Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»मनोरंजन»Sanjay Dutt का बचपन का सपना: सायरा बानो से शादी करने की इच्छा का खुलासा किआ
    मनोरंजन

    Sanjay Dutt का बचपन का सपना: सायरा बानो से शादी करने की इच्छा का खुलासा किआ

    By July 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Sanjay Dutt का बचपन का सपना: सायरा बानो से शादी करने की इच्छा का खुलासा किआ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हिंदी सिनेमा में अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले संजय दत्त (Sanjay Dutt) 29 जुलाई को अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर सायरा बानो (Saira Banu) एक पुराना किस्सा याद किया है, जब नरगिस दत्त (Nargis Dutt) अपने बेटे संजय दत्त को अपनी सहेली सायरा के घर लेकर आई थीं और उस वक्त अभिनेता ने एक ऐसी बात कही थी, जिसे सुन सभी के होश उड़ गये थे।

    दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के निधन के बाद सायरा बानो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और सिनेमा से जुड़े अनसुने और मजेदार किस्से फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। सोमवार को संजय दत्त के जन्मदिन पर सायरा बानो ने उनके बचपन का एक मजेदार किस्सा सुनाया है और कहा है कि वह और शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) उनकी फेवरेट हुआ करती थीं।

    संजय दत्त के लिए सायरा का दिल छू लेने वाला पोस्ट

    सायरा बानो ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर संजय दत्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह दिलीप कुमार के साथ पोज दे रहे हैं। फोटो के साथ दिग्गज अदाकारा ने एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है। उन्होंने कहा, "संजय दत्त हमेशा से मेरे लिए एक परिवार की तरह रहे हैं। मेरा पूरा परिवार, अम्माजी से लेकर आपाजी, साहब तक, हमने उन्हें एक छोटे से बच्चे से लेकर आज के असाधारण व्यक्ति के रूप में बड़े होते देखा है।"

    सायरा बानो से शादी करना चाहते थे संजय दत्त

    नोट में आगे सायरा बानो ने बताया कि बचपन में संजय दत्त उनसे शादी करना चाहते थे। अदाकारा ने लिखा, "मुझे अभी भी याद है जब नरगिस आपा हमारे घर फंक्शन के लिए आती थीं और वह अपने साथ इस प्यारे, गुड-लुकिंग बच्चे को भी लाती थीं। नरगिस जी उससे कहती थीं, "चलो, सायरा जी को बोलो तुम क्या बोलते हो मुझे?" और फिर संजू मेरी तरफ देखते और प्यारी सी आवाज में कहते, "मैं शायला बानो (सायरा बानो) से शादी करूंगा"। हाहाहा, बहुत प्यारा।"

    Saira Banu

    सायरा बानो ने संजय दत्त पर प्यार लुटाते हुए उन्हें ढेर सारी दुआएं दी हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि वह और शर्मिला संजय दत्त की टॉप फेवरेट हुआ करती थीं।

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन….

    June 19, 2026

    संकट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन, आंधी-तूफान प्रभावित 474 परिवारों को 69 लाख रुपये से अधिक की राहत सहायता….

    June 19, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    June 19, 2026

    टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं मुख्य सचिवों से की चर्चा….

    June 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.