Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-दंतेवाड़ा में NMDC का डैम टूटने से पानी में बही गाड़ियां, जान बचाकर भागे लोग
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-दंतेवाड़ा में NMDC का डैम टूटने से पानी में बही गाड़ियां, जान बचाकर भागे लोग

    By July 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-दंतेवाड़ा में NMDC का डैम टूटने से पानी में बही गाड़ियां, जान बचाकर भागे लोग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दंतेवाड़ा.

    इस बार की बारिश आफत बनकर आई है। लोग आये दिन भारी बारिश से परेशान हैं। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल नगर में अतिवृष्टि के कारण रविवार को एनएमडीसी का डैम टूट गया। बंगाली कैम्प के ऊपर 11-सी का बांध टूटने से कई मकान पानी की जद में आ गये। पानी का रौद्र रूप देखकर सभी लोग सहम गये। कई लोग जान बचाकर भागे। इस दौरान कई गाड़ियां पानी में बह गईं तो कई जद्दोजहद करती दिखीं। ऐसे में लापता छह वर्षीय बालक घंटों मशक्कत के बाद वापस मिला। सोशल मीडिया पर कई खतरनाक वीडियो सामने आ रहे हैं।

    अधिक बारिश होने के कारण डैम क्षतिग्रस्त हो गया। इस वजह से कई घर बाढ़ की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस संबंध में जिला प्रशासन ने तत्काल लोगों को सुरक्षित स्थान ले जाया गया है। इसके अलावा किरंदुल के गाटर पुलिया एवं सीएससी सेंटर के पास भी बारिश से जल जमाव होने से जेसीबी मशीन से रोड की साफ-सफाई की गई। जिला प्रशासन ने निचली बस्तियों में जलभराव को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। इसके साथ ही जिला प्रशासन मौके पर तैनात होकर रेस्क्यू कर रहा है। प्रभावित परिवारों को मंगल भवन में ठहराया गया है। इस दौरान ट्यूशन पढ़ाने जा रहे बच्चे, जो बाढ़ की चपेट में आ गए थे उन्हें भी रेस्क्यू कर बचाया गया। उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वर्तमान में उनकी स्थिति सामान्य है। जिला प्रशासन ने लगातार भारी बारिश के कारण बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के समीप रहने वाले लोगों को अन्य जगह शिफ्ट होने की हिदायत दी जा रही है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सड़क पर कई गाड़ियां बहती नजर आईं। बांध टूटने से वाहन मालिकों को भारी नुकसान पहुंचा है। बस्तर के कई जिलों में बारिश ने आफत मचाई है।

    सुकमा जिले में बाढ़ के हालात नजर आ रहे हैं। वहीं बीजापुर में भी जनजीवन प्रभावित है। कई गांवों से संपर्क टूट गया है। दूसरी ओर बीजापुर से हैदराबाद जाने वाली मार्ग को भोपालपटनम के आगे रामपुरम कैम्प के पास इंद्रावती नदी व रामपुरम नाले के बैक वाटर ने रास्ता रोक दिया हैं। यहां मुख्य मार्ग पर करीब 4 से 5 फीट पानी आ जाने से बीजापुर से तेलंगाना का सड़क संपर्क टूट गया है। दोनो तरफ फंसे यात्रियों को प्रशासन ने आश्रमों में रुकवाने की व्यवस्था की है। वही कांग्रेस का एक दल भी यात्रियों की मदद को पहुंचकर उन्हें खाना पानी मुहैया कराया है। छत्तीसगढ़ की सरहद पर तालपेरु नाला भी अपने पूरे शबाब पर चल रहा है।

    Related Posts

    कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समन्वय सह निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न…..

    June 24, 2026

    तकनीक, नवाचार और किसान हितैषी योजनाओं से कृषि बनेगी अधिक लाभकारी एवं आत्मनिर्भर: मंत्री राजेश अग्रवाल….

    June 24, 2026

    रानी दुर्गावती और शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी समाज के शौर्य और साहस का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम….

    June 24, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने “प्रारंभ” पत्रिका के विशेषांक का किया विमोचन…..

    June 24, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पद्मश्री सम्मान प्राप्त डॉ. बुधरी ताती को दी बधाई…

    June 24, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने सक्ती जिले के अधिकारियों से की चर्चा, जल संरक्षण, हरियाली और लखपति दीदीयों के नवाचार आधारित गतिविधियों पर दिया विशेष जोर…..

    June 24, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समन्वय सह निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न…..

    June 24, 2026

    तकनीक, नवाचार और किसान हितैषी योजनाओं से कृषि बनेगी अधिक लाभकारी एवं आत्मनिर्भर: मंत्री राजेश अग्रवाल….

    June 24, 2026

    रानी दुर्गावती और शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी समाज के शौर्य और साहस का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम….

    June 24, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने “प्रारंभ” पत्रिका के विशेषांक का किया विमोचन…..

    June 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.