Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»देश»भारत और पड़ासी देशों में भूकंप के झटकों में कमी पर टला नहीं खतरा, एक्सपर्ट को क्यों चिंता?…
    देश

    भारत और पड़ासी देशों में भूकंप के झटकों में कमी पर टला नहीं खतरा, एक्सपर्ट को क्यों चिंता?…

    By July 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत और पड़ासी देशों में भूकंप के झटकों में कमी पर टला नहीं खतरा, एक्सपर्ट को क्यों चिंता?…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत एवं पड़ोसी देशों में आने वाले भूकंप के झटकों में कमी दर्ज की गई है। न सिर्फ रिक्टर स्केल पर पांच से अधिक तीव्रता वाले भूकंप, बल्कि कम तीव्रता वाले भूकंप की संख्या में भी कमी आई है।

    राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने इस साल की पहली छमाही में दर्ज भूकंप के आंकड़ों की रिपोर्ट जारी की है।

    देशभर के डेढ़ सौ से अधिक भूकंप मापी स्टेशनों ने इस साल जनवरी से जून के बीच 792 झटके दर्ज किए। इनमें 25 भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर पांच से अधिक रही है। वर्ष 2023 के पहले छह माह में कुल 871 भूकंप के झटके दर्ज हुए थे।

    इसमें 29 भूकंप की तीव्रता पांच के ऊपर थी। इसी तरह पिछले साल दूसरी छमाही यानी जुलाई से दिसंबर के बीच भूकंप की कुल घटनाएं 953 दर्ज हुईं। इनमें पांच से अधिक तीव्रता के 38 भूकंप थे। पिछले साल कुल 1826 भूकंप रिकॉर्ड किए गए।

    इनमें पांच से अधिक तीव्रता के 67 झटके थे। पिछले साल की दोनों छमाही के आंकड़ों पर गौर करें तो इस साल की पहली छमाही में भूकंप के आंकड़ों में कमी दर्ज हुई है।

    देहरादून स्थित वाडिया हिमालय भू-विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार के मुताबिक, इन आंकड़ों से राहत तो नजर आती है।

    लेकिन, यह राहत कितनी है इस पर स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। क्योंकि अभी बड़े भूकंप का खतरा टला नहीं है। उनका यह भी कहना है कि पिछले साल दूसरी छमाही में भूकंपीय गतिविधियां बढ़ीं थीं।

    ऐसे में इस साल भी दूसरी छमाही के आंकड़े किस तरह के रहते हैं, इसपर नजर रहेगी।

    इस साल के आंकड़े
    माह कुल भूकंप
    जनवरी 140
    फरवरी 131
    मार्च 178
    माह कुल भूकंप
    अप्रैल 150
    मई 96
    जून 97

    उत्तर भारत में भूकंप के झटके सबसे अधिक
    राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के आंकड़ों से पता चलता है कि बीते छह माह में सबसे अधिक उत्तर भारत में 123 और उत्तर पूर्व भारत में 116 भूकंप के झटके आए। इसमें उत्तर भारत में लद्दाख, जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड से लेकर उत्तर पूर्व भारत में मणिपुर, नागालैंड तक का क्षेत्र शामिल है।

    The post भारत और पड़ासी देशों में भूकंप के झटकों में कमी पर टला नहीं खतरा, एक्सपर्ट को क्यों चिंता?… appeared first on .

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’, किराना व्यवसाय से सालाना 2 लाख रुपये तक की बचत, आत्मनिर्भरता की बनी मिसाल…..

    April 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिल रहा सुरक्षित आवास, कच्चे घर से पक्के मकान तक का सफर बना प्रेरणादायक….

    April 20, 2026

    जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर, पेयजल संकट से मिली राहत, बंधी बना हर घर जल ग्राम….

    April 20, 2026

    प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर, पहाड़ों के बीच बसे बैगा परिवारों तक पहली बार पहुंची पक्की सड़क….

    April 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.