Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»मनोरंजन»कल्कि ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, शनिवार को जमकर हुई कमाई
    मनोरंजन

    कल्कि ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, शनिवार को जमकर हुई कमाई

    By July 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कल्कि ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, शनिवार को जमकर हुई कमाई
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जुलाई महीने में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी स्टार कास्ट वाली कई फिल्में लगी हैं। हाल ही में विक्की कौशल की 'बैड न्यूज' रिलीज हुई। अक्षय कुमार की 'सरफिरा' और कमल हासन की 'इंडियन 2' ने भी कुछ दिन पहले ही सिनेमाघरों में दस्तक दी। वहीं, 27 जून को रिलीज हुई नाग अश्विन की डायरेक्टोरियल 'कल्कि 2898 एडी' इतने दिन बाद भी सिनेमाघरों में अपनी धाक जमाए हुई है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन अच्छा कलेक्शन किया।

    अश्वत्थामा के किरदार में छाए अमिताभ बच्चन

    कल्कि फिल्म की कमाई में बाद के दिनों में कुछ गिरावट भी देखने को मिली, लेकिन तीन हफ्ते के बाद भी मूवी का क्रेज कम नहीं हुआ। प्रभास , दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया है। अश्वत्थामा के किरदार में अमिताभ बच्चन जिस तरह रुपहले पर्दे पर चमके हैं, उसे देख हर कोई उनकी तारीफ ही कर रहा है। 

    'कल्कि' के कलेक्शन में एक बार फिर बढ़ोतरी

    बैड न्यूज फिल्म की रिलीज से पहले तक कल्कि फिल्म ने धुआंधार कमाई की। माना जा रहा था कि 'बैड न्यूज' की रिलीज का असर 'कल्कि 2898 एडी' पर देखने को मिल सकता है, लेकिन फिल्म के शनिवार के जो आंकड़े सामने आए हैं, उसे देख लगता है कि कल्कि का क्रेज इतनी जल्दी खत्म नहीं होने वाला। शुक्रवार को सभी भाषाओं में फिल्म ने 2.9 करोड़ का कारोबार किया। वहीं, शनिवार के कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

    रिपोर्ट के अनुसार, कल्कि फिल्म को एक बार फिर वीकेंड का फायदा मिला है। शनिवार को मूवी ने सभी भाषाओं में 5.75 करोड़ का बिजनेस किया। इससे फिल्म का टोटल डोमेस्टिक कलेक्शन 608.10 करोड़ हो गया है। हालांकि, यह अनुमानित आंकड़े हैं। इनमें फेरबदल संभव है। जागरण इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं करता। 

    दुनियाभर में की इतनी कमाई

    कल्कि फिल्म डोमेस्टिक कलेक्शन में 600 करोड़ से आगे निकल चुकी है। यानी फिल्म अपने बजट से ज्यादा की कमाई कर चुकी है, जो कि 600 करोड़ ही है। वहीं, ग्लोबल कलेक्शन में ये मूवी कुछ दिन पहले ही 1000 करोड़ का आंकड़ा क्रॉस कर गई। 

    बता दें कि 'कल्कि 2898 एडी' मायथोलॉजी और साइंस फिक्शन के कॉम्बिनेशन की फिल्म है। पहले पार्ट में कमल हासन का छोटा सा रोल दिखाया गया है। जबकि, दूसरे पार्ट में उनके नेगेटिव किरदार को विस्तार से दिखाया जाएगा।

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’, किराना व्यवसाय से सालाना 2 लाख रुपये तक की बचत, आत्मनिर्भरता की बनी मिसाल…..

    April 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिल रहा सुरक्षित आवास, कच्चे घर से पक्के मकान तक का सफर बना प्रेरणादायक….

    April 20, 2026

    जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर, पेयजल संकट से मिली राहत, बंधी बना हर घर जल ग्राम….

    April 20, 2026

    प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर, पहाड़ों के बीच बसे बैगा परिवारों तक पहली बार पहुंची पक्की सड़क….

    April 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.