Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-रायगढ़ में बीमार पत्नी की मौत के बाद पति ने खाया जहर, उपचार के दौरान हुई मौत
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-रायगढ़ में बीमार पत्नी की मौत के बाद पति ने खाया जहर, उपचार के दौरान हुई मौत

    By August 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-रायगढ़ में बीमार पत्नी की मौत के बाद पति ने खाया जहर, उपचार के दौरान हुई मौत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायगढ़.

    छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ऐसा मामला सामने आया जहां महिला की मौत के बाद उसके पति ने भी जहर सेवन करके आत्महत्या कर ली। एक घर से एक साथ दो शव निकलने के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया है। उक्त मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरसिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मदनपुर निवासी गजानंद श्रीवास पिता झाड़ुराम श्रीवास 35 साल को जहर सेवन कर लिया।

    जहर सेवन करने से खरसिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां स्थिति में सुधार नही होनें के कारण उसे रायगढ़ मेडिकल कालेज रिफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गजानंद की मौत की खबर के बाद उनके परिजनों को उस वक्त और बडा झटका लगा जब उन्हें पता चला कि गजानंद की पत्नी की भी मौत हो गई।

    शराब पीने के आदि थे दोनों
    मृतक गजानंद की भाभी रुद्रकुमारी ने बताया कि उसके देवर की पहली पत्नी 2-3 साल पहले अपने 3 बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। जिसके बाद उसने शोभा निषाद को भगाकर घर ले आया था और पत्नी बनाकर रखा था। दोनों शराब पीने के आदि थे। सोमवार की दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। बताया जा रहा है कि गजानंद श्रीवास शराब के नशे में अपनी पत्नी शोभा के साथ मारपीट किया था। जिसके बाद ही उसने जहर सेवन कर लिया था। गजानंद के उल्टी करने के बाद परिजनों ने उसे पहले खरसिया अस्पताल और फिर बाद में मेडिकल कालेज रायगढ़ भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई।

    बच्चों ने दी शोभा की मौत की जानकारी
    गजानंद की भाभी रूद्रकुमारी ने बताया कि गजानंद को जहर सेवन के बाद खरसिया अस्पताल ले जाया गया जहां उसे रायगढ़ रेफर कर दिया गया। बाद में घर से बच्चों ने फोन कर जानकारी दी कि शोभा उठाने पर भी नही उठ रही थी संभवतः उसकी मौत हो गई है।  

    मामले की जांच जारी- चौकी प्रभारी
    इस संबंध में खरसिया चौकी प्रभारी संजय नाग ने बताया कि महिला की मौत संभवत सामान्य है। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला के मौत के कारणों का पता चल सकेगा, फिलहाल मामले की जांच जारी है।

    Related Posts

    CG -आंध्र प्रदेश सीमा पर बड़ी मुठभेड़, नक्सली चलपति की पत्नी अरुणा समेत 3 बड़े नक्सली ढेर

    June 18, 2025

    कैबिनेट की बैठक शुरू

    June 18, 2025

    MP NEWS- जल जीवन मिशन और ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ से बदली जनजातीय जीवन की तस्वीर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

    June 18, 2025

    MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बावड़ी उत्सव में हुए शामिल, जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण बावड़ी को मिला नवजीवन और पुराना वैभव….

    June 18, 2025

    MP NEWS: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा, सीएम यादव ने कहा – योग मिटाए रोग, इसलिए रोज करें योग…

    June 18, 2025

    छत्तीसगढ़ की तरक्की और विकास में सेन समाज महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    June 18, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    CG -आंध्र प्रदेश सीमा पर बड़ी मुठभेड़, नक्सली चलपति की पत्नी अरुणा समेत 3 बड़े नक्सली ढेर

    June 18, 2025

    कैबिनेट की बैठक शुरू

    June 18, 2025

    MP NEWS- जल जीवन मिशन और ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ से बदली जनजातीय जीवन की तस्वीर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

    June 18, 2025

    MP NEWS: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बावड़ी उत्सव में हुए शामिल, जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण बावड़ी को मिला नवजीवन और पुराना वैभव….

    June 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Amrit Niwas , Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur Chhattisgarh
    June 2025
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.