Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Local Samachar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Local Samachar
    Home»राज्य»जर्मनी से दिल्ली आए बुजुर्ग एनआरआई से धोखाधड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    राज्य

    जर्मनी से दिल्ली आए बुजुर्ग एनआरआई से धोखाधड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    By July 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । दिल्ली कैंट थाना के सुब्रतो पार्क चौकी की पुलिस ने जर्मनी से दिल्ली आए एक एनआरआई के पैसे और पासपोर्ट चोरी कर फरार हुए एक टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मंतोष सिंह के रूप में हुई है। वह दिल्ली के बेगमपुर इलाके का रहने वाला है। उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त वैगन आर गाड़ी समेत एनआरआई का पासपोर्ट और दो हजार यूरो भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक 10 जुलाई की सुबह लगभग सात बजे दिल्ली कैंट थाने की पुलिस को एक एनआरआई के पर्स समेत पासपोर्ट और दो हजार यूरो के चोरी होने की सूचना मिली थी। जिस पर तुरंत ही पुलिस टीम धौला कुआं पेट्रोल पंप के पास मौके पर पहुंची। पीड़ित 60 वर्षीय एनआरआई अवतार सिंह ने बताया कि वह पिछले 38 वर्षों से जर्मनी में रह रहा है और वह तड़के सुबह लुफ्तांसा एयरलाइन की फ्लाइट से दिल्ली लैंड हुआ था। एयरपोर्ट पर सारी फॉर्मेलिटी पूरी कर वह, वहां से निकला और कुरुक्षेत्र जाने के लिए टैक्सी की तलाश करने लगा। इसी दौरान एक शख्स उनके पास आया जिसने खुद को टैक्सी ड्राइवर बताया और चार हजार रुपये में कुरुक्षेत्र ले जाने के लिए तैयार हुआ। गाड़ी में लगेज रखने के दौरान उनका मोबाइल नहीं मिल रहा था, जो लगेज में ही कहीं रखा हुआ था। जिस पर उन्होंने टैक्सी ड्राइवर से उनके मोबाइल पर रिंग करने को कहा।  ड्राइवर ने मोबाइल ढूंढने के बहाने उनके लगेज की तलाशी ली और इसी दौरान एक छोटा पर्स जिसमें दो हजार यूरो और उनका पासपोर्ट था उसे चुरा लिया। गाड़ी में बैठने के बाद वह उन्हें महिपालपुर ले गया, जहां उसने उन्हें दूसरी टैक्सी में सवार होने का निर्देश दिया और फिर दूसरी टैक्सी में बिठाकर वह वहां से निकल गया। दूसरी टैक्सी का ड्राइवर अंग्रेज सिंह जब आजादपुर मंडी पहुंचा तो उसने सीएनजी डलवाने के लिए उनसे पैसे मांगे। जिसके बाद उन्हें पर्स के चोरी होने का पता चला। उन्होंने ड्राइवर से जब पैसे न होने की बात कही, तो उनके बीच कहासुनी भी हुई और वह उन्हें वापस धौला कुआं छोड़कर चला गया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। एसीपी अनिल शर्मा के मार्गदर्शन और एसएचओ दिल्ली कैंट की देखरेख में सुब्रतो पार्क चौकी के इंचार्ज एसआई दीपक के नेतृत्व में हेड कॉन्स्टेबल सुंदर, सूरज एवं अन्य की टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने एयरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेजों की जांच कर आरोपी ड्राइवर और गाड़ी की पहचान की। जिसके बाद गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर से उसके घर का पता कर वहां छापेमारी की, लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की सहायता ली और वारदात में महज छह घंटो के भीतर ही उसके  महिपालपुर इलाके से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के पास से वारदात में प्रयुक्त वैगन आर गाड़ी समेत शिकायतकर्ता एनआरआई के दो हजार यूरो और पासपोर्ट बरामद किया। इस मामले में पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान, पर्यटन बोर्ड की पर्यटकों से अपील—फर्जी वेबसाइट, बुकिंग लिंक, मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया से रहें सतर्क….

    August 23, 2026

    तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल….

    August 23, 2026

    सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 23, 2026

    नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण, प्रथम कैबिनेट में 18 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास निर्माण का लिया गया था संकल्प….

    August 23, 2026

    मनेंद्रगढ़ महाविद्यालय को प्रदेश के उत्कृष्ट संस्थानों में करेंगे विकसित: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल….

    August 23, 2026

    राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में हुए विविध कार्यक्रम….

    August 23, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल….

    August 23, 2026

    छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान, पर्यटन बोर्ड की पर्यटकों से अपील—फर्जी वेबसाइट, बुकिंग लिंक, मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया से रहें सतर्क….

    August 23, 2026

    सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    August 23, 2026

    नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण, प्रथम कैबिनेट में 18 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास निर्माण का लिया गया था संकल्प….

    August 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Roshni Rajput
    मोबाइल - 9399298630
    ईमेल - [email protected]
    छत्तीसगढ़ कार्यालय - Amrit Niwas,Gandhi Nagar Gudhiyari Raipur
    मध्यप्रदेश कार्यालय - S-215 Om Complex Near Bima Kunj Kolar Road Bhopal
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.