Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»धर्म»अपने पास न रखें ये वस्तुएं 
    धर्म

    अपने पास न रखें ये वस्तुएं 

    By July 25, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हम अपने पास जेब में कई चीजें रखते हैं जो वास्तु शास्त्र के हिसाब से नुकसानदेह होती हैं। हमारी आर्थिक स्थिति पर इसका विपरीत प्रभाव पडता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसी कई वस्तुएं हैं जिन्हें हमें अपने पास नहीं रखना चाहिये।
    वास्तु शास्त्र सकारात्मक एवं नकारात्मक ऊर्जा के बारे में बताता है। तो जाहिर है जेब में रखने वाली ये वस्तुएं भी इन्हीं दो सिद्धातों से जुड़ी हुई हैं। इसलिए हमें इस प्रकार की वस्तुएं अपने पास नहीं रखनी चाहिये।

    पुराने बिल
    किसी भी चीज का बिल फिर चाहे वो खाने-पीने पर खर्च किया हुआ हो या फिर आपके घर-ऑफिस के बिजली का बिल हो। इसे अपनी जेब में रखकर ना घूमें। ये बिल नकारात्मक उर्जा को न्यौता देता है और आपके आर्थिक जीवन के ऊपर संकट पैदा करता है।

    गुस्से वाली तस्वीरें
    ऐसी तस्वीरें जिनमें गुस्सा, ईर्ष्या, विरोध की भावना हो। इन्हें जेब में ना रखें। इन्हें घर के भीतर भी ना लाएं। ये हमारे आसपास बुरी ऊर्जा को विकसित करती हैं।

    पर्स
    आप अपनी जेब में पर्स तो जरूर रखें, लेकिन यह पर्स बिल्कुल सही होना चाहिए। पर्स कहीं से फटा हुआ या फिर खराब हालात में ना हो क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार फटा हुआ पर्स आपकी आर्थिक स्थिति पर खराब करता है।
    नोट
    जेब में यदि नोट रख रहे हैं, तो उसे सही तरीके से रखें। नोट को बुरे तरीके से मोड़कर रखना वास्तु शास्त्र के अनुसार सही नहीं है।

    खाने-पीने का सामान
    हमारी जेब में अक्सर टॉफी या चिप्स के पैकेट होते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार खाने-पीने का सामान जेब में नहीं रखना चाहिए। यह बुरा प्रभाव डालता है।

    दवाईयां
    दवाओं से निकलने वाली ऊर्जा व्यक्ति के ऊपर निगेटिव प्रभाव करती है, इसलिए जेब में इन्हें रखने से बचें।

    नुकीली वस्तुएं
    पिन, चाकू, ऐसी कोई भी वस्तु जेब में ना रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार नुकीली वस्तुओं को घर में भी रखना अशुभ होता है। लेकिन रसोई में इन्हें रखने से बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। क्योंकि घर का वह कोना ‘अग्नि’ तत्व वाला होता है।

    धार्मिक वस्तुएं
    ऐसी चीजें जिनका धार्मिक महत्व हो, जैसे कि मौलि, कलावा, सिंदूर, इत्यादि को जेब में रखकर ना घूमें। यदि ये इस्तेमाल करने के लिए ना हों, तो इन्हें घर के मंदिर में या फिर किसी भी मंदिर में जाकर रख दें।

    अब जानिए क्या रख सकते हैं…..

    अब जानते हैं ऐसी कौन सी वस्तुएं हैं जिन्हें जेब में रखना लाभदायक सिद्ध हो सकता है

    लक्ष्मीजी की तस्वीर
    मां लक्ष्मी की तस्वीर को पर्स में रखना शुभ माना जाता है, लेकिन उनकी ऐसी तस्वीर जिसमें हाथी दिखाई दे रहे हों, इसे सबसे अधिक शुभ माना गया है। इसे आप जेब में रख सकते हैं।

    तांबे-चांदी की चीजें
    तांबे-चांदी से बने सिक्के या फिर देवी-देवता के प्रतीकात्मक स्वरूप को जेब में रखना शुभ माना गया है।

    पीपल के पत्ते
    वास्तु शास्त्र के अनुसार पीपल के पत्ते कई प्रकार के बाधाओं को नष्ट कर देते हैं।

    सीप
    यदि आपको समुद्र के भूभाग पर मिलने वाला असली सीप कहीं से मिल जाए, तो उसे अपनी जेब में अवश्य रखें। जब भी कोई शुभ कार्य करने निकलें, तो यह सीप आपको सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करेगी।

    गोमती चक्र
    गोमती चक्र की मदद से कई शास्त्रीय उपाय किए जाते हैं, जो धन का आगमन कराते हैं। किसी शुभ दिन पर गोमती चक्र अपनी जेब में रखेंगे, तो यह आय में वृद्धि का कारक बनेगा।

    चावल
    चावल को भी वास्तु शास्त्र की दृष्टि से शुभ माना गया है। इसलिए अगर आप किसी आवश्यक कार्य से घर से निकले हों और चाहते हैं कि आप सफल होकर ही लौटें, तो जाने से पहले जेब में कुछ चावल रख लीजिए।

    श्रीयंत्र
    गुरु यंत्र, शुक्र यंत्र…. इनके बारे में तो सुना ही होगा आपने। वास्तु शास्त्र के अनुसार जेब में श्रीयंत्र को रखने से हर मनोकामना की पूर्ति होती है।

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारत माता की प्रतिमा एवं भव्य शहीद स्मारक का किया लोकार्पण….

    June 20, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ….

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सलियाटोली में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण…..

    June 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.