Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश»75 साल बाद भी अमेरिका की बराबरी नहीं कर पाएगा भारत, प्रति व्यक्ति आय में इतना पीछे…
    देश

    75 साल बाद भी अमेरिका की बराबरी नहीं कर पाएगा भारत, प्रति व्यक्ति आय में इतना पीछे…

    By August 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    75 साल बाद भी अमेरिका की बराबरी नहीं कर पाएगा भारत, प्रति व्यक्ति आय में इतना पीछे…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत समेत दुनियाभर के 180 से ज्यादा देश कम प्रतिव्यक्ति आय के जाल में फंसे हुए हैं।

    विश्वबैंक की रिपोर्ट के मुताबिक अगले दशकों में भी भारत की प्रति व्यक्ति आय तेजी से बढ़ने वाली नहीं है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका की प्रति व्यक्ति आय के चौथाई तक पहुंचने में भारत को अभी 75 साल का वक्त लग जाएगा। वहीं चीन इस स्थिति में 10 साल बाद ही पहुंच जाएगा। इंडोनेशिया को इतनी प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने में 70 साल लगेंगे। 

    पिछले 50 साल के आर्थिक विकास का विश्लेषण करने पर पता चला कि जब कोई भी देश अमेरिका की जीडीपी पर कैपिटा के 10 फीसदी के बराबर पहुंचता है  तो वह एक जाल में फंस जाता है।

    फिलहाल यह 8  हजार अमेरिकी डॉलर के बराबर है। विश्वबैंक ने मध्य आय वाले देशों की सूची बनाई है। 2023 के आखिरी में 108 ऐसे देशों की पहचान की गई जो कि मध्य आय की श्रेणी में आते हैं।

    इनकी जीडीपी पर कैपिटा 1136 से 13845 डॉलर के बीच है। ये दुनियाभर की आबादी के 75 फीसदी का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन देशों में 6 अरब लोग रहते हैं। वहीं तीन में से दो लोग बेहद गरीबी में जीवन यापन कर रहे हैं। 

    इन देशों के सामने आगे और भी बड़ी चुनौती आ सकती है। दरअसल इन देशों पर कर्ज बढ़ रहा है और लगातार बड़ी आबादी बूढ़ी हो रही है।

    इन देशों के पास व्यापार और भूराजनैतिक समस्याएं हैं। इसके अलावा पर्यावरण भी एक बड़ी चुनौती है। जलवायु परिवर्तन के चलते पर्यावरण का खयाल रखते हुए ही आर्थिक विकास करना है।

    वर्ल्ड बैंक का कहना है कि अगर ठीक से रणनीति ना बनाई गई तो अगले 30 साल में भी इन देशों की प्रति व्यक्ति आय में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होने वाली है। 

    साल 2024 तक की बात करें तो भारत की प्रति व्यक्ति आय लगभग 2700 डॉलर है। वहीं प्रति व्यक्ति क्रय शक्ति क्षमता करीब 10120 डॉलर है।

    भारत की जीडीपी 3.9 ट्रियल डॉलर की है। भारत तेजी से दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ बढ़ रहा है। 

    The post 75 साल बाद भी अमेरिका की बराबरी नहीं कर पाएगा भारत, प्रति व्यक्ति आय में इतना पीछे… appeared first on .

    Related Posts

    कुम्भ हादसे पर योगी आदित्यनाथ का बयान: खुद को ‘दुनिया का सबसे बड़ा मूर्ख मुख्यमंत्री’ कहा, कल देने जा रहे CM पद से इस्तीफा

    February 4, 2025

    अश्विनी वैष्णव ने बताया, भारत में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स मैनुफैक्चरिंग का क्षेत्र तेजी से बढ़ा

    February 4, 2025

    नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने घोषित की 2025-26 के लिए सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख

    February 4, 2025

    बेंगलुरु में टैक्स चोरी के आरोप में 30 लग्जरी कारें जब्त, फेरारी, बीएमडब्ल्यू, रेंज रोवर शामिल

    February 4, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को दी फटकार, हिरासत केंद्रों में बंद लोगों पर कार्रवाई करने को कहा

    February 4, 2025

    सुरक्षा बलों ने जब्त किया भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद, नौ उग्रवादी गिरफ्तार

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डेंगू के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने आज 16 मई को मनाया जाएगा राष्ट्रीय डेंगू दिवस

    May 16, 2025

    रायपुर : न्यायालयों में ऑनलाइन गवाही की व्यवस्था सुनिश्चित करें- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    May 16, 2025

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एम्स में घायल जवानों से की मुलाकात

    May 16, 2025

    CM साय ने बीजापुर में सुशासन तिहार के तीसरे चरण की समीक्षा करते हुए दिए निर्देश– शिक्षा, पेयजल, रोजगार और आत्मसमर्पित

    May 16, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Amrit Niwas , Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur Chhattisgarh
    May 2025
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.