Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»मनोरंजन»रणवीर सिंह और जया बच्चन के बीच की खास मस्ती: पहली बार ऐसे दिखी जया का नया रूप
    मनोरंजन

    रणवीर सिंह और जया बच्चन के बीच की खास मस्ती: पहली बार ऐसे दिखी जया का नया रूप

    By July 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रणवीर सिंह और जया बच्चन के बीच की खास मस्ती: पहली बार ऐसे दिखी जया का नया रूप
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को रिलीज हुए एक साल पूरे हो गए। इस फिल्म में जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र जैसी तीन दिग्गज सितारे भी नजर आए थे। फिल्म दर्शकों को पसंद आई और यही वजह रही कि करण जौहर द्वारा निर्देशित ये फिल्म सिनेमाघरों और कमाई के मामले में कमाल की। फिल्म की सफलता को एक साल बाद भी सितारे सेलिब्रेट कर रहे हैं। यही वजह है कि रणवीर सिंह ने इस फिल्म की अनदेखी झलकियां सोशल मीडिया पर साझा की हैं। खास पोस्ट के साथ रणवीर ने खास मैसेज भी अपने दर्शकों के लिए दिया है। इस पोस्ट में जया बच्चन की भी एक ऐसी झलक देखने को मिल रही है जो पहले कभी नहीं दिखी है और ये तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 

    रणवीर सिंह ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के एक साल पूरे होने पर रणवीर सिंह ने स्पेशल सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया है। हाल में ही उन्होंने सेट की कई बीटीएस तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उनके साथी कलाकारों की भी झलकियां देखने को मिलीं। इन तस्वीरों में उनका मस्तीखोर अंदाज दिखा, वहीं बाकी कलाकार भी उनके साथ मस्ती में चूर नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों और वीडियो को देखकर आप भी यही कहेंगे कि सभी पर रणवीर सिंह का रंग चढ़ा हुआ है। इन झलकियों को पोस्ट करते हुए रणवीर सिंह ने एक स्पेशल कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा, 'सालगिरह तो खास दिन होता है! आप सब ने हमारी फिल्म को इतना प्यार दिया.. भगवान की कसम, मैं बहुत खुश हूं, बहुत खुश!!! बड़े-वाले धन्यवाद और रॉकी-वाली झप्पी। प्यार है तो सब है!'

    जया बच्चन का अनदेखा अंदाज
    सामने आई इन झलकियों में रणवीर सिंह ने अपनी को-एक्ट्रेस जया बच्चन की भी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में जया बच्चन का अनदेखा अंदाज देखने को मिल रहा है। उन्हें ज्यादातर सीरियस मूड में ही देखा जाता है, लेकिन फिल्म के सेट से सामने आई उनकी झलकियों में वो काफी मस्ती भरे चुलबुले अंदाज में नजर आ रही हैं। एक वीडियो में वो रणवीर सिंह को मुंह चिढ़ाती भी दिख रही हैं। वहीं एक झलक ऐसी है जहां वो करण जौहर के साथ भी नजर आ रही हैं। 

    इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर सिंह
    बता दें, रणवीर सिंह आखिरी बार 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आए थे। इस फिल्म को रिलीज हुए एक साल पूरे हो गए हैं। एक्टर जल्द ही अब 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे। ये एक मल्टी स्टारर फिल्म है, जिसमें एक्टर के साथ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। इसके अलावा भी उनके पास कई फिल्म पाइपलाइन में है। आदित्य धार की अनटाइटेल्ड फिल्म में भी एक्टर नजर आएंगे। एक्टर की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो जल्द ही वो पापा बनने वाले हैं। दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं और सितंबर में बेबी को जन्म देंगी। ऐसे में दोनों ही सितारे बेबी के वेलकम की तैयारियों में लग हुए हैं। 

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारत माता की प्रतिमा एवं भव्य शहीद स्मारक का किया लोकार्पण….

    June 20, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ….

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सलियाटोली में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण…..

    June 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.