Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बने तो यूक्रेन का क्या होगा, जेलेंस्की बोले बढ़ेंगी दिक्कतें 
    विदेश

    डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बने तो यूक्रेन का क्या होगा, जेलेंस्की बोले बढ़ेंगी दिक्कतें 

    By July 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बने तो यूक्रेन का क्या होगा, जेलेंस्की बोले बढ़ेंगी दिक्कतें 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कीव। एक तरफ मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन पर राष्ट्रपति पद के रेस से बाहर होने का दबाव बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की स्थिति भी मजबूत होती जा रही है। इस सब के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ट्रंप के जीत की संभावनाओं को बढ़ता देख कर घबरा गए हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि ट्रंप अगर अमेरिका के राष्ट्रपति बनते हैं। तो उनके साथ काम करना बहुत मुश्किल होने वाला है। जेलेंस्की ने स्वीकार किया कि नवंबर में होने वाले अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत यूक्रेन के लिए ठीक नहीं है। हालांकि जेलेंस्की ने कहा है कि वह और यूक्रेन के लोग इसके लिए तैयार हैं।वहीं ट्रम्प ने अपने चुनावी अभियान के दौरान कहा है कि एक बार राष्ट्रपति के तौर पर चुने जाने के बाद वह बातचीत कर के इस जंग को खत्म करवा देंगे। उन्होंने कहा कि फरवरी 2022 अगर वह इस पद पर होते तो कोई जंग शुरू ही नहीं होता।
    जेलेंस्की ने इस दौरान यह भी कहा कि ट्रम्प के चुने जाने के बाद काफी मुश्किल हो सकती है और हमें ज्यादा मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा, लेकिन यूक्रेन के लोग मेहनती हैं। जो बाइडेन की सरकार ने जंग के दौरान यूक्रेन को लगातार हथियार भेजे हैं। हालांकि अमेरिकी कांग्रेस के अंदर विवादों की वजह से पिछले कुछ महीनों इसमें कमियां भी आई है। ट्रंप ने अपने साथ उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में सीनेटर जे.डी. वेंस को चुनकर यह बात साफ कर दी है कि अगर वे चुनाव जीतते हैं तो रूस के साथ 28 महीने से चल रहे जंग में उलझे यूक्रेन पर अमेरिका का रुख बदल भी सकता है। गौरतलब है कि वेंस ने एक साक्षात्कार में कहा था, मुझे सच में कोई परवाह नहीं है कि यूक्रेन के साथ क्या होता है। लंदन में यूरोपीय पॉलिटिकल मीटिंग में भाग ले रहे जेलेंस्की ने बीबीसी से बात करते हुए इस बारे में भी बात की। जेलेंस्की ने कहा, शायद उन्हें सच में परवाह नहीं है, लेकिन हमें अमेरिका के साथ काम करना है। 

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बारहमासी सड़क से जुड़ गया पहाड़ों के बीच बसा चाऊरडोंगरी….

    April 23, 2026

    महतारी वंदन से संवर रहा भविष्य: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    April 23, 2026

    साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर….

    April 23, 2026

    पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी, स्व-सहायता समूह से जुड़कर बनीं लखपति दीदी….

    April 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.