजबुल कमांडर को भी मौत के घाट उतारा था। हिजबुल कमांडर ने गत 28 जुलाई को इजराइल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स इलाके में एक फुटबाल मैदान पर राकेटी हमला किया था, जिससे 12 बच्चों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद इजराइल ने हिजबुल्ला को हमास की तरह सबक सिखाने की कसम खाई थी। लेबनान ने अपने कमांडर की हत्या के बाद  100 से अधिक राकेट इजराइल के दक्षिणी शहरों में दागे हैं। संभवत: ईरान के बमवर्षक विमान भी इजराइल पर बमबारी कर सकते हैं। फिलिस्तीन के साथ पहले से युद्ध कर रहा इजराइल अब चौतरफा हमलों से घिर गया है। जहां लेबनान ने हमले शुरू कर दिए हैं, वहीं ईरान भी बड़े हमले की तैयार कर रहा है।

    सही वक्त पर अटैक करेंगे


    ईरान में हमास चीफ इस्माइल हानिया की मौत के बाद से मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। इस बीच अमेरिकी मीडिया हाउस एक्सियोस ने दावा किया है कि अमेरिका और इजराइल के अधिकारियों के मुताबिक ईरान इजराइल पर सोमवार को हमला कर सकता है। ईरान के हमले से निपटने की तैयारी में इजराइल की मदद के लिए अमेरिकी सेंट्रल कमांड फोर्स के चीफ जनरल माइकल कुरेला तेल अवीव पहुंच गए हैं। वहीं खतरे को देखते हुए अमेरिका में मिडिल ईस्ट में अपने हथियारों की तैनाती बढ़ा दी है। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन के मुताबिक, मिडिल ईस्ट में तैनात अमेरिकी सैनिकों और इजराइल की रक्षा के लिए नए फाइटर जेट्स, डिस्ट्रॉयर्स और एयरक्राफ्ट कैरियर्स भेजे जा रहे हैं। अमेरिका ने वादा किया है कि वह इजराइल की हिफाजत जरूर करेगा।

    अमेरिका ने इजराइल का साथ दिया


    यह मिसाइल हमला इजराइल ने कराया है। अमेरिकी सरकार ने भी इसका सपोर्ट किया है। हानिया जिस गेस्ट हाउस में रुका था, उसके बाहर से ही यह आतंकी ऑपरेशन चलाया गया। हानिया की मौत के दिन हमास के प्रवक्ता और उप-प्रमुख खलील अल हाय्या ने भी कहा था कि तेहरान में जिस घर में हानिया ठहरे हुए थे, उसे सीधे रॉकेट से निशाना बनाया गया। जबकि कई मीडिया रिपोट्र्स में दावा किया गया था कि हानिया को बम धमाका कर मारा गया। बम को ईरानी गेस्ट हाउस से 2 से 3 महीने पहले ही फिट कर दिया गया था। इसमें ईरानी इंटेलिजेंस अफसरों की भी मिलीभगत थी। ईरान ने इस मामले में अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    इजराइल से बदला लेने का वादा किया
    हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह ने इजराइल से बदला लेने का वादा किया था। उसने कहा कि फिलहाल इजराइली बहुत खुश लग रहे हैं, लेकिन आने वाले दिनों में वे खूब रोएंगे। नसरल्लाह ने इजराइल से सभी मोर्चे पर खुली लड़ाई का ऐलान किया। उसने कहा कि इजराइल ने रेड लाइन क्रॉस कर ली है। इजराइलियों को पता ही नहीं है कि इन मौतों पर हम कैसा जवाब देंगे। नसरल्लाह की धमकी के कुछ ही घंटे बाद हिजबुल्लाह ने इजराइल पर एयर स्ट्राइक कर दी।  हिजबुल्लाह ने लेबनान से उत्तरी इजराइल पर दर्जनों रॉकेट दागे। इजराइली सेना के मुताबिक इसमें से सिर्फ 5 रॉकेट इजराइली सीमा में दाखिल हो पाए। हमले में किसी नुकसान की खबर नहीं है।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पड़ोसी किसानों की सफलता से बढ़ा भरोसा, पहली बार नैनो यूरिया और नैनो डीएपी अपनाएंगे समयलाल….

    July 16, 2026

    सीएम हेल्पलाइन का असर: तीन माह से बंद सोलर पेयजल संयंत्र फिर हुआ चालू….

    July 16, 2026

    सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल: फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव….

    July 16, 2026

    नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान, शैली गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय मत्सोगी-डो चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक…..

    July 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.