Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»विदेश»चीन को लगा झटका, रिजॉल्व तिब्बत बिल को लेकर पेंपा सेरिंग का तंज, जो बाइडन की सहमति पर जताई खुशी
    विदेश

    चीन को लगा झटका, रिजॉल्व तिब्बत बिल को लेकर पेंपा सेरिंग का तंज, जो बाइडन की सहमति पर जताई खुशी

    By July 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ‘रिजॉल्व तिब्बत बिल  पर हस्ताक्षर कर स्पष्ट संकेत दे दिए हैं कि तिब्बत और चीन के बीच विवाद का शांतिपूर्ण तरीके से समाधान किया जाएगा। इसे लेकर निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रमुख पेंपा सेरिंग ने दावा किया है कि अमेरिका के इस कदम से चीन बुरी तरह से आहत हुआ है। उन्होंने कहा कि यह चीन के लिए एक बड़े झटके की तरह है। आपको बता दें कि ‘रिजॉल्व तिब्बत बिल’ में तिब्बत पर चीन के जारी कब्जे के शांतिपूर्ण समाधान के लिए दलाई लामा या उनके प्रतिनिधियों के साथ बिना किसी पूर्व शर्त के सीधी बातचीत फिर शुरू करने का आह्वान किया गया है। हालांकि, चीन ने इस इस एक्ट का विरोध किया और इसे अस्थिरता पैदा करने वाला बताया है। पेंपा सेरिंग ने रिजॉल्व तिब्बत बिल पर चीन की प्रतिक्रिया का उल्लेख कर टिप्पणी की है। उधर, चीन ने कहा है कि इस बिल की वजह से उसके घरेलू मामलों में हस्तक्षेप होगा। पेंपा सेरिंग ने कहा, ‘अमेरिका का राष्ट्रपति जो बाइडन ने रिजॉल्व तिब्बत बिल पर हस्ताक्षर किए। इससे पहले चीन ने बाइडन से कहा था कि दस्तावेज पर हस्ताक्षर ना करें। अब हस्ताक्षर के बाद चीन का कहना है कि इस बिल को लागू ना करें।’ सेरिंग ने रिजॉल्व तिब्बत बिल पर विश्वास जताते हुए प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने दावा किया कि इस कदम से चीन उल्लेखनीय रूप से अलग-थलग पड़ जाएगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चीन आगे भी इस बिल का जबरदस्त विरोध करेगा। तिब्बत ने वर्ष 2021 से ही इस मामले पर अपनी रणनीति में बदलाव किया था। सेरिंग ने कहा, ‘जब हमने वर्ष 2021 में कार्यभार संभाला तो यह हमारी रणनीति का एक हिस्सा था। कोरोना के प्रतिबंधों के हटने के बाद वर्ष 2022 में मैं अमेरिका गया और उस दौरान हमने अमेरिका सरकार से के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। हमने उन्हें बताया कि हमारी आगे की रणनीति क्या होने वाली है। हमारी रणनीति यह थी कि हमने इस मुद्दे पर मुखर होकर अपना पक्ष रखा। राजनीति, समाज, आर्थिकी, शिक्षा या कोई भी मुद्दा हो, हमने मुखर होकर अपनी बात रखी।’

    चीन ने अमेरिका को दी थी चेतावनी

    जून में चीन ने इस विधेयक को लेकर अमेरिका को चेतावनी दी थी। चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति से कहा था कि वह इस विधेयक पर हस्ताक्षर न करें। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा, यह कानून चीन के घरेलू मामलों में घोर हस्तक्षेप करता है। कोई भी व्यक्ति या कोई भी ताकत जो चीन को नियंत्रित करने या दबाने के लिए जिजांग (तिब्बत का चीनी नाम) को अस्थिर करने का प्रयास करेगी, सफल नहीं होगी। चीन अपनी संप्रभुता, सुरक्षा और विकास हितों की रक्षा के लिए दृढ़ कदम उठाएगा। तिब्बत के चौदहवें दलाई लामा 1959 में तिब्बत से भागकर भारत आ गए, जहां उन्होंने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में निर्वासित सरकार स्थापित की। 2002 से 2010 तक दलाई लामा के प्रतिनिधियों और चीनी सरकार के बीच नौ दौर की वार्ता हुई, लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं निकला। चीन, भारत में रह रहे 89 वर्षीय तिब्बती आध्यात्मिक नेता को एक ‘अलगाववादी’ मानता है, जो तिब्बत को देश (चीन) के बाकी हिस्सों से अलग करने के लिए काम कर रहे हैं। जबकि चीन इस क्षेत्र में धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, भाषाई और राजनीतिक दमन में जुटा हुआ है।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: जनहित और विकास कार्यों को धामी सरकार का बड़ा तोहफा, 42 करोड़ की दी स्वीकृति….

    June 25, 2026

    Uttarakhand News: UK में फंसे उत्तराखंड के कैप्टन अजय पंत के समर्थन में सक्रिय धामी सरकार, रिहाई के लिए भारतीय उच्चायोग से लगातार समन्वय…..

    June 25, 2026

    हाइड्रोपोनिक्स तकनीक : खेती का नया और स्मार्ट विकल्प….

    June 25, 2026

    वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का किया भूमिपूजन….

    June 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.