Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»विष्णु सरकार में श्रमिकों का भरोसा फिर लौटा, हर श्रमिक तक पहुंच रही योजना: देवांगन
    छत्तीसगढ़

    विष्णु सरकार में श्रमिकों का भरोसा फिर लौटा, हर श्रमिक तक पहुंच रही योजना: देवांगन

    By July 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विष्णु सरकार में श्रमिकों का भरोसा फिर लौटा, हर श्रमिक तक पहुंच रही योजना: देवांगन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर,

    श्रम, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज कोरबा जिले के बुधवारी बजार में शहीद वीर नारायणसिंह श्रम अन्न योजना अंतर्गत निर्माण, संगठित एवं असंगठित वर्ग के श्रमिकों के लिए 05 रूपए में भरपेट भोजन की व्यवस्था हेतु दाल-भात केंद्र का शुभारंभ किया। यह जिले का दूसरा दाल भात केंद्र है। इस दौरान उन्होंने अतिथियों के साथ स्वयं भी श्रमिकों के बीच जाकर भोजन किया और श्रमिकों से अपील किया कि वे इस दाल-भात केंद्र में आकर भोजन अवश्य करें। श्रम मंत्री ने इस अवसर पर विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि श्रम विभाग से जुड़े कुल तीन मंडल अंतर्गत 72 योजनाएं संचालित है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सभी योजनाओं में हितग्राहियों को सामग्री प्रदान करने की बजाय सीधे उनके खाते में राशि देने की पहल किया है। इससे हितग्राही को सीधा लाभ पहुंचता है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए कार्य किया जा रहा है। श्रम मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि श्रम विभाग की योजना श्रमिकों के लिए है। छत्तीसगढ़ का कोई भी श्रमिक योजनाओं से वंचित न रहे, उन्हें लाभ जरूर मिले। श्रम मंत्री होने के नाते उनकी भी कोशिश है कि कोरबा जिले के सभी श्रमिक योजनाओं का लाभ उठाएं।

    बुधवारी में दाल-भात केंद्र का शुभारंभ करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि इस योजना को प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने तत्काल सहमति दी और आज उनके प्रयास से गरीब मजदूरों को किफायती दर में प्रदेश के 10 जिलों के 22 स्थानों में दाल-भात केंद्र संचालित हो रहा है। कोरबा जिले में तीन स्थानों पर दाल-भात केंद्र का संचालन होगा। जिसमें से बालकों के बाद आज दूसरा केंद्र प्रारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महतारी वंदन योजना के माध्यम से सभी महिलाओं को साल के 12 हजार रूपए का लाभ मिलने, किसानों को 3100 रूपए समर्थन मूल्य तथा तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रूपए मानक बोरा सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। श्रमिकों के बच्चों के लिए आईएएस, आईपीएस सहित महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग की सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से देने पहल की गई है। कोरबा जिले के श्रमिकों के बच्चों को भी इसका लाभ मिलेगा।  

    कार्यक्रम में आज जिले के 451 श्रमिक परिवारों को विभागीय योजनांतर्गत लगभग 01 करोड़ 17 लाख की राशि से लाभान्वित किया गया। मंत्री श्री देवांगन ने जिले के अन्य श्रमिकों को श्रम विभाग के अधिकारियों से योजनाओं के विषय में जानकारी प्राप्त कर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम को श्री राजीव सिंह, श्री देवन्द्र पाण्डेय ने भी संबोधित किया। सहायक श्रम आयुक्त श्री राजेश आदिले ने विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को दी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण तथा अधिकारी एवं श्रमिक और आम नागरिकगण उपस्थित थे।

        कार्यक्रम में मंत्री श्री देवांगन द्वारा श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत अनेक हितग्राहियों को सहायता राशि का चेक प्रदान किया। जिसके अंतर्गत  छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार मृत्यु व दिव्यांग सहायता योजना के तहत कमला बाई दास एवं मनीराम यादव को 1-1 लाख का चेक प्रदान किया गया। इसी प्रकार मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत सुनीता व बुधवार दास को 1-1 लाख का सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। असंगठित कर्मकार महतारी जतन योजना के तहत विनिता केंवट व शिव कुमार आरमो को 20-20 हजार, मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत राखी कंवर, पार्वती चौहान को 20-20 हजार, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत कुमारी मनीषा व भगवती को 20-20 हजार का सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

    Related Posts

    MP NEWS- सरकार प्रवासी उद्यमियों को निवेश के लिये अनुकूल माहौल देगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    July 13, 2025

    नकली होलोग्राम वाली शराब पकड़ी गई: आबकारी विभाग की बड़ी छापेमारी, एक आरोपी गिरफ्तार

    July 13, 2025

    छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र 14 जुलाई से, विपक्ष के वार का जवाब देने को भाजपा तैयार: सीएम विष्णुदेव साय….

    July 13, 2025

    ‘पुष्पा’ स्टाइल में तस्करी का खुलासा: ट्रक की तलाशी में मिला गांजे का जखीरा, दो तस्कर गिरफ्तार

    July 13, 2025

    वैष्णव ब्राह्मण समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    July 13, 2025

    डोंगरगढ़-खैरागढ़ सड़क पर कांग्रेस का चक्काजाम: जहां भाजपा ने किया जाम अब कांग्रेस का धरना

    July 13, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    MP NEWS- सरकार प्रवासी उद्यमियों को निवेश के लिये अनुकूल माहौल देगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव…

    July 13, 2025

    छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र 14 जुलाई से, विपक्ष के वार का जवाब देने को भाजपा तैयार: सीएम विष्णुदेव साय….

    July 13, 2025

    नकली होलोग्राम वाली शराब पकड़ी गई: आबकारी विभाग की बड़ी छापेमारी, एक आरोपी गिरफ्तार

    July 13, 2025

    ‘पुष्पा’ स्टाइल में तस्करी का खुलासा: ट्रक की तलाशी में मिला गांजे का जखीरा, दो तस्कर गिरफ्तार

    July 13, 2025
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Amrit Niwas , Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur Chhattisgarh
    July 2025
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    28293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.