Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»दिल्ली सरकार और राजनिवास के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू
    राज्य

    दिल्ली सरकार और राजनिवास के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू

    By July 31, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में हुए हादसे के बाद संबंधित विभागों के साथ मंत्रालय और विधायक सभी की नींदे टूटी हैं और वे एक-दूसरे की जिम्मेदारी बताते हुए खुद का पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं। राव आईएएस स्टडी सर्किल में हुई घटना का जो मुख्य कारण सामने आ रहा है वह है नालों को साफ न किया जाना और जलभराव को लेकर व्यापक तैयारियों का न होना। जिसे लेकर दिल्ली सरकार का शहरी विकास मंत्रालय और राजनिवास अब आमने-सामने हो गया है। दिल्ली सरकार के शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सचिवालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि किसी भी शहर में जलभराव की समस्या निपटने का एकमात्र तरीका है मानसून से पहले नालों की सफाई करना। लेकिन बतौर विधायक मुझे पता है कि इस बार नालों की सफाई जिस तरह होनी चाहिए, उस तरह नहीं हुई। नालों की सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा बार-बार नालों के सफाई की स्टेट्स रिपोर्ट मांगने के बाद भी उन्हें संबंधित रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हादसे के बाद जब उन्होंने रविवार को जलभराव को लेकर 28 जून की एक बैठक का वीडियो एक्स पर साझा किया तो बीजेपी ने सवाल उठाया कि यह बैठक पहले क्यों नहीं कि गई? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, बतौर शहरी विकास मंत्री उन्होंने जलभराव रोकने की योजना को लेकर पहली बैठक 13 फरवरी को बुलाई थी। मगर मुख्य सचिव समेत संबंधित विभाग एमसीडी, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, एनडीएमसी और अन्य के प्रमुख उस बैठक में नहीं पहुंचे। भारद्वाज ने कहा कि लेकर 23 फरवरी को उन्होंने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर नाराजगी भी जाहिर की थी और उस मामले में उन्होंने अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, राजनिवास के आधिकारिक सूत्रों का दावा है कि नालों से गाद साफ करने की व्यापक योजना से जुड़ी फाइल, जिंसमें राजधानी के 18 मुख्य नालों की सफाई और रखरखाव के लिए एकीकृत प्राधिकरण के तहत जल निकासी प्रबंधन को समेकित करना और दिल्ली जल बोर्ड द्वारा दिल्ली के लिए एक मास्टर जल निकासी योजना तैयार से संबंधित प्रस्ताव है, वह अगस्त 2023 से मंत्री सौरभ भारद्वाज के पास लंबित पड़ी है। सूत्रों ने बताया कि, उस योजना को तीन सदस्यीय समिति ने तैयार की थी, जिसमें नगर निगम के आयुक्त, लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव और दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शामिल थे। जुलाई 2023 में मुख्य सचिव ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों की एक कार्यशाला औयोजित की थी। इसमें हुए विचार- विमर्श के आधार पर तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। जिसने 7 अगस्त 2023 को एक व्यापक प्रस्ताव पेश किया था। जिसे तीनों अधिकारियों के संयुक्त हस्ताक्षर से आठ अगस्त 2023 को मुख्य सचिव के पास भेजा गया था।

    Related Posts

    बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा…..

    June 19, 2026

    पीएम-किसान की 20वीं किस्त कल होगी जारी, छत्तीसगढ़ के 24.52 लाख किसानों को मिलेंगे 490.54 करोड़ रुपये…..

    June 19, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन….

    June 19, 2026

    संकट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन, आंधी-तूफान प्रभावित 474 परिवारों को 69 लाख रुपये से अधिक की राहत सहायता….

    June 19, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    June 19, 2026

    टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं मुख्य सचिवों से की चर्चा….

    June 19, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा…..

    June 19, 2026

    पीएम-किसान की 20वीं किस्त कल होगी जारी, छत्तीसगढ़ के 24.52 लाख किसानों को मिलेंगे 490.54 करोड़ रुपये…..

    June 19, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन….

    June 19, 2026

    संकट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन, आंधी-तूफान प्रभावित 474 परिवारों को 69 लाख रुपये से अधिक की राहत सहायता….

    June 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.