Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»आज और कल दिल्ली की मेट्रो सेवाओं के समय में हुआ बदलाव
    राज्य

    आज और कल दिल्ली की मेट्रो सेवाओं के समय में हुआ बदलाव

    By July 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आज और कल दिल्ली की मेट्रो सेवाओं के समय में हुआ बदलाव
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    दिल्ली मेट्राे रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की यलो लाइन पर शनिवार और रविवार को ट्रेन सेवाओं के समय में बदलाव किया गया है। फेज-4 के तहत निर्माणाधीन जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम कॉरिडोर का हिस्सा यलो लाइन के समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन से गुजर रहा है। ऐसे में निर्माण कार्य के चलते ट्रेन सेवाओं के समय में बदलाव किया गया है। इसको लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। 

    एडवाइजरी के अनुसार, जनकपुरी पश्चिम से आरके आश्रम कॉरिडोर के 490 मीटर के खंड पर निर्माण कार्य करने के लिए शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि के दौरान ट्रेन सेवाओं में बदलाव किया गया है। इसके तहत शनिवार को आखिरी ट्रेन समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम के लिए रात 11 बजे के बजाय रात 10:45 बजे रवाना होगी और मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम से समयपुर बादली के लिए रात 11 बजे के बजाय रात 9:30 बजे रवाना होगी। 

    रविवार को पहली ट्रेन सेवा समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम के लिए सुबह 6 बजे के बजाय  7 बजे शुरू होगी। वहीं, शनिवार रात 11 बजे के बाद और रविवार को सुबह 7 बजे से पहले समयपुर बादली और जहांगीरपुरी के छोटे सेक्शन के बीच कोई ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं होगी। हालांकि, इस अवधि के दौरान जहांगीरपुरी से मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम    तक येलो लाइन के शेष प्रमुख सेक्शन पर सामान्य ट्रेन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।

    डीएमआरसी ने 15 मेट्रो स्टेशनों पर लगाए ई-वेस्ट रीसाइकिलिंग बॉक्स

    दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ( डीएमआरसी) ने जापानी रिसाइकिलिंग फर्म जेआईटी यामानाशी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर मेट्रो स्टेशन पर ई-वेस्ट रिसाइकिलिंग बॉक्स की सुविधा शुरू की है। इससे यात्री इस्तेमाल की हुई प्रिंटर इंक की बोतलों और कार्ट्रिज का निपटान कर सकते हैं। 

    इस दौरान डीएमआरसी के प्रबंध निदेश डाॅ. विकास कुमार और भारत में जापान के राजदूत सुजुकी हिरोशी ने ई-वेस्ट रिसाइकिलिंग बॉक्स की सुविधा शुरु की है। यह रिसाइकिलिंग बॉक्स दो-दो के सेट में 15 प्रमुख इंटरचेंज मेट्रो स्टेशनों पर लगाए गए हैं। इसमें वेलकम, कश्मीरी गेट, नेताजी सुभाष प्लेस, गुरु तेग बहादुर नगर (गैर इंटरचेंज स्टेशन), नई दिल्ली, राजीव चौक, केंद्रीय सचिवालय, दिल्ली हाट-आईएनए, हौज खास, द्वारका, जनकपुरी पश्चिम, राजौरी गार्डन, मंडी हाउस, यमुना बैंक और लाजपत नगर है।

    यह बॉक्स प्रत्येक स्टेशन के भुगतान वाले क्षेत्र में रखे गए हैं, जिससे यात्रियों के लिए अपने इस्तेमाल किए गए प्रिंटर इंक की बोतलों और कार्ट्रिज को जमा करना सुविधाजनक है। इसमें एकत्र किए गए ई-कचरे को रिसाइकिल किया जाएगा, जिससे पर्यावरण पर हानिकारक प्रभाव कम होगा। 

    Related Posts

    महान क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….

    August 24, 2026

    दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से सेवती और अंजू बनीं आत्मनिर्भर, ई-रिक्शा से आसान हुआ सफर और बढ़ी कमाई, हर महीने हो रहा 10 से 12 हजार रुपए का शुद्ध लाभ….

    August 24, 2026

    बहनों का मान, विष्णु भैया ने किया सम्मान: रक्षाबंधन से पहले मिला बहनों को उपहार….

    August 24, 2026

    विष्णु भैया की महतारी वंदन से बेटियों के सपनों को मिल रही उड़ान, उमा सिंह हर माह संवार रहीं बिटिया का भविष्य….

    August 24, 2026

    घायल जवानों से मिले वन मंत्री केदार कश्यप, बेहतर उपचार के दिए निर्देश….

    August 24, 2026

    तर्रीघाट हाई स्कूल पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, विद्यार्थियों से किया संवाद; गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास पर दिया जोर….

    August 24, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    महान क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु की जयंती पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन….

    August 24, 2026

    दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से सेवती और अंजू बनीं आत्मनिर्भर, ई-रिक्शा से आसान हुआ सफर और बढ़ी कमाई, हर महीने हो रहा 10 से 12 हजार रुपए का शुद्ध लाभ….

    August 24, 2026

    बहनों का मान, विष्णु भैया ने किया सम्मान: रक्षाबंधन से पहले मिला बहनों को उपहार….

    August 24, 2026

    विष्णु भैया की महतारी वंदन से बेटियों के सपनों को मिल रही उड़ान, उमा सिंह हर माह संवार रहीं बिटिया का भविष्य….

    August 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.