Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»शादी के तीन महीने बाद ही पति-पत्नी के बीच हुए विवाद, पत्नी बोली- दूसरे लड़के से कर ली है शादी
    छत्तीसगढ़

    शादी के तीन महीने बाद ही पति-पत्नी के बीच हुए विवाद, पत्नी बोली- दूसरे लड़के से कर ली है शादी

    By August 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    शादी के तीन महीने बाद ही पति-पत्नी के बीच हुए विवाद,  पत्नी बोली- दूसरे लड़के से कर ली है शादी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर

    छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अजब-गजब मामला सामने आया है। जहां शादी के सिर्फ तीन महीने बाद ही प्यार, धोखा और हिंसा का नाटकीय संगम देखने को मिला। नवविवाहिता ने शादी के तीन महीने बाद ही पति से रिश्‍ते खत्‍म कर मायके आ गई। पति जब पत्‍नी को मनाने ससुराल गया तो वहां नवविवाहिता नहीं मिली।

    कुछ दिन बाद नवविवाहिता ने पति को फोन कर कहा कि वो उसके साथ नहीं रहना चाहती है, इसलिए दूसरे लड़के से शादी से कर ली है। इससे नाराज पति ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत की। मामला पुलिस तक पहुंचा तो काउंसलिंग के दौरान नवविवाहिता ने पति पर जानलेवा हमला कर दिया। कांच के गिलास से पति का गला काटने की कोशिश की। पुलिस ने नवविवाहिता के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

    जानकारी के अनुसार इसी साल अप्रैल महीने में बोरियाकला के महेश्वर ओझा और नरहरपुर की भुनेश्वरी नाविक ने एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में चुना और दोनों ने शादी कर ली। सबकुछ सामान्य और खुशहाल लग रहा था। लेकिन, यह खुशी ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाई। 30 जून को भुनेश्वरी के माता-पिता उसे अपने साथ घर ले आए, और महेश्वर को समझ नहीं आया कि अचानक ऐसा क्यों हुआ। 1 जुलाई को महेश्वर ने अपनी पत्नी को फोन किया, लेकिन वह घर पर नहीं मिली। चिंता बढ़ने लगी।

    महेश्‍वर 2 जुलाई को भुनेश्वरी से मिलने जब ससुराल पहुंचा, तो वो वहां भी गायब थी। यह मामला और पेचीदा हो गया। कुछ दिन बाद भुनेश्वरी ने महेश्वर को फोन पर बताया कि उसने किसी और से शादी कर ली है और अब वह उसके साथ नहीं रहना चाहती। यह सुनकर महेश्वर के पैरों तले जमीन खिसक गई।

    इससे नाराज महेश्वर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामला महिला थाने में पहुंचा। महिला पुलिस ने काउंसलिंग के लिए भुनेवश्वरी के बुलाया, तो वह नहीं पहुंची। दूसरी काउंसलिंग में वह पहुंची। 30 जुलाई को दोनों काउंसलिंग के लिए पहुंचे थे।

    काउंसलिंग के दौरान, माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। गुस्से में भुनेश्वरी ने कांच के गिलास को तोड़कर महेश्वर के गले पर वार कर दिया, जिससे कांच महेश्वर के गले में धंस गया। पुलिस ने तुरंत भुनेश्वरी के खिलाफ जानलेवा हमले का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

    Related Posts

    मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक – 18 जून 2025

    June 18, 2025

    अब सुकून से बीता रहे हैं जीवन बुचू राम : प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से सपना हुआ साकार

    June 18, 2025

    कुपोषण से सुपोषण की ओर: यक्ष की मुस्कान में चमकता नया छत्तीसगढ़

    June 18, 2025

    अब सुकून से बीता रहे हैं जीवन बुचू राम : प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से सपना हुआ साकार

    June 18, 2025

    नक्सलियों ने हत्या की वारदात के बाद 12 ग्रामीणों को किया रिहा

    June 18, 2025

    CG -आंध्र प्रदेश सीमा पर बड़ी मुठभेड़, नक्सली चलपति की पत्नी अरुणा समेत 3 बड़े नक्सली ढेर

    June 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक – 18 जून 2025

    June 18, 2025

    अब सुकून से बीता रहे हैं जीवन बुचू राम : प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से सपना हुआ साकार

    June 18, 2025

    कुपोषण से सुपोषण की ओर: यक्ष की मुस्कान में चमकता नया छत्तीसगढ़

    June 18, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Amrit Niwas , Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur Chhattisgarh
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.