Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»धर्म»यहां मौजूद है 1051 साल पुराना पंचमुखी महादेव का अनोखा मंदिर, औरंगजेब से जुड़ी है एक कहानी…
    धर्म

    यहां मौजूद है 1051 साल पुराना पंचमुखी महादेव का अनोखा मंदिर, औरंगजेब से जुड़ी है एक कहानी…

    By July 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    सीकर. पर्यटन के साथ आस्था के केंद्र हर्ष पर स्थित हर्षनाथ मंदिर रविवार को 1051 वर्ष का हो जाएगा. मंदिर का लोकार्पण चौहान राजा सिंहराज ने संवत 1030 में आषाढ पूर्णिमा के दिन ही किया था. जिसे बनने में 12 वर्ष का समय लगा था. इस मंदिर में सफेद रंग का शिवलिंग मौजूद है. मंदिर में स्थित पंचमुखी शिव की मूर्ति बहुत दुर्लभ है. ये मूर्ति राजस्थान की सबसे प्राचीन शिव प्रतिमा में से एक है. पुराणों में जिक्र है कि भगवान विष्णु के मनोहारी किशोर रूप को देखने के लिए भगवान शिव पंचमुखी रूप में सामने आए थे.

    देवताओं की खुशी से कहलाया हर्ष

    मान्यता के अनुसार सावन में जल बरसाने वाले इंद्र देव वृत्तासुर से डरकर सभी देवताओं के साथ इसी पर्वत पर आकर छुपे थे. यहां आकर सभी देवताओं ने भगवान शिव की स्तुति की तब भगवान शिव प्रकट हुए. इस दौरान सभी देवताओं में हर्ष की लहर दौड़ उठी इसी कारण इस पर्वत को हर्ष पर्वत कहा जाता है और इस पर निवास करने वाले महादेव को हर्षनाथ कहा जाता है.

    औरंगजेब ने तोड़ा था मंदिर

    हजारों सालों से सीकर के हर्ष पर्वत पर स्थित हर्ष महादेव मंदिर आस्था का केंद्र रहा. इस मंदिर की बनावट व शैली बहुत ही अनोखी थी. इस कारण जब औरंगज़ेब मंदिर तोड़ो नीति के तहत आगे बढ़ रहा था तब उसने हर्ष पर्वत पर मौजूद भगवान शिव के मंदिर को भी पूरी तरह तोड़ दिया था. इस विनाशिता के सबूत आज भी इस मंदिर पर मौजूद है. प्रकृति की गोद में समय इस मंदिर के चारों तरफ टूटे-फूटे भगवानों की मूर्तियां आज भी मौजूद है.इतिहासकारों के अनुसार प्राचीन शिव मंदिर पर एक विशाल दीपक जलता था. जिसे जंजीरों व चरखी के जरिये ऊपर चढ़ाया जाता था. इस दीपक का प्रकाश सैंकड़ों किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था. इसी प्रकाश को औरंगजेब ने देखा था. जिसने खंडेला अभियान के दौरान संवत 1739 में इस पर आक्रमण कर खंडित कर दिया था.
     

    Related Posts

    पंचांग : आज की तिथि में छिपा है अच्छी सेहत का राज! जानें चिकित्सा कार्यों के लिए क्यों है यह सबसे उत्तम दिन

    February 2, 2026

    राशिफल: आज की एक छोटी सी शांति दिलाएगी बड़ी सफलता! जानें सोमवार को आपके भाग्य के सितारे क्या इशारा कर रहे हैं

    February 2, 2026

    पहाड़ों में बर्मा के बिना अधूरा माना जाता है शुभ कार्य, जानें 108 तिनकों से बने देवताओं के इस पवित्र आसन का रहस्य

    February 2, 2026

    जागरण से जागेगा सौभाग्य, भोलेनाथ देंगे मनचाहा वरदान, जानें महाशिवरात्रि की 4 प्रहर पूजा का विशेष फल

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026

    गुमला में यहां 2,000 फीट की ऊंचाई पर बसते हैं बाबा वैद्यनाथेश्वर, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    तिरंगा सिर्फ एक कपड़ा नहीं, हमारी संप्रभुता का प्रतीक, शहीदों के बलिदान को रखें अमर- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा….

    August 13, 2026

    हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा…..

    August 13, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में सूरजपुर जिले में निकलीं भव्य तिरंगा यात्राएं….

    August 13, 2026

    हमारी माताएं-बहनें जितनी सशक्त होंगी, छत्तीसगढ़ उतना ही समृद्ध और मजबूत बनेगा – मंत्री राजेश अग्रवाल….

    August 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.