Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश»विधानसभा में क्यों गुजारी भाजपा विधायकों ने रात, सोफे और फर्श को बना लिया बिस्तर…
    देश

    विधानसभा में क्यों गुजारी भाजपा विधायकों ने रात, सोफे और फर्श को बना लिया बिस्तर…

    By July 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विधानसभा में क्यों गुजारी भाजपा विधायकों ने रात, सोफे और फर्श को बना लिया बिस्तर…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कर्नाटक में मैसूर अर्बन डिवेलपमेंट अथॉरिटी में जमीन घोटाले के आरोपों ने राजनीति को गरमा रखा है।

    इस मामले में सीधे सीएम सिद्धारमैया और उनकी पत्नी पर धांधली के आरोप लग रहे हैं और कहा जा रहा है कि 4000 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है।

    इस पर भाजपा विधानसभा में चर्चा चाहती है, जिसकी मंजूरी नहीं मिली तो उसके विधायक सदन में ही बैठ गए।

    यही नहीं बुधवार की पूरी रात भी विधायकों ने विधानसभा में ही काटी और फर्श पर सोते नजर आए। कई विधायकों की तो लुंगी और बनियान पहने तस्वीरें सामने आई हैं। 

    कर्नाटक भाजपा की ओर से सीएम सिद्धारमैया का इस्तीफा मांगा गया है। भाजपा का कहना है कि MUDA स्कैम के मुखिया सिद्धारमैया ही हैं और उन्हें पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।

    वाल्मीकि डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन में बड़ा घोटाला हुआ है। कांग्रेस सरकार ने दलित समाज के साथ विश्वासघात किया है। उनके हिस्से की रकम को डकार लिया है।

    कर्नाटक भाजपा की ओर से एक्स पर लिखा गया है, ‘भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र और विधानसभा में नेता विपक्ष आर. अशोक के नेतृत्व में विधानसभा में प्रदर्शन हुआ। इस दौरान जेडीएस के नेता भी शामिल रहे।’

    भाजपा ने कहा कि चाहते हैं कि MUDA स्कैम के फादर सिद्धारमैया इस्तीफा दें। जब तक दलित और आदिवासी समाज को न्याय नहीं मिलता है, हम आंदोलन करते रहेंगे। यह आंदोलन गरीबों के लिए न्याय पाने के लिए है।

    भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि समेत कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। गौरतलब है कि इस मामले की जांच ईडी को सौंप दी गई है।

    वहीं राज्य सरकार ने ईडी के दो अधिकारियों के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। सिद्धारमैया का कहना है कि यह उन्हें फंसाने की साजिश है, जिससे उनका कोई लेना-देना नहीं है।  

    भाजपा नेताओं ने सिद्धारमैया से सवाल किया कि आखिर आप इस मामले की जांच क्यों नहीं करते हैं, जहां हजारों करोड़ रुपये के 5000 प्लॉट ताकतवर लोगों को सौंप दिए गए।

    जो गरीब तबके के लिए थे। भाजपा ने कहा कि गरीब तबके के लोगों के लिए सिर पर छत होना एक सपना होता है। आपने उनके सपनों को तोड़ते हुए अमीरों को प्लॉट दे दिए हैं।

    The post विधानसभा में क्यों गुजारी भाजपा विधायकों ने रात, सोफे और फर्श को बना लिया बिस्तर… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

    August 13, 2026

    हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…..

    August 13, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में सूरजपुर जिले में निकलीं भव्य तिरंगा यात्राएं….

    August 13, 2026

    हमारी माताएं-बहनें जितनी सशक्त होंगी, छत्तीसगढ़ उतना ही समृद्ध और मजबूत बनेगा – मंत्री राजेश अग्रवाल….

    August 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.