Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»जल्द ही स्पेस स्टेशन में चहलकदमी करने वाला है भारत का गगनयात्री, सरकार ने बता दी तारीख…
    विदेश

    जल्द ही स्पेस स्टेशन में चहलकदमी करने वाला है भारत का गगनयात्री, सरकार ने बता दी तारीख…

    By July 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जल्द ही स्पेस स्टेशन में चहलकदमी करने वाला है भारत का गगनयात्री, सरकार ने बता दी तारीख…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत के अंतरिक्ष मिशन को लेकर एक बड़ी बात साझा करते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में कहा कि इसरा का गगनयात्री जल्द ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) का सफर करने वाला है।

    लोकसभा में एक लिखित जवाब में उन्होंने बताया कि भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी अमेरिकी का अंतरिक्ष एजेंसी NASA के साथ मिलकर मिशन लॉन्च करने वाला है।

    इस मिशन में भारत का एक अंतरिक्षयात्री भी जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी अगस्त में अंतरिक्षयात्री को भेजा जा सकता है। 

    बता दें कि यह नासा, एक प्राइवेट कंपनी और इसरो के बीच का एक संयुक्त मिशन है। Axiom Space नाम की कंपनी के साथ इसरो ने भी समझौता किया है।

    जानकारी के मुताबिक अगस्त के महीने में ही यह मिशन फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा।

    बता दें कि इसरो पहले से ही एयरफोर्स से चुने गए चार अंतरिक्षयात्रियों को मिशन गगनयान की ट्रेनिंग दे रहा है। इंटरनेशल स्पेस स्टेशन में जाने वाला अंतरिक्षयात्री उनमें से ही एक होगा। 

    केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि जिन चार पायलटों को मिशन गगनयान के लिए चुना गया था उन्हें अंतरिक्ष यात्रा की ट्रनिंग दी गई है।

    फिलहालल उनकी ट्रेनिंग अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण केंद्र में चल रही है। गगनयान मिशन के भी दो चरणों की तैयारी पूरी हो चुकी है।

    जिस रॉकेट से गगनयान को लॉन्च किया जाएगा उसका भी निर्माण कार्य चल रहा है। बता दें कि लोकसभा में टीएमसी सांसद सौगत राय ने अंतरिक्ष मिशन को लेकर सवाल पूछा था। 

    बता दें कि इसरो गगनयान प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहा है। इस मिशन के तहत भारत के तीन अंतरिक्षयात्रियों को स्पेस में भेजा जाएगा।

    अंतरिक्षयात्रियों का चयन करके उनकी ट्रेनिंग करवाई जा रही है। उम्मीद है कि 2025 में यह मिशन लॉन्च होगा। गगनयान पृथ्वी की 400 किलोमीटर की कक्षा में तीन दिन तक चक्कर लगाएगा और इसके बाद इसे सुरक्षित पृथ्वी पर उतारा जाएगा।

    भारत पहले भी चंद्रयान और मंगलयान मिशन के जरिए दुनियाभर को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में लोहा मनवा चुका है।

    वहीं गगनयान मिशन भारत उन गिनेचुने देशों की पंक्ति में खड़ा कर देगा जो कि  इंसान को अंतरिक्ष में भेजने में कामयाब हुए हैं। 

    The post जल्द ही स्पेस स्टेशन में चहलकदमी करने वाला है भारत का गगनयात्री, सरकार ने बता दी तारीख… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बस्तर संभाग में रेशम विकास कार्यों की समीक्षा…..

    June 19, 2026

    पीएम-किसान की 20वीं किस्त कल होगी जारी, छत्तीसगढ़ के 24.52 लाख किसानों को मिलेंगे 490.54 करोड़ रुपये…..

    June 19, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष- विकास, जनकल्याण और सुशासन की उपलब्धियों का भव्य प्रदर्शन….

    June 19, 2026

    संकट की घड़ी में सहारा बना प्रशासन, आंधी-तूफान प्रभावित 474 परिवारों को 69 लाख रुपये से अधिक की राहत सहायता….

    June 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.