Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»आज झारखंड के हर जिले में होगी वर्षा, कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट; जाने मौसम का हल 
    राज्य

    आज झारखंड के हर जिले में होगी वर्षा, कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट; जाने मौसम का हल 

    By July 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आज झारखंड के हर जिले में होगी वर्षा, कुछ जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट; जाने मौसम का हल 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    छिटपुट बारिश के साथ बीते दिन रांची में बादल छाए रहे और मौसम सुहावना बना रहा। वहीं, आज झारखंड के हर जिले में बारिश होने की संभावना है।

    मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून भी पूर्णत: सक्रिय है। इस वजह से अगले तीन दिन तक प्रदेश में झमाझम बारिश की संभावना है। जो किसानों के लिए काफी फायदेमंद है।

    इसके अलावा आज हजारीबाग, कोडरमा, गढ़वा, पलामू, चतरा, जामताड़ा, साहिबगंज, गोड्डा, देवघर, गिरीडीह, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम में भारी बारि‍श की संभावना है। वहीं, शेष जिलों में सामान्य बारिश होगी।

    धनबाद में ऐसा रहा मौसम का हाल

    धूप-छांव के बीच सोमवार को शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। छिटपुट वर्षा का दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। मानसून के एक बार फिर कमजोर पड़ जाने से पश्चिमी विक्षोभ के बादल सक्रिय हैं। उन्हीं बादलों से शहर के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो रही है।

    राज्‍य के बाहर गया मानसून ट्रफ

    मानसून ट्रफ राज्य के बाहर चला गया है। चक्रवाती घेरा भी अब झारखंड में नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बन गया है। राजस्थान से ओडिशा होकर मानसून ट्रफ खाड़ी में बने लो प्रेशर क्षेत्र तक फैला है। इससे आनेवाले दिनों में मौसम का रंग बदल सकता है।

    हालांकि, अधिक प्रभाव दक्षिणी हिस्से में दिखने का अनुमान है। मानसून के अध्ययनकर्ता डा. एसपी यादव का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से जून में आगमन के बाद भी मानसून कमजोर रहा था। अब एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मानसून कमजोर पड़ गया है।

    अगले एक सप्ताह तक पश्चिमी विक्षोभ के कारण मानसूनी बारिश की संभावना कम है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के बाद 23 से 26 जुलाई के बीच फिर मानसूनी वर्षा शुरू होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने 20-21 को राज्य के कई स्थानों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान जताया है। 

    अब तक 37 फीसद कम बारिश, 24 घंटे में 1.5 मिलीमीटर बारिश 

    एक जून से 15 जुलाई के दौरान सामान्य वर्षा 352.8 मिलीमीटर होनी चाहिए। अब तक 223 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से 37 फीसद कम है। पिछले 24 घंटे में 1.5 मिलीमीटर वर्षा का रिकार्ड दर्ज किया गया।

    कम वर्षा के बाद भी धनबाद कम तापमान वाला दूसरा शहर

    कम बारिश के बाद भी शहर के तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री गिर कर 30.5 डिग्री पर पहुंच गया। रांची का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री दर्ज किया गया।

    रांची के बाद कम तापमान वाले शहर में धनबाद दूसरे नंबर पर रहा। अगले चार-पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारत माता की प्रतिमा एवं भव्य शहीद स्मारक का किया लोकार्पण….

    June 20, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ….

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सलियाटोली में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण…..

    June 20, 2026

    जैविक खेती, आधुनिक तकनीक और बेहतर बाजार व्यवस्था से बढ़ेगी किसानों की आय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    June 20, 2026

    जशपुर वनमण्डल ने रचा इतिहास, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में जशपुर वनमण्डल को मिला आधिकारिक प्रमाण-पत्र….

    June 20, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारत माता की प्रतिमा एवं भव्य शहीद स्मारक का किया लोकार्पण….

    June 20, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया ‘जश लर्न’ का जिला स्तरीय शुभारंभ….

    June 20, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सलियाटोली में निर्माणाधीन नालंदा परिसर का किया निरीक्षण…..

    June 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.