Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»गांव में घुसा 30 लोगों का गैंग, 50 से ज्यादा ग्रामीणों को काट डाला; रातभर शवों को खाते रहे मगरमच्छ…
    विदेश

    गांव में घुसा 30 लोगों का गैंग, 50 से ज्यादा ग्रामीणों को काट डाला; रातभर शवों को खाते रहे मगरमच्छ…

    By July 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गांव में घुसा 30 लोगों का गैंग, 50 से ज्यादा ग्रामीणों को काट डाला; रातभर शवों को खाते रहे मगरमच्छ…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंडोनेशिया के समीप प्रशांत महासागर क्षेत्र में स्थित देश पापुआ न्यू गिनी से नरसंहार का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

    रिपोर्टों के अनुसार, एक गैंग ने हाल ही में महिलाओं और बच्चों सहित कई दर्जन लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने देश को हिलाकर रख दिया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

    संयुक्त राष्ट्र और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पापुआ न्यू गिनी के उत्तरी हिस्से में दूर दराज के तीन गांवों में एक गिरोह के हाथों कम से कम 26 लोगों के मारे जाने की खबर है।

    उन्होंने कहा है कि ये संख्या 50 के पार भी जा सकती है क्योंकि और कई लोग लापता हैं।

    दक्षिण प्रशांत द्वीप राष्ट्र के ईस्ट सेपिक प्रांत के कार्यवाहक प्रांतीय पुलिस कमांडर जेम्स बाउगेन ने शुक्रवार को ‘ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्प’ को बताया ‘‘घटना बहुत भयावह थी…, जब मैं घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा कि वहां बच्चे, पुरुष व महिलाओं की लाशें पड़ी थीं। उन्हें 30 युवकों के एक समूह ने मार डाला।’’

    बाउगेन ने एबीसी को बताया कि गांवों के सभी घर जला दिए गए हैं और शेष ग्रामीण पुलिस थाने में शरण लिए हुए हैं। बाउगेन के अनुसार, ग्रामीण हमलावरों का नाम बताने से भी डर रहे हैं।

    उन्होंने बताया ‘‘रात में कुछ शवों को पास के दलदल के मगरमच्छों ने निवाला बना लिया। हमने केवल वह जगह देखी जहां उन्हें मारा गया था।

    लोगों के सिर काट दिए गए थे।’’ बाउगेन ने बताया कि हमलावर छिप गए हैं और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयुक्त वोल्कर तुर्क ने बुधवार को एक आधिकारिक बयान में बताया कि हमले 16 जुलाई और 18 जुलाई को हुए थे।

    उन्होंने कहा ”मैं पापुआ न्यू गिनी में घातक हिंसा के अचानक फैलने से भयभीत हूं। यह हिंसा भूमि और झील के स्वामित्व और इसके इस्तेमाल संबंधी विवाद का परिणाम प्रतीत होती है।” तुर्क ने बताया कि कम से कम 26 लोगों के मारे जाने की खबर है, जिनमें 16 बच्चे शामिल हैं। उन्होंने कहा ‘‘यह संख्या बढ़ कर 50 से अधिक हो सकती है क्योंकि स्थानीय अधिकारी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं। इसके अलावा घरों को जला दिए जाने कारण 200 से अधिक ग्रामीण अन्यत्र चले गए है।’’

    The post गांव में घुसा 30 लोगों का गैंग, 50 से ज्यादा ग्रामीणों को काट डाला; रातभर शवों को खाते रहे मगरमच्छ… appeared first on .

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    धान खरीदी का अनुमान 70 से बढ़ाकर 78 लाख मीट्रिक टन: केंद्र सरकार का बड़ा निर्णय, प्रदेश के किसानों को मिलेगा लाभ

    July 18, 2025

    अनिमेष कुजूर छत्तीसगढ़ के छोटे से गांव से निकलकर भारत के सबसे तेज स्प्रिंटर बन चुके, इतिहास रचने की ओर

    July 18, 2025

    नागपुर-झारसुगुड़ा गैस पाइपलाइन परियोजना में तेजी की मांग: ऊर्जा बैठक में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री…

    July 18, 2025

    महिलाओं की आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं ड्रोन दीदी गोदावरी साहू, राज्यपाल रमेन डेका ने किया सम्मानित…..

    July 18, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    July 2025
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    28293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.